Road to Valor: Empires को मिला नया 1.15 अपडेट, इन बदलावों के साथ बेहतर हुआ एक्सपीरिएंस

Road to Valor: Empires को नया अपडेट मिला है। अपडेट गेम को 1.15 वर्जन पर अपग्रेड करता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 16 मई 2023 20:07 IST
ख़ास बातें
  • Road to Valor: Empires को नया 1.15 अपडेट मिला है
  • नए वर्जन के साथ प्लेयर्स विज्ञापन देखकर ज्यादा रिवॉर्ड कमा सकते हैं
  • गेम के यूजर इंटरफेस में भी बदलाव किए गए हैं

Road to Valor: Empires को इस साल मार्च में लॉन्च किया गया था

PUBG और Battlegrounds Mobile India (BGMI) डेवलपर क्राफ्टॉन (Krafton) ने मार्च में अपना नया मोबाइल गेम रोड टू वेलोर: एम्पायर्स (Road to Valor: Empires) रिलीज किया था।  गेम को ड्रीमोशन (Dreamotion) ने डेवलप किया है, जो क्राफ्टॉन की ही सब्सिडिएरी कंपनी है। रिलीज के बाद से कंपनी ने इस गेम के लिए लगातार अपडेट रिलीज कर रही है। अब, रिलीज के बाद से इसे दूसरा बड़े अपडेट मिला है, जिसमें प्लेयर्स के लिए कुछ नए अनुभव को जोड़ा गया है। इसके अलावा, क्राफ्टॉन ने बताया है कि रिलीज के बाद से गेम को भारत में 3.35 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है।

Krafton ने प्रेस रिलीज के जरिए जानकारी दी है कि Road to Valor: Empires को नया अपडेट मिला है। अपडेट गेम को 1.15 वर्जन पर अपग्रेड करता है। नए वर्जन के साथ प्लेयर्स के पास विज्ञापन देखकर ज्यादा रिवॉर्ड कमाने का मौका होगा। इसके अलावा, गेम के इंटरफेस में भी बदलाव किए गए हैं। इतना ही नहीं, गेम प्ले के अनुभव को भी बेहतर बनाया गया है।
 

Road to Valor: Empires Update 1.15 changes

Mythic Units: Oni of Nightmares को बेहतर अटैक रेडियस मिला है। इसके अलावा, Manticore के Rampage अटैक में अब जहर का डैमेज होगा, जबकि Zahak के अटैक मोशन में सुधार किया गया है।

Common units: Yamato Cannoneers के पास पहले से तेज कैनन बॉल स्पीड होगी और राइफलमैन के पास हाई अटैक रेंज होगी।
Advertisement

Siege Weapons: Trojan Horse में ट्रेन्ड ऑक्सिलिया की बुलाई गई यूनिट्स की संख्या 10 से बदलकर 5 कर दी गई है।

Epic Units: वाइकिंग स्पीयरहेड के हमले के रेडियस और Mushashi के कूलडाउन समय में सुधार हुआ है। निंजा के लिए अटैक डैमेज बढ़ा दिया गया है, Samurai के लिए अटैक स्पीड बढ़ा दी गई है और दुश्मनों पर हमला करते समय Sohei अब हमले का टारगेट बन गया है।
Advertisement

वॉर हाथियों को हमले से होने वाले डैमेज में भी सुधार हुआ है और तैनाती का समय कम हो गया है।
Advertisement

Dwarf Architects और Ice Magicians में सीजब्रेकर जोड़ा गया है। कंपनी ने कहा है कि सीजब्रेकर पहुंचने पर सैनिकों की आवाजाही की स्पीड बढ़ाई जाएगी।

Fire Shrine Miko के ब्लेजिंग बैरियर के अटैक के समय में सुधार होगा और बर्न रेडियस को बढ़ाकर बेहतर प्रोटेक्शन दी जाएगी।
Advertisement

Archer Training Camp में ट्रेनिंग की स्पीड में भी वृद्धि होगी। Gate of Xerxes ने डिप्लॉयमेंट टाइम कम कर दिया है और Quicksand की अवधि में भी बदलाव किए जाएंगे। गार्जियन के ट्रायल लेवल की कठिनाई को भी एडजस्ट किया गया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  2. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  3. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  4. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  5. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  7. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  8. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  9. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  10. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.