BGMI International Cup 2025 हुआ अनाउंस, दिल्ली में होगा टूर्नामेंट, Rs 1 करोड़ जीतने का मौका!

BGMI International Cup 2025 (BMIC 2025) 31 अक्टूबर से 2 नवंबर 2025 तक चलेगा और तीन दिन तक BGMI के चाहने वालों को हाई-ऑक्टेन एक्शन देखने को मिलेगा, जहां हर मैच, हर कॉल और हर क्लच इतिहास लिख सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 17 अक्टूबर 2025 16:02 IST
ख़ास बातें
  • BGMI International Cup 2025 का आयोजन 31 अक्टूबर से 2 नवंबर 2025 तक होगा
  • दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में खेले जाएंगे
  • टूर्नामेंट का कुल प्राइज पूल 1 करोड़ रुपये रखा गया है

BGMI International Cup 2025 टूर्नामेंट 31 अक्टूबर से 2 नवंबर 2025 तक चलेगा

Photo Credit: Krafton

BGMI के फैन्स के लिए इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। इस महीने के आखिर में भारत में पहली बार इतना बड़ा इंटरनेशनल BGMI टूर्नामेंट होने जा रहा है। BGMI International Cup 2025 (BMIC 2025) की शुरुआत 31 अक्टूबर से होगी, जहां भारत, दक्षिण कोरिया और जापान की टॉप टीमें एक-दूसरे से भिड़ेंगी। टूर्नामेंट का आयोजन दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में होगा, जो अब तक भारत में हुए सबसे बड़े ईस्पोर्ट्स इवेंट्स में से एक माना जा रहा है।

BMIC 2025 में कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी - 8 भारत से, 4 दक्षिण कोरिया से और 4 जापान से। भारतीय टीमों ने BGMI Showdown 2025 के जरिए इंटरनेशनल क्वालिफिकेशन हासिल किया था, जहां देश की टॉप स्क्वॉड्स ने जबरदस्त मुकाबला दिखाया। इस टूर्नामेंट के लिए 1 करोड़ रुपये का प्राइज पूल रखा गया है, जो टॉप 4 टीमों में बांटा जाएगा।

Advertisement

इस टूर्नामेंट की खास बात यह है कि BMIC 2025 की टॉप टीम सीधे PUBG Mobile Global Championship (PMGC) 2025 के Gauntlet के लिए क्वालिफाई करेगी, जबकि रनरअप PMGC Group Stage के लिए क्वालिफाई करेगा, यानी दिल्ली के यशोभूमि में न सिर्फ रीजनल राइवलरी देखने को मिलेगी, बल्कि वर्ल्ड लेवल ग्लोरी की रेस भी शुरू होगी।

भारत की ओर से iQOO Orangutan, OnePlus K9 Esports, iQOO SOUL, Infinix True Rippers, OnePlus Gods Reign, Nebula Esports, Mysterious 4 और MADKINGS मैदान में उतरेंगी। वहीं दक्षिण कोरिया से DPLUS, NS RedForce, Jecheon Phalanx और DRX, और जापान से REJECT, REIGNITE, MAKING The Road और CAG Osaka अपनी-अपनी रीजनल प्ले स्टाइल के साथ उतरेंगी। तीनों देशों की टीमों का ये टकराव स्ट्रैटेजी और सर्वाइवल दोनों का सबसे बड़ा इम्तिहान होगा।

टूर्नामेंट 31 अक्टूबर से 2 नवंबर 2025 तक चलेगा और तीन दिन तक BGMI के चाहने वालों को हाई-ऑक्टेन एक्शन देखने को मिलेगा, जहां हर मैच, हर कॉल और हर क्लच इतिहास लिख सकता है।

Advertisement

BGMI International Cup 2025 कब और कहां हो रहा है?

BGMI International Cup 2025 का आयोजन 31 अक्टूबर से 2 नवंबर 2025 तक दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में होगा। यह पहली बार है जब भारत में इतना बड़ा इंटरनेशनल BGMI टूर्नामेंट हो रहा है।

BMIC 2025 में कितनी टीमें हिस्सा ले रही हैं?

कुल 16 टीमें इस टूर्नामेंट में उतरेंगी - जिनमें 8 भारत से, 4 दक्षिण कोरिया से और 4 जापान से होंगी। भारतीय टीमों ने BGMI Showdown 2025 के जरिए क्वालिफाई किया है।

BGMI International Cup 2025 का प्राइज पूल कितना है?

टूर्नामेंट का कुल प्राइज पूल 1 करोड़ रुपये रखा गया है। टॉप दो टीमों को न सिर्फ कैश रिवॉर्ड मिलेगा बल्कि उन्हें PUBG Mobile Global Championship (PMGC) 2025 में डायरेक्ट एंट्री भी मिलेगी।

Advertisement

BGMI International Cup 2025 को लाइव कहां देखा जा सकता है?

फैन्स YouTube और JioCinema पर टूर्नामेंट के सभी मैच लाइव देख सकते हैं। साथ ही BGMI के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल्स पर हाइलाइट्स और अपडेट्स मिलते रहेंगे।

कौन-कौन सी भारतीय टीमें BMIC 2025 में खेलेंगी?

भारत की तरफ से iQOO Orangutan, OnePlus K9 Esports, iQOO SOUL, Infinix True Rippers, OnePlus Gods Reign, Nebula Esports, Mysterious 4 और MADKINGS इस टूर्नामेंट में उतरेंगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Key 2 बजट फोन जल्द हो सकता है लॉन्च! 13MP डुअल कैमरा, 5000mAh बैटरी
  2. 500 रुपये से कम में 5 वायर्ड ईयरफोन, JBL और boAt जैसे कई ऑप्शन
  3. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  4. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  5. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  6. Apple Airpods 5 लॉन्च हुए ANC फीचर, लम्बी बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  7. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  8. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  9. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  10. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.