BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका

Krafton India ने BGMI Air की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। गेम 10 दिसंबर को लॉन्च होगा, जबकि Closed Beta Testing 20 नवंबर से शुरू होगी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 5 नवंबर 2026 12:50 IST
ख़ास बातें
  • BGMI Air भारत में 10 दिसंबर को लॉन्च होगा
  • Closed Beta Testing 20 से 24 नवंबर तक आयोजित होगी
  • गेम का शुरुआती डाउनलोड साइज करीब 1GB रखा गया है

BGMI Air भारत में 10 दिसंबर को लॉन्च होगा, Closed Beta Testing जल्द शुरू होगी

Photo Credit: Krafton

BGMI खेलने वाले गेमर्स के लिए अच्छी खबर है। Krafton India ने अपने नए गेम BGMI Air की भारत में लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। यह गेम 10 दिसंबर को भारतीय बाजार में दस्तक देगा। कंपनी ने इसके आधिकारिक लॉन्च से पहले Closed Beta Testing की भी घोषणा की है, जिसके तहत चुनिंदा गेमर्स को इसे सबसे पहले खेलने का मौका मिलेगा। यह टेस्टिंग नवंबर में दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में आयोजित की जाएगी। खास बात यह है कि BGMI Air को कम स्टोरेज वाले स्मार्टफोन को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है और इसका शुरुआती डाउनलोड साइज करीब 1GB होगा। कंपनी के मुताबिक, गेम के लिए Google Play पर 1.4 करोड़ से ज्यादा प्री-रजिस्ट्रेशन भी हो चुके हैं।

Krafton India ने पुष्टि की है कि BGMI Air को भारत में 10 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। यह मौजूदा Battlegrounds Mobile India यानी BGMI का हल्का वर्जन होगा। कंपनी ने इसे उन गेमर्स के लिए तैयार किया है, जिनके स्मार्टफोन में ज्यादा स्टोरेज नहीं है या जो सामान्य BGMI को आसानी से नहीं चला पाते। BGMI Air को पहले BGMI Lite नाम से पेश किया गया था, लेकिन बाद में कंपनी ने इसका नाम बदलकर BGMI Air कर दिया। यह गेम Google Play पर प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध है। कंपनी के अनुसार, इसे अब तक 1.4 करोड़ से ज्यादा लोग प्री-रजिस्टर कर चुके हैं।

Advertisement

गेम के आधिकारिक लॉन्च से पहले Krafton चुनिंदा गेमर्स को BGMI Air खेलने का मौका देगा। इसकी Closed Beta Testing 20 नवंबर से 24 नवंबर के बीच आयोजित होगी। यह टेस्टिंग मुंबई, दिल्ली और कोलकाता में होगी। इस दौरान चुने गए गेमर्स गेम खेल सकेंगे और अपना फीडबैक दे पाएंगे। कंपनी इस फीडबैक का इस्तेमाल आधिकारिक लॉन्च से पहले गेम को बेहतर बनाने के लिए करेगी।

इस टेस्टिंग में शामिल होने के लिए इच्छुक गेमर्स को 15 से 60 सेकंड का एक वीडियो बनाना होगा। इसमें उन्हें बताना होगा कि उन्हें BGMI Air सबसे पहले खेलने का मौका क्यों मिलना चाहिए। इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करके गेम के आधिकारिक Instagram हैंडल को टैग करना होगा। इसके बाद BGMI Air या BGMI के आधिकारिक Instagram अकाउंट के Bio में दिए गए Application Form के जरिए आवेदन करना होगा।

हालांकि, इसके लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं। आवेदन करने वाले गेमर्स की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए। उनके पास वैलिड सरकारी फोटो ID और एक एक्टिव BGMI अकाउंट होना जरूरी है। चुने गए प्रतिभागियों को टेस्टिंग के लिए मुंबई, दिल्ली या कोलकाता पहुंचना होगा। आने-जाने और रहने का खर्च उन्हें खुद उठाना होगा।

Advertisement

BGMI Air की सबसे बड़ी खासियत इसका छोटा डाउनलोड साइज है। Krafton के मुताबिक, गेम का शुरुआती डाउनलोड साइज करीब 1GB होगा। इससे उन यूजर्स को फायदा मिल सकता है जिनके स्मार्टफोन में स्टोरेज कम है। कंपनी ने यह भी बताया है कि गेम खेलने से पहले किसी तरह के Forced Package Download की जरूरत नहीं होगी।

BGMI Air एक अलग ऐप के तौर पर लॉन्च होगा। यानी इसे खेलने के लिए मौजूदा BGMI ऐप को हटाने या उसमें बदलाव करने की जरूरत नहीं होगी। पुराने BGMI प्लेयर्स अपने मौजूदा गेम और अकाउंट को भी पहले की तरह इस्तेमाल कर सकेंगे। हालांकि, कंपनी ने अभी तक गेम की Minimum System Requirements और Android Version Compatibility की पूरी जानकारी शेयर नहीं की है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  2. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  3. ₹44500 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लिप स्मार्टफोन, Amazon दिवाली सेल में सिर्फ आज मौका
  4. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, घर पर ये एयर प्यूरिफर करेंगे हवा को साफ, Amazon सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे
  6. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
  7. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  8. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  9. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  10. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.