Battlegrounds Mobile India को मिला बड़ा अपडेट, रिकॉर्डिंग फीचर के साथ मिले नए मोड

BGMI v1.6 अपडेट एक नया 'Flora Menace' मोड लाता है। यह 17 सितंबर को Erangel की लॉबी में, 18 सितंबर को सनहोक में और अंत में 22 सितंबर को लिविक में दिखाई देगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 17 सितंबर 2021 20:06 IST
ख़ास बातें
  • Battlegrounds Mobile India को मिला नया 1.6.0 अपडेट
  • जुड़ा रिकॉर्डिंग फीचर, Survival Till Dawn मोड और Flora Menace मोड
  • Android में Google Play और Apple में App Store पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध

Battlegrounds Mobile India Update 1.6.0 में रिकॉर्डिंग फीचर भी आया है

Battlegrounds Mobile India अपडेट वर्ज़न 1.6 रिलीज़ हो गया है। नया अपडेट एक नया 'Flora Menace' मोड लाता है। इसके अलावा इसमें एक नया Vs AI मोड जोड़ा गया है और ज़ॉम्बी मोड 'Survival Till Dawn' की वापसी हुई है। डेवलपर Krafton ने गेमप्ले सुधार भी किए हैं। BGMI 1.6 Android और iOS दोनों यूजर्स के लिए रोल आउट किया जा रहा है। अपडेट को धीरे-धीरे रोल-आउट किया जाएगा, इसलिए ऐसा हो सकता है कि यह आपके प्ले स्टोर या ऐप स्टोर में तुरंत दिखाई न दे। Krafton का कहना है कि अपडेट के साथ यूजर्स को इवेंट सेंटर में दो क्लासिक क्रेट कूपन मिलेंगे।

BGMI v1.6 अपडेट एक नया 'Flora Menace' मोड लाता है। यह 17 सितंबर को Erangel की लॉबी में, 18 सितंबर को सनहोक में और अंत में 22 सितंबर को लिविक में दिखाई देगा। फ्लोरा मेनस मोड मैप्स प्राप्त करने के लिए प्लेयर्स को "मोड" चेकबॉक्स को टिक करना होगा। गेम को नया Vs AI मोड भी मिला है।

गेम के EvoGround में लोकप्रिय "सर्वाइव टिल डॉन" मोट फीचर भी मिलेगा। इतना ही नहीं, EvoGround में कई और लोकप्रिय गेम मोड जैसे पेलोड मोड भी जोड़े जाएंगे। Krafton का कहना है कि समय के साथ आठ अलग-अलग गेम मोड जोड़े जाएंगे।

नया बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया 1.6 अपडेट में रिकॉर्डिंग विकल्प भी जोड़ा जा रहा है, जो प्लेयर्स को अपने गेमप्ले को रिकॉर्ड करने और क्लिप को सोशल मीडिया पर शेयर करने का मौका देता है। अपडेट एक "ऑटो-बैंडेज" विकल्प भी लाता है। इसके अलावा, दूरी की जानकारी अब मिनी-मैप पर यूनिवर्सल मार्क में शामिल होगी।
Advertisement

प्लेयर्स P90, MG3, ASM Abakan जैसे हथियारों का टेस्ट करने में सक्षम होंगे। इसके अलावा, बीजीएमआई अपडेट ग्रेनेड विस्फोट, हेडशॉट साउंड कस्टमाइजेशन और डायनामिक स्कोप एडजस्टमेंट विकल्पों के साथ बेहतर कैमरा वाइब्रेशन इफेक्ट लाता है। रोयाल पास मंथ 3 (Royale Pass Month 3) की शुरुआत भी हुई है, जिसकी कीमत अन्य महीनों के समान है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं तीन कलर्स के ऑप्शन
  2. Vivo T5 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3D कर्व्ड डिस्प्ले
  3. Lava Virat V1 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Unisoc T8200 हो सकता है चिपसेट
  4. JCB Hydromax: दुनिया की सबसे तेज कार! 653km प्रतिघंटा की रफ्तार, हाईड्रोजन की ताकत, जानें सबकुछ
  5. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
  6. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  7. Apple Watch ने बचाई एथलीट की जान! इस फीचर में दिखे गंभीर बिमारी के संकेत, समय रहते हुआ इलाज
  8. TATA सीधे सैटेलाइट से प्रदान करेगा आपके मोबाइल में इंटरनेट, जानें क्या है D2D सर्विस?
  9. Mahindra ने लॉन्च किया XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV का 6 सीटर वर्जन, जानें प्राइस, फीचर्स
  10. GST के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन, घर बैठे हो जाएगा सारा काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.