Battlegrounds Mobile India चुनिंदा प्लेयर्स को दे रहा है कई रिवॉर्ड, जानें आपको मिलेंगे या नहीं...

Krafton ने साझा किया है कि जो प्लेयर्स 13 जुलाई से 16 जुलाई के बीच डेली स्पेशल बंडल खरीदते समय समस्या का सामना कर रहे थे, उन्हें अब इन-गेम मेल के जरिए अपने रिवॉर्ड्स मिलना शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 9 अगस्त 2021 17:06 IST
ख़ास बातें
  • Battlegrounds Mobile India प्लेयर्स को मिल रहे हैं रिवॉर्ड्स
  • 13 से 16 जुलाई के बीच डेली स्पेशल बंडल खरीदने वालों को मिलेंगे ये रिवॉर्ड
  • 1.5.0 अपडेट के बाद प्लेयर्स को डेली स्पेशल बंडल खरीदने में आई थी समस्या

Battlegrounds Mobile India को 2 जुलाई को लॉन्च किया गया था

Battlegrounds Mobile India उन प्लेयर्स को रिवॉर्ड दे रहा है, जिन्हें 13 जुलाई से 16 जुलाई के बीच डेली स्पेशल बंडल खरीदने में समस्या का सामना करना पड़ा था। डेवलपर Krafton ने आधिकारिक वेबसाइट पर इन रिवॉर्ड्स को देने की घोषणा की और कहा कि प्लेयर्स को अब रिवॉर्ड दिखने शुरू हो गए हैं। बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया को आधिकारिक तौर पर 2 जुलाई को लॉन्च किया गया था और इसके तुरंत बाद इसका पहला बड़ा कंटेंट अपडेट भी रिलीज़ किया गया। इस अपडेट के जरिए गेम में कई नए फीचर जोड़े गए, लेकिन इसी के साथ प्लेयर्स को कुछ समस्याओं का सामना भी करना पड़ा।

Krafton ने आधिकारिक Battlegrounds Mobile India वेबसाइट पर साझा किया है कि जो प्लेयर्स 13 जुलाई से 16 जुलाई के बीच डेली स्पेशल बंडल खरीदते समय समस्या का सामना कर रहे थे, उन्हें अब इन-गेम मेल के जरिए अपने रिवॉर्ड्स मिलना शुरू हो गए हैं। रिवॉर्ड्स को दो हिस्सों में बांटा गया है, पहला "5 बार से कम खरीदारी करने वाले" और दूसरा "5 बार से अधिक खरीदारी करने वाले।"

पहली कैटेगरी को प्रति खरीद तीन आइटम्स के साथ पुरस्कृत किया जाएगा, जिसमें 8 UC (इन-गेम करेंसी), एक क्लासिक क्रेट कूपन स्क्रैप और पांच सिल्वर शामिल हैं। इसलिए, यदि आपने एक खरीदारी की है, तो आपको 8 UC, एक क्लासिक क्रेट कूपन स्क्रैप और पांच सिल्वर मिलेगा। यदि आपने तीन खरीदारी की है, तो आपको कुल 24 UC, तीन क्लासिक क्रेट कूपन स्क्रैप और कुल 15 सिल्वर मिलेंगे।

उस अवधि के दौरान पांच से अधिक खरीदारी करने वाले प्लेयर्स को फॉर्च्यून पैक के साथ ऊपर बताए गए रिवॉर्ड्स मिलेंगे। हालांकि, इस मामले में, रिवॉर्ड्स की संख्या सीधे खरीद की संख्या से मेल नहीं खाती है। खरीद की संख्या के आधार पर, प्लेयर्स को रिवॉर्ड्स का एक कम सेट मिलेगा। इसलिए, यदि आपने इस अवधि के दौरान सात खरीदारी की, तो आपको ऊपर बताए गए रिवॉर्ड्स के छह सेट मिलेंगे।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  2. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  3. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  4. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  5. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  8. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  9. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  10. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.