AOC ने लॉन्च किया 27 इंच बड़ा, 180Hz रिफ्रेश रेट वाला गेमिंग मॉनिटर, जानें कीमत

मॉनिटर 1ms GTG रेस्पॉन्स टाइम को सपोर्ट करता है जो कि गेमर्स के लिए काफी उपयोगी है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 20 अप्रैल 2025 11:08 IST
ख़ास बातें
  • इसमें 27 इंच का QD-Mini LED डिस्प्ले लगा है
  • मॉनिटर 1ms GTG रेस्पॉन्स टाइम को सपोर्ट करता है
  • इसमें 180Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स की ब्राइटनेस है

AOC Q27G40XMN में 27 इंच का QD-Mini LED डिस्प्ले दिया गया है

Photo Credit: AOC

AOC कंपनी की ओर से नया मॉनिटर Q27G40XMN मार्केट में लॉन्च किया गया है। इसमें 27 इंच का QD-Mini LED डिस्प्ले लगा है। मॉनिटर 180Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले में 1200 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है। मॉनिटर 1ms GTG रेस्पॉन्स टाइम को सपोर्ट करता है जो कि गेमर्स के लिए काफी उपयोगी है। इसमें 1152 लोकल डिमिंग जोन हैं। कनेक्टिविटी के लिए मॉनिटर में HDMI 2.0, DisplayPort 1.4, और एक 3.5mm हैडफोन जैक मिल जाता है। आइए जानते हैं इस मॉनिटर की कीमत और अन्य खास फीचर्स के बारे में। 
 

AOC Q27G40XMN Monitor Price

AOC Q27G40XMN मॉनिटर की कीमत 1599 युआन (लगभग 18,500 रुपये) है। AOC ऑफिशियल वेबसाइट पर इसे लिस्ट किया गया है।  
Advertisement
 

AOC Q27G40XMN Monitor Specifications

AOC Q27G40XMN में 27 इंच का QD-Mini LED डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 180Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है। डिस्पले में 2560 x 1440 पिक्सल का हाई रिजॉल्यूशन दिया गया है। इसमें 1152 लोकल डिमिंग जोन हैं। मॉनिटर में Fast VA पैनल लगा है जिसमें 4608-LED बैकलाइटिंग सिस्टम है। यह sRGB सिस्टम के लिए 100 प्रतिशत कवरेज के साथ आता है। इसमें 97% तक DCI-P3 कलर गेमट कवरेज है। 

मॉनिटर 1ms GTG रेस्पॉन्स टाइम को सपोर्ट करता है जो कि गेमर्स के लिए काफी उपयोगी है। गेमर्स के लिए इसमें कई उपयोगी टूल भी दिए गए हैं। इसमें बिल्ट-इन क्रॉसहेयर ओवरले, स्निपर जूम मोड, FPS काउंटर, और डार्क फील्ड कंट्रोल मिलता है। यह एडेप्टिव सिंक को सपोर्ट करता है और AMD FreeSync की मदद से स्क्रीन टियरिंग को रोकता है। 
Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए मॉनिटर में HDMI 2.0, DisplayPort 1.4, और एक 3.5mm हैडफोन जैक मिल जाता है। यह AOC के G-Menu सॉफ्टवेयर सपोर्ट के साथ आता है जिसमें गेम्स के लिए प्रीसेट मौजूद है। इसके अलावा ब्लू लाइट फिल्टरिंग, RGB लाइटिंग कंट्रोल जैसे फीचर्स हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  5. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  6. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.