Veera Simha Reddy OTT रिलीज : साउथ की एक्‍शन से भरपूर फ‍िल्‍म इस प्‍लेटफॉर्म पर देखें हिंदी में

Veera Simha Reddy : मिली-जुली प्रतिक्रियाओं के बावजूद इस फ‍िल्‍म ने सिनेमाघरों में अच्‍छा प्रदर्शन किया था।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 23 फरवरी 2023 19:46 IST
ख़ास बातें
  • वीरा सिम्हा रेड्डी रिलीज हुई ओटीटी पर
  • डिज्‍नी हॉटस्‍टार पर रिलीज हुई फ‍िल्‍म
  • हिंदी में भी देखी जा सकेगी यह फ‍िल्‍म

फ‍िल्‍म में नंदामुरी बालकृष्ण (Nandamuri Balakrishna) मुख्‍य भूमिका में हैं।

Photo Credit: Video Grab

साउथ की एक्‍शन से भरपूर फ‍िल्‍में देखना पसंद करते हैं, तो यह वीकेंड आपके लिए शानदार होने वाला है। इसी साल 12 जनवरी को रिलीज हुई तेलुगु फिल्म वीरा सिम्हा रेड्डी (Veera Simha Reddy) ओटीटी पर रिलीज (Films Released on OTT) हो गई है। फ‍िल्‍म को साउथ की तमाम भाषाओं के साथ हिंदी में भी रिलीज किया गया है। फ‍िल्‍म में नंदामुरी बालकृष्ण (Nandamuri Balakrishna) मुख्‍य भूमिका में हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, बालकृष्ण के फैंस फ‍िल्‍म के ओटीटी पर रिलीज होने का इंतजार कर रहे थे। 

‘वीरा सिम्हा रेड्डी' को ओटीटी प्‍लेटफॉर्म डिज्‍नी प्‍लस हॉटस्‍टार (Disney Plus Hotstar) पर आज यानी 23 फरवरी 2023 से स्‍ट्रीम किया जा सकता है। एक रिपोर्ट के अनुसार, मिली-जुली प्रतिक्रियाओं के बावजूद इस फ‍िल्‍म ने सिनेमाघरों में अच्‍छा प्रदर्शन किया था। विदेशों में शुरुआती सप्‍ताह में फ‍िल्‍म ने बढ़‍िया कलेक्‍शन किया। ट्रेलर देखकर पता चलता है कि फ‍िल्‍म डायलॉग और एक्‍शन के मामले में शानदार होगी। 
Advertisement
 

रिपोर्ट के अनुसार, इस फ‍िल्‍म में नंदमुरी बालकृष्ण ने दो किरदार निभाए हैं। फ‍िल्‍म में उनके साथ श्रुति हासन और वरलक्ष्मी सरथकुमार भी दिखाई दी हैं। फ‍िल्‍म की कहानी साई माधव बुर्रा और श्रीनिवास गावेरेड्डी ने लिखी थी। इसे गोपीचंद मालिनेनी ने निर्देशित किया था। 
Advertisement

जानकर हैरानी होगी कि 110 करोड़ रुपये बजट में बनी इस फ‍िल्‍म ने बॉक्‍स ऑफ‍िस पर 500 करोड़ रुपये की कमाई की थी। गैजेट्स 360 हिंदी इन आंकड़ों की पुष्टि नहीं करता है। फ‍िल्‍म की कहानी तुर्की के इस्‍तांबुल और आंध्र प्रदेश के प्‍लॉट पर बुनी गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, डिज्‍नी प्‍लस हॉटस्‍टार ने ‘वीरा सिम्हा रेड्डी' के ओटीटी राइट्स करीब 14 करोड़ रुपये में हासिल किए हैं। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  3. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  4. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  6. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  7. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  2. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  3. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  4. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  5. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  6. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  7. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  8. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  9. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  10. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.