OMG 2 Teaser : अक्षय कुमार की फ‍िल्‍म ओएमजी 2 का टीजर रिलीज, इस बार शिव बनकर करेंगे आस्तिक की मदद! देखें

OMG 2 Teaser : OMG में भगवान कृष्‍ण की भूमिका निभाने वाले खिलाड़ी कुमार OMG 2 में भगवान शिव के रूप में नजर आ सकते हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 11 जुलाई 2023 13:45 IST
ख़ास बातें
  • OMG 2 का टीजर मंगलवार को रिलीज कर दिया गया
  • फ‍िल्‍म में अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी हैं मुख्‍य भूमिका में
  • 11 अगस्‍त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फ‍िल्‍म

टीजर देखकर पता चलता है कि इस बार फ‍िल्‍म में भगवान एक आस्तिक की मदद के लिए आगे आते हैं।

Photo Credit: Video Grab

OMG 2 Teaser : अभिनेता अक्षय कुमार की सुपरहिट फ‍िल्‍म OMG (ओह माय गॉड!) का सेकंड पार्ट तैयार है। मंगलवार को मेकर्स ने इसका टीजर रिलीज कर दिया। OMG में भगवान कृष्‍ण की भूमिका निभाने वाले खिलाड़ी कुमार OMG 2 में भगवान शिव के किरदार में नजर आ सकते हैं। टीजर देखकर पता चलता है कि इस बार फ‍िल्‍म में भगवान एक आस्तिक की मदद के लिए आगे आते हैं। फ‍िल्‍म के पहले पार्ट में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल मुख्‍य भूमिका में थे। इस बार पंकज त्रिपाठी अहम रोल में नजर आएंगे। 

OMG 2 के टीजर की शुरुआत पंकज त्रिपाठी के वॉयस ओवर से होती है। वह कहते हैं- ईश्‍वर है या नहीं, इसका प्रमाण इंसान आस्तिक या नास्तिक होकर दे सकता है। पर भगवान अपने बनाए बंदों में कभी भेद नहीं करते। फ‍िर चाहे वो नास्तिक कांजी लाल मेहता हो या आस्तिक कांति शरण मुद्गल। इन संवादों के साथ ही ओएमजी के पहले पार्ट की छोटी सी झलक दिखती है और फ‍िर एंट्री होती है पंकज त्रिपाठी की। 
Advertisement
 

तकलीफ में लगाई गई पुकार, भगवान को हमेशा अपने बंदों तक खींच लाती है। इस डॉयलॉग के बीच दिखती है पंकज त्रिपाठी के जिंदगी की तकलीफ। फ‍िर आते हैं अक्षय कुमार, जो कांति शरण मुद्गल यानी पंकज त्रिपाठी को आशीर्वाद देते नजर आते हैं। वह पंकज त्रिपाठी से कहते हैं- कर विश्‍वास, तू है श‍िव का दास। फ‍िल्‍म का टीजर हर-हर महादेव के नारों से गूंजता है।  
Advertisement



रिपोर्टों के अनुसार, इस फ‍िल्‍म में यामी गौतम भी हैं। उन्‍होंने एक वकील की भूमिका निभाई है। हालांकि फ‍िल्‍म के टीजर में उन्‍हें जगह नहीं मिली है। यह फ‍िल्‍म बॉक्‍स ऑफ‍िस पर 11 अगस्‍त को रिलीज हो रही है। फ‍िल्‍म का सीधा मुकाबला सनी देओल और अमीषा पटेल स्‍टारर ‘गदर-2' (Gadar 2) से होने वाला है। इसी तारीख को रणबीर कपूर की फ‍िल्‍म एनिमल भी रिलीज हो रही थी, लेकिन वह फ‍िल्‍म अब दिसंबर में आएगी। 
Advertisement

ओएमजी 2 का निर्देशन किया है अमित राय ने। फ‍िल्‍म में रामायण फेम अरुण गोविल भी भूमिका निभा रहे हैं। इसे केप ऑफ गुड टाइम्‍स और वायाकॉम 18 स्‍टूडि‍योज ने तैयार किया है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  2. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  4. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  5. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.