‘72 हूरें’ का ट्रेलर सेंसर बोर्ड ने किया रिजेक्‍ट, फ‍िर भी मेकर्स ने किया रिलीज, देखें

72 Hooren Trailer : ढाई मिनट के ट्रेलर में आतंकवाद और आतंकियों को दिखाया गया है। यह दावा करता है कि आतंकवादी ब्रेनवॉश करते हैं लोगों का।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 28 जून 2023 17:03 IST
ख़ास बातें
  • ‘72 हूरें’ तब भी विवादों में घिरी थी, जब इसका टीजर आया था
  • सेंसर बोर्ड ने ट्रेलर को नहीं दिया सर्टिफ‍िकेट तो किया डिजिटल रिलीज
  • 7 जुलाई को रिलीज हो रही है यह फ‍िल्‍म

ट्रेलर में यह भी दावा है कि फ‍िल्‍म सच्‍ची घटनाओं पर आधारित है।

Photo Credit: @sanjaypchauhan

फ‍िल्‍म ‘72 हूरें' तब भी विवादों में घिरी थी, जब इसका टीजर आया था। टीजर के बाद आता है ट्रेलर, जिसे सेंसर बोर्ड ने रिजेक्‍ट कर दिया है। सेंसर बोर्ड ने ‘72 हूरें' के ट्रेलर को आपत्तिजनक माना है। बावजूद इसके ट्रेलर को डिजिटल प्‍लेटफॉर्म्‍स पर रिलीज कर दिया गया है। बॉलीवुड हंगामा के यूट्यूब चैनल पर फ‍िल्‍म के ट्रेलर को 5 घंटे पहले रिलीज किया गया है, जिसे अबतक डेढ़ लाख से ज्‍यादा व्‍यूज मिल गए हैं।  

ढाई मिनट के ट्रेलर में आतंकवाद और आतंकियों को दिखाया गया है। यह दावा करता है कि आतंकवादी ब्रेनवॉश करते हैं लोगों का। आम लोगों को आतंकी बनाकर उन्‍हें हत्‍याएं करने पर मजबूर किया जाता है। उन्‍हें सपने दिखाए जाते हैं कि अपनी और लोगों की जिंदगी खत्‍म करने पर उन्‍हें जन्नत में जगह मिलेगी। 
Advertisement

ट्रेलर की शुरुआत में ही एक आतंकी, लोगों को 72 हूरों के बारे में समझाते हुए दिखता है। फ‍िर होता है बड़ा धमाका। एक शख्‍स कहता है कि वह जिहाद के लिए तैयार है। फ‍िल्‍म की कहानी मुंबई पर बेस्‍ड दिखाई देती है। म‍ीड‍िया का जमावड़ा उस जगह पर लगा है, जहां ब्‍लास्‍ट हुआ। ट्रेलर में एक आतंकी यह कहते हुए दिखाई देता है कि टाइम पर बम फटता और ज्‍यादा नुकसान होता। 

ट्रेलर में यह भी दावा है कि फ‍िल्‍म सच्‍ची घटनाओं पर आधारित है। कुछ मीडिया रिपोर्टों में इसे केरला स्‍टोरी जैसा बताया जा रहा है। फ‍िल्‍म उन युवाओं की कहानी बताई जा रही है, जिनका ब्रेनवॉश करके उन्‍हें स्‍यूसाइड बॉम्‍बर बनाया गया। 
Advertisement



Advertisement
‘72 हूरें' सिनेमाघरों में 7 जुलाई को रिलीज की जा रही है। फ‍िल्‍म का निर्देशन किया है पूरन सिंह चौहान ने। वह नेशनल अवॉर्ड विनर हैं। 72 हूरें में पवन मल्होत्रा, आमिर बशिर, राशिद नाज और अशोक पाठक मुख्‍य भूमिकाओं में हैं। अशोक पंडित समेत किरण डागर और अन‍िरुद्ध तंवर इसके को-प्रोड्यूसर हैं। 

मेकर्स ने जब इस फ‍िल्‍म का टीजर रिलीज किया था, तब भी विवाद हुआ था, लेकिन उसे ज्‍यादा हवा नहीं मिली। टीजर में हाफिज सईद, ओसामा बिन लादेन, मसूद अजहर और याकूब मेनन जैसे आतंकियों की आवाज सुनाई गई थी, जिसमें 72 हूरों का जिक्र था। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  2. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  4. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  5. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  2. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  3. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  4. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  5. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
  6. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  7. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  8. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  10. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.