43, 50, 55 इंच के नए Vu GloLED TV (2025) 4K स्‍मार्ट टीवी लॉन्‍च, जानें प्राइस

Vu GloLED TV 2025 : नए टीवी में स्‍लीक डिजाइन दिया गया है। ये कंपनी के AI VuOn प्रोसेसर पर चलते हैं और स्‍मूद मोशन के लिए एडवांस्‍ड एआई का इस्‍तेमाल करते हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 18 सितंबर 2024 18:21 IST
ख़ास बातें
  • Vu GloLED TV 2025 स्‍मार्टटीवी भारत में लॉन्‍च
  • 43, 50, 55 इंच साइज में लॉन्‍च हुए टीवी
  • फ्लिपकार्ट पर जल्‍द सेल के लिए होंगे उपलब्‍ध

Vu GloLED TV (2025) में 24W के स्‍पीकर्स लगे हैं। ये टीवी डॉल्‍बी ऑडियो, ऑटो वॉल्‍यूम कंट्रोल, क्र‍िकेट-सिनेमा साउंड मोड के साथ आते हैं।

Vu GloLED TV (2025) Smart TV : पॉपुलर ब्रैंड Vu ने Vu GloLED TV (2025) एडिशन के तहत नए स्‍मार्टटीवी लॉन्‍च किए हैं। ये 43 इंच, 50 इंच और 55 इंच स्‍क्रीन साइज में आते हैं। इससे पहले कंपनी साल 2022 में GloLED मॉडल लाई थी। नए टीवी में स्‍लीक डिजाइन दिया गया है। ये कंपनी के AI VuOn प्रोसेसर पर चलते हैं और स्‍मूद मोशन के लिए एडवांस्‍ड एआई का इस्‍तेमाल करते हैं। ब्‍लूटूथ और स्‍क्रीन मिरर‍िंग की सुविधा इनमें दी गई जिससे टीवी आपके फोन, कैमरा से कनेक्‍ट हो जाता है। 
 

Vu GloLED TV (2025) Smart TV Price in india 

Vu GloLED TV (2025) स्‍मार्ट टीवी 43 इंच मॉडल की कीमत 27,999 रुपये है। 50 इंच मॉडल 55 हजार रुपये का है, जबकि 55 इंच मॉडल के दाम 65 हजार रुपये हैं। इन्‍हें फ्लिपकार्ट पर सेल किया जाएगा। बिग बिलियन डेज के दौरान 27 सितंबर से ये बिक्री के लिए आ सकते हैं। 
Advertisement
 

Vu GloLED TV (2025) Smart TV Specifications, features 

Vu GloLED TV (2025) में बेजल लेस ड‍िजाइन दिया गया है। ये 43 इंच, 50 इंच और 55 इंच स्‍क्रीन साइज में आते हैं। 3840 x 2160 रेजॉलूशन वाले 4K डिस्‍प्‍ले को सपोर्ट करते हैं। इनमें डॉल्‍बी विजन, एचडीआर 10 का सपोर्ट है। कई सारे डिस्‍प्‍ले फीचर्स जैसे- एआई पिक्‍चर, स्‍मार्ट सीन, सुपर रेजॉलूशन, डार्क डिटेल्‍स मिलते हैं। 

Vu GloLED TV (2025) में 24W के स्‍पीकर्स लगे हैं। ये डॉल्‍बी ऑडियो, ऑटो वॉल्‍यूम कंट्रोल, क्र‍िकेट-सिनेमा साउंड मोड के साथ आते हैं। जैसाकि हमने बताया, इन टीवी में VuOn प्रोसेसर लगा है। उसके साथ 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्‍टोरेज दिया गया है। 
Advertisement

नए वीयू टीवी गूगल टीवी ओएस पर चलते हैं। इनके साथ वॉइस सर्च वाला वाई-फाई रिमोट मिलता है। कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस की बात करें तो वीयू टीवी में 3HDMI पोर्ट, 2USB पोर्ट का कनेक्‍शन है। वाई-फाई, ब्‍लूटूथ, कैमरा कनेक्टिविटी के भी ऑप्‍शन हैं। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  2. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  4. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  5. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  7. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.