Titanic सिंगर Celine Dion इस लाइलाज बीमारी से हैं पीड़ित, वीडियो शेयर कर फैंस से कही दिल की बात

सेलीन डियोन ने हाल ही अपने इंस्टाग्राम पर एक वोडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि वो एक बहुत ही सीरियस किस्म के बीमारी से ग्रसित हैं।

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 9 दिसंबर 2022 12:52 IST
ख़ास बातें
  • सिंगर सेलीन डियोनी एक लाइलाज बीमारी से पीड़ित हैं
  • सेलीन को Stiff Person Syndrome हुआ है
  • सेलीन अपने थीम सॉन्ग सॉन्ग माय हार्ट विल गेन ऑन के लिए काफी पॉपुलर हैं

सिंगर सेलीन डियोन न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर स्टिफ पर्सन सिंड्रॉम से पीड़ित हैं

सेलीन डियोन ने हाल ही अपने इंस्टाग्राम पर एक वोडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि वे एक बहुत गंभीर किस्म की बीमारी से ग्रसित हैं। सिंगर के इस वीडियों को देखने के बाद उनके फैंस काफी हैरान और साथ ही भावुक भी हैं। 54 वर्षीय सेलीन कनाडा की रहने वाली हैं और इन्होंने Titanic फिल्म के टाइटल सॉन्ग को गाया था। 

अपनी अवाज से सभी को अपना बना लेने वाली सेलीन आज एक ऐसी बीमारी का शिकार हैं, जिसका कोई मुमकिन इलाज ही नहीं है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कहा, "आप सभी जानते हैं कि मैं एक खुली किताब की तरह हूं। पहले मैं आप लोगों से कुछ भी शेयर करने के लिए तैयार नहीं थी, मगर अब मैं बोलना चाहती हूं।"

सिंगर ने आगे बताया, मैं लंबे समय से अपने हेल्थ को लेकर परेशान हूं। मेरे लिए इन परेशानियों को झेलना और मेरे ऊपर जो भी बीता है उसे बताना काफी मुश्किल रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि वे न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर स्टिफ पर्सन सिंड्रॉम (Stiff Person Syndrome) से जूझ रही हैं। जिसका कोई इलाज नहीं है और यह बीमारी लाखों लोगों में किसी एक को होती है।
 
सेलीन की यह बिमारी इंसान के दिमाग और रीढ़ की हड्डी पर बुरा असर डालती है और धीरे-धीरे इससे इंसान का शरीर अकड़ने लगता है। चलने में दिक्कत होने लगती है। इस बीमारी की वजह से सेलीन को गाना गाने में भी दिक्कत हो रही है।
Advertisement

वीडियो शेयर करते हुए सेलीन ने बताया कि वो इस समय अपनी हेल्थ पर फोकस कर रही हैं और इसी वजह से उन्होंने अपने सभी शोज को कैंसल कर दिया है। सेलीन अपने Titanic के थीम सॉन्ग 'माय हार्ट विल गो ऑन' (My Heart Will Go On) के लिए काफी पॉपुलर हैं। उनके फैंस को उम्मीद है कि वो जल्द ही ठीक होकर वापस लौटेंगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.