Tiger 3 Advance Booking : दिवाली पर रिकॉर्ड बनाएगी सलमान की फ‍िल्‍म! Rs 13 करोड़ से ज्‍यादा की एडवांस बुकिंग!

Tiger 3 Advance Booking : सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी स्‍टारर फ‍िल्‍म टाइगर-3 (Tiger 3) इस दिवाली बड़ा धमाका करने जा रही है। यह धमाका होगा बॉक्‍स ऑफ‍िस कलेक्‍शन का।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 10 नवंबर 2023 18:07 IST
ख़ास बातें
  • टाइगर-3 दो दिन बाद दिवाली पर होगी रिलीज
  • फ‍िल्‍म ने एडवांंस बुकिंग से कर ली है अच्‍छी कमाई
  • सलमान खान और कैटरीना कैफ हैं मुख्‍य भूमिकाओं में

सबसे ज्‍यादा एडवांस बुकिंग हिंदी 2D वर्जनों के लिए हुई है।

Photo Credit: @yrf ट्विटर हैंडल से

Tiger 3 Advance Booking : सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी स्‍टारर फ‍िल्‍म टाइगर-3 (Tiger 3) इस दिवाली बड़ा धमाका करने जा रही है। यह धमाका होगा बॉक्‍स ऑफ‍िस कलेक्‍शन का। आंकड़े बता रहे हैं कि इस फ‍िल्‍म ने अबतक पहले दिन के लिए डबल डि‍जिट में एडवांस बुकिंग कर ली है। यशराज फ‍िल्‍म्‍स की टाइगर-3 को देखने के लिए दर्शकों में क्रेज दिखाई दे रहा है। पहले दिन फ‍िल्‍म के लगभग 15 हजार 698 शोज के लिए अबतक बुकिंग हुई है।  

इंडस्‍ट्री ट्रैकर Sacnilk के आंकड़ों में बताया गया है कि टाइगर-3 ने अबतक पहले दिन के लिए 13.16 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग कर ली है। सबसे ज्‍यादा एडवांस बुकिंग हिंदी 2D वर्जनों के लिए हुई है। फ‍िल्‍म ने तेलेगु और तमिल भाषाओं में भी करीब 20 लाख रुपये की एडवांस बुकिंग कर ली है। 

Sacnilk ने अनुमान जताया है कि इस फ‍िल्‍म का कलेक्‍शन दिवाली पर अबतक सबसे ज्‍यादा फ‍िल्‍म कलेक्‍शन हो सकता है। याद रहे कि टाइगर-3 12 नवंबर को बॉक्‍स ऑफ‍िस पर आ रही है। फ‍िल्‍म के 4 लाख 92 हजार से ज्‍यादा टिकट अबतक बेचे गए हैं। 

टाइगर-3 को ‘बैंड बाजा बारात' फेम मनीष शर्मा ने तैयार किया है। फ‍िल्‍म का निर्माण यशराज फ‍िल्‍म्‍स ने किया है, जो इससे पहले ‘टाइगर' और ‘टाइगर जिंदा है' को रिलीज कर चुकी है। टाइगर-3 में सलमान खान मुख्‍य भूमिका में हैं। उनके अपोजिट दिखाई देंगी कैटरीना कैफ। इमराश हाशमी इस फ‍िल्‍म में विलेन के रोल में हैं। 
Advertisement

रिलीज से पहले छोटी-छोटी वी‍डियो क्लिप्‍स के रूप में टाइगर-3 के प्रोमो आ रहे हैं। बीते दिनों एक 50 सेकंड का ऐक्‍शन पैक्‍ड प्रोमो रिलीज किया गया था। उस वीडियो ने रिलीज के महज 3 घंटों में यूट्यूब पर 12 लाख से ज्‍यादा व्‍यूज बटोर लिए थे। खास बात यह है कि यह फ‍िल्‍म संभवत: ओमान और कुवैत में रिलीज नहीं की जाएगी। वहां फ‍िल्‍म पर बैन की वजह फ‍िल्‍म में कैटरीना कैफ के टॉवल सीन को माना जा रहा है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  6. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  7. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  8. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  9. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  10. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.