Tiger 3 Box Office Collection Day 1 : सलमान की बॉक्‍स ऑफ‍िस दिवाली! पहले ही दिन टाइगर-3 कर रही रिकॉर्डतोड़ कमाई, जानें

Tiger 3 Box Office Collection Day 1 : सलमान की पिछली फ‍िल्‍म ‘किसी का भाई, किसी की जान’ बॉक्‍स ऑफ‍िस पर बुरी तरह से लड़खड़ा गई थी। ऐसे में अगर टाइगर-3 को बंपर ओपनिंग मिलना बड़ी बात है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 12 नवंबर 2023 14:43 IST
ख़ास बातें
  • सलमान खान की फ‍िल्‍म टाइगर-3 बॉक्‍स ऑफ‍िस पर रिलीज
  • दिवाली के दिन रिलीज हुई फ‍िल्‍म
  • पहले दिन रिकॉर्डतोड़ कलेक्‍शन का अनुमान है

बॉलीवुड में फिल्में, त्‍योहारों के एक-दो दिन पहले या बाद में रिलीज होती रही हैं, लेकिन दिवाली वाले दिन पहली बार कोई बड़ी फिल्म आ रही है।

Tiger 3 Box Office Collection Day 1 : सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी स्‍टारर फ‍िल्‍म टाइगर-3 (Tiger 3) आज दुनियाभर में रिलीज हो गई है। यशराज फ‍िल्‍म्‍स की इस मूवी ने बीते कई दिनों से दर्शकों के बीच क्रेज बनाया हुआ है। सलमान खान के फैंस अपने स्‍टार की मूवी रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जिसकी झलक फ‍िल्‍म के एडवांस कलेक्‍शन में भी दिखाई दी। टाइगर-3 ने रिलीज से पहले ही 13 करोड़ रुपये से ज्‍यादा का कारोबार भारत में कर लिया था। आज बॉक्‍स ऑफ‍िस पर इस फ‍िल्‍म का पहला दिन है और जो अनुमान लगाया गया है, वह उत्‍साहजनक कहा जा सकता है। 

इंडस्‍ट्री ट्रैकर sacnilk का अनुमान है कि Tiger 3 दिन दिवाली के दिन भारतीय बॉक्‍स ऑफ‍िस पर शानदार कमाई करने वाली है। आंकड़ों की बात करें, तो सलमान की फ‍िल्‍म भारत में पहले ही दिन 40 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है। यह आंकड़ा शाहरुख खान की पठान (Pathaan) और जवान (Jawan) के पहले दिन के कलेक्‍शन से कम है, लेकिन बेहतरीन है। 
Advertisement

याद रहे कि सलमान की पिछली फ‍िल्‍म ‘किसी का भाई, किसी की जान' बॉक्‍स ऑफ‍िस पर बुरी तरह से लड़खड़ा गई थी। ऐसे में अगर टाइगर-3 को 40 करोड़ रुपये की ओपनिंग मिल जाती है, तो यह फ‍िल्‍म स्‍टार के लिए बहुत बड़ी बात होगी। 

बॉलीवुड में फिल्में, त्‍योहारों के एक-दो दिन पहले या बाद में रिलीज होती रही हैं, लेकिन दिवाली वाले दिन पहली बार कोई बड़ी फिल्म आ रही है। टाइगर-3 को ‘बैंड बाजा बारात' फेम मनीष शर्मा ने तैयार किया है। फ‍िल्‍म का निर्माण यशराज फ‍िल्‍म्‍स ने किया है, जो इससे पहले ‘टाइगर' और ‘टाइगर जिंदा है' को रिलीज कर चुकी है। टाइगर-3 में सलमान खान मुख्‍य भूमिका में हैं। उनके अपोजिट दिखाई देंगी कैटरीना कैफ। इमराश हाशमी इस फ‍िल्‍म में विलेन के रोल में हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹10239 में मिल रहा 6000mAh बैटरी, बड़ी डिस्प्ले वाला 5G मोबाइल, सेल में लिमिटेड ऑफर
  2. Tecno Camon 60 Pro 5G और Infinix Smart 30e 5G जल्द हो सकते हैं लॉन्च, EEC पर लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹10239 में मिल रहा 6000mAh बैटरी, बड़ी डिस्प्ले वाला 5G मोबाइल, सेल में लिमिटेड ऑफर
  2. भाई दूज पर गिफ्ट करें 5G स्मार्टफोन, कीमत 11 हजार से भी कम से शुरू
  3. Air Purifier कैसे करते हैं हवा को साफ, कभी सोचा है, क्या टेक्नोलॉजी काम करती है?
  4. Tecno Camon 60 Pro 5G और Infinix Smart 30e 5G जल्द हो सकते हैं लॉन्च, EEC पर लिस्टिंग 
  5. Xiaomi 18T लॉन्च से पहले 200MP कैमरा, OLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स हुए लीक!
  6. Rogbid VitalRing हुई लॉन्च, 10 दिन बैटरी लाइफ, ECG फीचर के साथ दिल का रखेगी खास ध्यान!
  7. Redmi K100 Ultra लॉन्च हो सकता है 10,000mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!
  8. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग
  9. Meta Muse AI की भारतीय प्राइसिंग लीक, ₹1799 से शुरू होंगे प्लान!
  10. OnePlus 17 में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, महंगा हो सकता है प्राइस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.