The Trail Trailer: काजोल की पहली वेब सीरीज का ट्रेलर आउट, यूट्यूब पर 1 घंटे में मिले 30 लाख व्यूज

Disney+ Hotstar ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर The Trail का ट्रेलर रिलीज किया। दो मिनट के वीडियो में काजोल के जबरदस्त एक्टिंग स्किल्स देखने को मिल रहे हैं।

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 13 जून 2023 21:58 IST
ख़ास बातें
  • The Trail का ट्रेलर रिलीज किया, जो काजोल का OTT डेब्यू है
  • वेब सीरीज में एक्ट्रेस वकील के रोल में नजर आएंगी
  • The Trail Disney+ Hotstar में 14 जुलाई को रिलीज होगी

The Trail वेब सीरीज 14 जुलाई को रिलीज हो रही है

बॉलीवुड फिल्मों में धमाल मचाने के बाद कई मंझे हुए कलाकाल अब वेब सीरीज का रुख करते नजर आ रहे हैं। सैफ अली खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, बॉबी देओल, सुष्मिता सेन के बाद अब लोकप्रिय बॉलीवुड अदाकारा काजोल भी आपको वेब सीरीज में दिखाई देंगी। एक्ट्रेस Disney+ Hotstar स्पेशल The Trail के साथ अपना OTT डेब्यू करने वाली हैं। काजोल और मेकर्स ने The Trail का ट्रेलर रिलीज किया, जिसमें अभिनेत्री कोर्ट रूम ड्रामा से सभी को इम्प्रेस करती नजर आएंगी। 

Disney+ Hotstar ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर The Trail का ट्रेलर रिलीज किया। दो मिनट के वीडियो में काजोल के जबरदस्त एक्टिंग स्किल्स देखने को मिल रहे हैं। यूट्यूब पर ट्रेलर को मात्र 1 घंटे में 30 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। कोर्ट रूम ड्रामा में काजोल नयोनिका सेनगुप्ता नाम की वकील का रोल अदा कर रही हैं, जो एक गृहिणी है और अपने पति के सार्वजनिक घोटाले के बाद वकील के रूप में काम पर लौटने के लिए मजबूर है। वेब सीरीज 14 जुलाई को Disney+ Hotstar पर रिलीज हो रही है।
Advertisement


ट्रेलर से पता चलता है कि सीरीज में काजोल के पति (जिशु सेनगुप्ता द्वारा रोल निभाया गया) एक अतिरिक्त न्यायाधीश हैं, जो फैसले को बदलने के लिए रिश्वत के रूप में सेक्शुअल फेवर स्वीकार करने के लिए गिरफ्तार किए गए हैं। इसके बाद, काजोल अदालत में वापस लौटती हैं।
Advertisement

काजोल ने सीरीज के बारे में बात करते हुए वैराइटी को बताया, (अनुवादित) “जटिलताएं हैं जो मेरे लिए एक चरित्र को परिभाषित करती हैं और नयोनिका के आसपास की परतें हैं जो इस भूमिका के पहली बार आने पर मुझसे बोलीं। नयोनिका व्यक्तिगत महसूस हो रही थी, मैंने तुरंत उसके बारे में सुरक्षात्मक महसूस किया और इसने डिज्नी+ हॉटस्टार के 'द ट्रायल - प्यार, कानून, धोखा' को चुनने में मेरे विश्वास को जगाया।"

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: The Trail, The Trail Trailer, Kajol, Kajol web series

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.