The Marvels Release Date: फिल्म The Marvels की नई रिलीज डेट घोषित, अब इस दिन होगी रिलीज!

यह फिल्म कैप्टन मार्वेल के सीक्वल के तौर पर आ रही है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 19 फरवरी 2023 15:43 IST
ख़ास बातें
  • The Marvels की रिलीज डेट को आगे खिसका दिया गया है।
  • फैंस को अब द मार्वेल्स के लिए ज्यादा इंतजार करना पड़ेगा।
  • इसकी रिलीज डेट को 10 नवंबर 2023 कर दिया गया है।

यह फिल्म कैप्टन मार्वेल के सीक्वल के तौर पर आ रही है।

Photo Credit: marvel.com

मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स (MCU) की अपकमिंग मूवी 'द मार्वेल्स' (The Marvels) की रिलीज डेट को आगे खिसका दिया गया है। फिल्म के बारे में इससे पहले कहा गया था कि यह 2023 की दूसरी छमाही के आसपास रिलीज की जा सकती है। लेकिन अब इस फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ा दिया गया है। द मार्वेल्स की रिलीज को आगे खिसका कर इसकी रिलीज डेट भी स्टूडियो की ओर से कंफर्म कर दी गई है। हम आपको बताते हैं कि फिल्म के बारे में लेटेस्ट अपडेट क्या कहता है। 

मार्वल के फैंस को अब द मार्वेल्स के लिए ज्यादा इंतजार करना पड़ेगा। फिल्म की नई रिलीज डेट घोषित की गई है। यानि कि पहले जो फिल्म 2023 के मध्य में रिलीज होने जा रही थी, अब इसके लिए इंतजार को कई महीने बढ़ा दिया गया है। द मार्वेल्स अब नवंबर में रिलीज होने जा रही है। यानि कि फिल्म का इंतजार कर रहे दर्शकों को अब 4 महीने ज्यादा इंतजार करना होगा। फिल्म की नई रिलीज डेट की घोषणा के साथ ही स्टूडियो ने इसका नया पोस्टर भी शेयर किया है। 

दरअसल मेकर्स ने सिंगापुर में पिछले साल कंटेंट शोकेस में घोषणा की थी फिल्म 28 जुलाई 2023 की रिलीज के लिए निर्धारित है। लेकिन अब इसकी रिलीज डेट को 10 नवंबर 2023 कर दिया गया है। मार्वल स्टूडियोज ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए पोस्टर में इसका कैप्शन लिखा (अनुवादित) 'ऊंचा, आगे, तेज, साथ। देखिए, मार्वल स्टूडियोज की द मार्वल्स का नया पोस्टर। सिनेमाघरों में 10 नवंबर को।'

यह फिल्म कैप्टन मार्वेल के सीक्वल के तौर पर आ रही है। इसकी स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म में ब्री लार्सन, इमान वेलानी और तेयोना पेरिस लीड रोल में दिखाई देने वाले हैं। साथ ही मूवी में सैमुएल एल जैकसन और पार्क सियो जून भी कैरेक्टर प्ले करते नजर आएंगे। फिल्म को निया डकोस्टा ने डायरेक्ट किया है। इससे पहले 'कैप्टन मार्वल' 2019 में आई थी, जिसमें ब्री लार्सन ने कैरल डैनवर उर्फ कैप्टन मार्वल की भूमिका निभाई थी। फिल्म की कहानी में दो आकाशगंगाओं की लड़ाई के बीच में धरती मुसीबत में पड़ जाती है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Moto G Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग 
  3. Redmi K100 Pro में मिलेगा कस्टम Snapdragon 8 Elite Gen 5 V सीरीज चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra XEV 9S बनी बेस्ट-सेलिंग EV, MG Windsor EV को पीछे छोड़ा
  2. Redmi K100 Pro में मिलेगा कस्टम Snapdragon 8 Elite Gen 5 V सीरीज चिपसेट
  3. Honor Robot Phone में हो सकती है 7,060mAh बैटरी, 6.3 इंच डिस्प्ले
  4. Moto G Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. LG 2026 AI TV सीरीज भारत में लॉन्च: 115-इंच तक डिस्प्ले और AI प्रोसेसर, कीमत ₹20 हजार से शुरू
  6. भारत में लॉन्च हुआ Asus Chromebook CX15, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Vi यूजर्स की हुई मौज! 3 नए प्लान हुए लॉन्च, फ्री Spotify Premium और अनलिमिटेड डेटा का फायदा
  8. Airtel मात्र ₹200 में दे रहा 30GB डाटा और Amazon Prime, Zee5, JioHotstar जैसे 19 ओटीटी का एक्सेस
  9. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग 
  10. आपकी कार कहां गई है या नहीं, FASTag स्टेटमेंट से करें पता, ऐसे करें डाउनलोड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.