The Crew Release date : करीना, तब्‍बू, कृति की फ‍िल्‍म ‘द क्रू’ इस दिन होगी रिलीज, मेकर्स ने शेयर किया दिलचस्‍प टीजर, देखें

The Crew Release date : मेकर्स ने 34 सेकंड का एक वीडियो शेयर किया है। उसमें साल 1993 की सुपरहिट फ‍िल्‍म ‘खलनायक’ का गाना चोली के पीछे… का म्‍यूजिक सुनाई देता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 2 फरवरी 2024 15:27 IST
ख़ास बातें
  • 29 मार्च को रिलीज होगी 3 अभिनेत्रियों की फ‍िल्‍म
  • मेकर्स ने 34 सेकंड का एक वीडियो शेयर किया
  • तीन वर्किंग महिलाओं पर बेस्‍ड होगी फ‍िल्‍म

टीजर वीडियो में करीना, तब्‍बू और कृति को एयरहोस्टेस की ड्रेस में देखा जा सकता है।

Photo Credit: Video Grab

The Crew Youtube Teaser : बॉलीवुड की तीन बड़ी अभिनेत्रियां पहली बार एकसाथ स्‍क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाली हैं। करीना कपूर खान, कृति सेनन और तब्बू की फ‍िल्‍म ‘द क्रू' (The Crew) को रिलीज डेट मिल गई है। मेकर्स ने एक दिलचस्‍प वीडियो शेयर करके फ‍िल्‍म की रिलीज का ऐलान किया। ‘द क्रू' को 29 मार्च को सिनेमाघरों में लाया जाएगा। फ‍िल्‍म में दिलजीत दोसांझ भी भूमिका निभा रहे हैं। 

मेकर्स ने 34 सेकंड का एक वीडियो शेयर किया है। उसमें साल 1993 की सुपरहिट फ‍िल्‍म ‘खलनायक' का गाना चोली के पीछे… का म्‍यूजिक सुनाई देता है। टीजर की शुरुआत में सभी अभिनेत्र‍ियों के नाम बताए जाते हैं। साथ ही प्‍लेन के कैप्‍टन को सुना जा सकता है। वह कहता है, ‘देवियों और सज्जनों मैं आपका कैप्टन बात कर रहा हूं। आज की फ्लाइट में आप सभी का स्वागत है। हमारा क्रू आपका खयाल रखेगा। आप सभी से एक निवेदन है कि अपनी चोली टाइटली बांध लें, ताकि दिल बाहर ना निकल जाए।'
Advertisement



टीजर वीडियो में करीना, तब्‍बू और कृति को एयरहोस्टेस की ड्रेस में देखा जा सकता है। हालांकि मेकर्स ने किसी का चेहरा रिवील नहीं किया। तीनों को बैक साइड से दिखाया गया है। जिस तरह का टीजर आया है, उससे लगता है कि फ‍िल्‍म में ग्‍लैमर होगा। अच्‍छी बात है कि मेकर्स फ‍िल्‍म की स्‍टोरी को छुपा ले गए हैं, ताकि आने वाले दिनों के लिए भी दर्शकों का रोमांच बना रहे। 
Advertisement

29 मार्च को रिलीज होने जा रही फ‍िल्‍म के बारे में कहा जा रहा है कि यह तीन वर्किंग महिलाओं पर बेस्‍ड होगी। तीनों एयरहोस्‍टेस हैं और अपना करियर बनाना चाहती हैं। इस दौरान उन्‍हें किस तरह की परेशानियां आती हैं, यही इस फ‍िल्‍म में दिखाया जाएगा। फ‍िल्‍म में कॉमिडी का तड़का भी होगा। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  2. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  5. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  2. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  3. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  5. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  9. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  10. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.