Virat and Anushka Alibaugh Home: Sussanne Khan ने सजाया विराट और अनुष्का का घर, देखें शानदार तस्वीरें

Virat and Anushka Alibaugh Home: अनुष्का और विराट के अलीबाग वाले घर की फोटोज सामने आ गई है। उनके घर की इन तस्वीरों देखकर ये लग रहा है सुजैन खान ने उनकी इस घर को बड़ी ही खूबसूरती से सजाया है।

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 27 नवंबर 2022 21:32 IST
ख़ास बातें
  • सुजैन खान ने सजाया घर विराट- अनुष्का का घर
  • हर तरफ है पेड़-पौधे और हरियाली
  • तीन महीने पहले खरीदा विराट- अनुष्का ने अपना अलीबाग वाला घर

Virat and Anushka Alibaugh Home: अनुष्का और विराट के अलीबाग वाले घर की फोटोज आई सामने

Virat and Anushka Alibaugh Home:  अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की लाइफ से जुड़ी छोटी से छोटी बात पर फैंस की नजर रहती है। अब हाल ही उनके अलीबाग वाले घर की फोटो सामने आई है। जिसे देखकर उनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि उनके अलीबाग वाले घर को सुजैन खान ने डिजाइन किया है। सुजैन खान एक्टर ऋतिक रौशन की एक्स वाइफ हैं। सुजैन एक इंटिरियार डिजाइनर हैं और उन्होंने विराट और अनुष्का के इस घर को बहुत ही अच्छे ढंग से सजाया। आइए एक नजर डालते हैं उनके घर की तस्वीरों पर।
 

सुजैन खान ने सजाया घर

रिपोर्ट की माने तो दोनों ने कुछ समय पहले ही अपने इस सपने के महल को खरीदा था। और अब सुजैन खाने ने इसे किसी और आलीशान बना दिया है। उनके इस घर में का हर कोना बहुत ही खूबसूरती से सजाया गया है। इसमें घर के इंटीरियर देख कोई भी मंत्रमुग्ध हो जाएगा। इस घर में गार्डन है, चारों तरफ हरियाली है और साथ ही एक स्विमिंग पूल भी है।
 

हर तरफ है पेड़-पौधे और हरियाली

घर में ढेर सारे पेड़- पौधे लगाए गए हैं। साथ इसे इस तरह से बनाया गया है कि यहां डायरेक्ट सनलाइट आती रहे। वहीं उस एरिया में सिटिंग स्पेस भी बनाया गया है। बगल में ही एक गार्डन है जो मन को सुकून का एहसास करा दे। घर के लिविंग एरिया को व्हाइट टच देकर इसे पॉजिटिव वाइव से पूरी तरह भर दिया गया है। घर का पूरी तरह से वेंटिलेशन को ध्यान में रखकर बनाया गया है। सोशल मीडिया पर घर की तस्वीर देखते ही फैंस कपल के इस सुंदर घर की खूब तारीफ कर रहे हैं।

इतने में खरीदा था ये घर

खबर है इस पावर कपल ने घर को तीन महीने पहले ही खरीदा था। अलीबाग में स्थित इस घर को 19 करोड़ में खरीदा था। 8 एकड़ में बना उनका ये घर किसी महल से कम नहीं है। सुजैन खान ने इस घर को डिजाइन करके इसमें चार चांद लगा दिए हैं। विराट- अनुष्का के फैंस उनके घर की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 15T में मिल सकता है 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  2. Vivo T5x 5G पर मिल रहा 2 हजार का डिस्काउंट, आज से सेल शुरू
  3. OnePlus Nord 6 होगा 7 अप्रैल को 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें क्या हैं खासियतें
  4. Vivo X300s होगा 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें खासियतें
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus India के CEO Robin Liu ने छोड़ा पद, कंपनी ने दिया बयान
  2. 7,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ OnePlus 15T, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Android के बाद अब Apple यूजर्स की बारी, फोन में दिखाई देंगे Ads!
  4. दिमाग से कंट्रोल हो रहा है लैपटॉप! Neuralink इम्प्लांट के बाद शख्स ने शेयर किया 100 दिनों का अनुभव
  5. Samsung Galaxy Z Fold 8 के स्पेसिफिकेशंस लीक, 5000mAh बैटरी, स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 से होगा लैस
  6. Vivo X300 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का Sony कैमरा, अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  7. iQOO Z11 में होगा MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट, डुअल रियर कैमरा सेटअप
  8. OnePlus Nord 6 होगा 7 अप्रैल को 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें क्या हैं खासियतें
  9. NASA के चांद मिशन में एस्ट्रोनॉट्स के हाथ में होगा खास बैंड, जानें कैसे करेगा काम
  10. Vivo T5x 5G पर मिल रहा 2 हजार का डिस्काउंट, आज से सेल शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.