सलमान खान की दबंग-4 में होंगी सनी लियोन! Bigg Boss-16 में मिला इशारा!

हो सकता है कि सनी लियोन का कोई आइटम सॉन्ग फिल्म दबंग-4 में देखने को मिले।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 12 नवंबर 2022 14:39 IST
ख़ास बातें
  • बिग बॉस 16 में सनी लियोन के आने से घर का माहौल थोड़ा खुशनुमा हुआ
  • सनी ने कंटेस्टेंट्स के साथ गेम प्ले भी किया
  • ताजा अपडेट में शो में से प्रियंका चाहर को निकाल दिया गया है

Photo Credit: Twitter/Dabang 3 movie

बिग बॉस 16 में वीकेंड वार में शुक्रवार के वार में सनी लियोन भी कंटेस्टेंट्स का मनोबल बढ़ाने पहुंचीं। सनी लियोन अपने अपकमिंग रियलिटी शो स्पलिट्स विला के प्रोमोशन के लिए पहुंची थीं और उनके साथ उनके शो को को-होस्ट करने वाले अर्जुन बिजलानी भी थे। शो में सनी लियोन को देख कंटेस्टेंट काफी एक्साइटेड दिखे। सनी ने घर के सभी मेंबर्स के साथ बातचीत की। लेकिन यहां पर एक और खास बात भी हुई जो सलमान खान की दबंग सीरीज से जुड़ी है। सुपरस्टार सलमान खान की दबंग फ्रेंचाइजी की चौथी किश्त यानि दबंग-4 में सनी लियोन भी दिखाई दे सकती हैं। 

बिग बॉस 16 में सनी लियोन के आने से घर का माहौल थोड़ा खुशनुमा हुआ है। सनी ने कंटेस्टेंट्स के साथ गेम प्ले भी किया। उन्होंने एमसी स्टेन के बारे में भी कई खुलासे किए। सारे कंटेस्टेंट्स के साथ मेल-मिलाप के बाद अर्जुन बिजलानी और सनी लियोन सलमान खान से मिलने पहुंचे। सुपरस्टार सलमान की फैन फॉलोइंग करोड़ों में है। ऐसे में उनके लिए फैंस कई मैसेज भी भेजे थे जो सनी को पढ़ने का मौका मिला। इनमें से एक लैटर में एक फैन ने पूछा था कि दबंग-4 में क्या सनी लियोन को भी लेंगे सलमान?

Advertisement
दंबग-4 में सलमान खान सनी लियोन को लेंगे या नहीं, इसका सीधा जवाब तो उन्होंने नहीं दिया, लेकिन हो सकता है कि सनी लियोन का कोई आइटम सॉन्ग फिल्म में देखने को मिले। इसके अलावा बिग बॉस 16 के सेट पर सनी लियोन ने जमकर ठुमके भी लगाए। एक फैन ने फरमाइश की थी कि सनी लियोन सलमान खान की फिल्म के गाने 'मुन्नी बदनाम हुई' पर डांस करे। सनी लियोन ने सलमान के साथ इस गाने पर डांस करते हुए काफी मस्ती की। 
 

प्रियंका चाहर बिग बॉस से बाहर!

Bigg Boss की ताजा अपडेट की बात करें तो शो में से प्रियंका चाहर को निकाल दिया गया है। कलर्स टीवी ने शो का लेटेस्ट प्रोमो शेयर किया है। इसमें सुंबुल तौकीर और प्रियंका को एलिमिनेशन के लिए बैठाया गया है। सलमान खान कह रहे हैं कि आप दोनों में कोई एक आज घर से चला जाएगा। उसके बाद सलमान प्रियंका का नाम लेते हैं और प्रियंका बिग बॉस हाउस से बाहर जाने लगती हैं। 

प्रियंका को घर से जाते देखकर घर के कई मेंबर्स भावुक हो जाते हैं। हालांकि यह सलमान का कोई प्रैंक भी हो सकता है। सच्चाई आज रात के एपिसोड में सबके सामने होगी। बहरहाल, सनी लियोन के दबंग-4 में होने की चर्चा भी गर्म हो रही है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.