Stree 2 Release Date: स्त्री-2 में फिर डराएंगे राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर! रिलीज डेट आई सामने

स्त्री 2 को Maddock Films और Jio Studios मिलकर बना रहे हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 16 अप्रैल 2023 15:09 IST
ख़ास बातें
  • पहली फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी।
  • जिसे अमर कौशिक ने निर्देशित किया था।
  • राजकुमार राव फिल्म के दूसरे भाग में भी लीड में होंगे।

स्त्री 2 को Maddock Films और Jio Studios मिलकर बना रहे हैं।

Photo Credit: Maddock Films

Stree 2 Release Date: राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री' दर्शकों को काफी पसंद आई थी। फिल्म का दूसरा भाग देखने के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। स्त्री-2 (Stree 2) की रिलीज डेट सामने आ गई है। जिसके बाद फैंस इस फिल्म के लिए सुपर एक्साइटेड हो गए हैं। स्त्री मूवी का क्रेज इसी बात से साबित हो जाता है कि आज भी सोशल मीडिया पर इसके फेमस डायलॉग- 'वो स्त्री है, वो कुछ भी कर सकती है' को लेकर मीम्स बनते रहते हैं। इसके अलावा फिल्म की टैगलाइन 'ओ स्त्री कल आना' भी अभी तक दर्शकों के जहन में ज्यों की त्यों ताजा है। अब स्त्री 2 रिलीज डेट सामने आते ही एक्साइटमेंट डबल हो गई है। आइए आपको इससे जुड़ी लेटेस्ट अपडेट देते हैं। 

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की सुपरहिट फिल्म स्त्री का दूसरा पार्ट यानि कि स्त्री-2 की रिलीज डेट सामने आ गई है। एक्टर राजकुमार राव ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है और इसकी रिलीज डेट का खुलासा कर दिया है। एक्टर ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें फिल्म की पूरी कास्ट भी नजर आ रही है। इसमें राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना जैसे स्टार कलाकार नजर आ रहे हैं। आप भी देखें ये पोस्ट- 

स्त्री-2 की रिलीज डेट अनाउंस करते हुए राजकुमार राव ने कैप्शन लिखा है- ओ स्त्री, अगले साल आना। फिर उन्होंने आगे एक और लाइन लिखी है- मिलेगी, सबको मिलेगी, स्त्री 2 अगस्त 2024 में। यानि कि स्त्री 2 की रिलीज अगस्त 2024 के लिए निर्धारित कर दी गई है। यहां पर एक वीडियो भी एक्टर ने शेयर किया है। जिसमें उनको स्त्री की छाया नजर आती है। लेकिन फिर एकदम से अंधेरा छा जाता है और वह रोशनी होने के बाद श्रद्धा कपूर को अपने सामने पाती हैं। वह कहती हैं- अरे स्त्री नहीं, हम हैं! इसके बाद पंकज त्रिपाठी. अपारशक्ति खुराना और अन्य कलाकार भी आ जाते हैं। 

स्त्री 2 को Maddock Films और Jio Studios मिलकर बना रहे हैं। पहली फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी। जिसे अमर कौशिक ने निर्देशित किया था। राजकुमार राव फिल्म के दूसरे भाग में भी लीड में होंगे। इसके पहले हाल ही में उनकी फिल्म भीड़ रिलीज हुई थी, जो दर्शकों को खास पसंद नहीं आई। इनके अन्य प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह 'मिस्टर एंड मिसेज माही', 'सेकेंड इनिंग्स', और 'स्वागत है' जैसे प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। स्त्री फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा कमाए थे। अब दूसरा पार्ट कितना सफल हो पाता है, यह फिल्म देखने पर ही पता चलेगा। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  2. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  3. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  2. Samsung Galaxy Buds On: कान के बाहर होंगे फिट, दमदार साउंड, बैटरी चलेगी 38 घंटे तक
  3. Apple ने भारत में नया MacBook Pro PROLED XDR किया लॉन्च, 6 लाख 70 हजार तक है कीमत
  4. ट्रेन में मोबाइल नहीं कर पाएंगे रात में चार्ज, रेलवे का बड़ा फैसला, जानें क्या है वजह
  5. ₹12 हजार से भी सस्ता खरीदें 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, दिवाली पर आई तगड़ी डील
  6. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  7. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  9. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.