Allu Arjun & Ram Charan in Pushpa 2: अल्लू अर्जुन की फिल्म Pushpa 2 में होगी इस RRR स्टार की धमाकेदार एंट्री

Allu Arjun & Ram Charan in Pushpa 2: अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा ने पैन लेवल पर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। वहीं अब इसके सीक्वल की तैयारी भी चल रही है। इसी बीच ये खबर आई है कि पुष्पा 2 में अल्लू अर्जुन के साथ अब राम चरण भी नजर आ सकते हैं।

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 11 दिसंबर 2022 07:57 IST
ख़ास बातें
  • पुष्पा 2 में नजर आएंगे राम चरण
  • निर्देशक सुकुमार लाएंगे फिल्म पुष्पा में दिलचस्प मोड़
  • अल्लू अर्जुन संग होगी राम चरण की धमाकेदार एंट्री

Allu Arjun & Ram Charan in Pushpa 2: फिल्म पुष्पा के निर्देशक सुकुमार इसके सीक्वल में राम चरण को भी ला रहे हैं।

Allu Arjun  & Ram Charan in Pushpa 2:  साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा को लोगों का खूब प्यार मिला। वहीं फिल्म में अल्लु अर्जुन के किरदार पुष्पा राज ने भी दर्शकों ने के बीच खूब सुर्खियां बटोरी। फिल्म में पुष्पा के डायलॉग्स भी खूब पसंद किए गए। बीते साल हर तरफ बस इस फिल्म का ही बोल बाला था। पुष्पा के बाद दर्शकों को इसके अगले भाग का भी बेसब्री से इंतजार है। जिसके बाद से ही मेकर्स ने इसके सीक्वल की भी तैयारी शुरू कर दी है। अब हाल ही में पुष्पा 2 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिसे सुनने के बाद इस फिल्म के चाहने वालों की खुशी डबल हो जाएगी।

फिल्म पुष्पा के निर्देशक सुकुमार इसके सीक्वल में राम चरण को भी ला रहे हैं। जी हां, फिल्म के मेकर्स फिल्म को और ज्यादा एंटरटेनिंग बनाने के लिए, फिल्म में कई नये मोड़ लाना चाहते हैं। आपको बता दें कि राम चरण पहले भी सुकुमार की ब्लॉकबस्टर फिल्म रंगास्थलम में लीड किरदार में नजर आए थे। राम चरण ने राजामौली की फिल्म आरआरआर में मुख्य भूमिका निभाई थी। अब पुष्पा 2 में भी राम चरण का दमदार रोल देखने को मिलेगा। इस खबर को सुनने के बाद राम चरण के फैंस काफी खुश दिखाई दे रहे हैं

फिल्म पुष्पा में अल्लु अर्जुन ने पुष्पा राज का किरदार निभाया है। फिल्म में वो एक एक मजदूर होते हैं, जो अपने मालिक के लिए जंगल से चंदन की लकड़ियों की तस्करी करता है। वहीं पुष्पा के आने के बाद काम में बड़ा बदलाव आता है, जिसके बाद पुष्पा धीरे-धेरे इस अवैध तस्करी का मास्टर बन जाता है। फिल्म एक नया मोड़ तब लेती है जब उसका सामना इस तस्करी में शामिल दूसरे बड़े लोगों से होता है। फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ ही रश्मिका मंदाना भी होती हैं। फिल्म का गाना आज तक दर्शकों के जुबान पर चढ़ा हुआ है। अब ये देखना काफी एंटरटेनिंग होगा कि पुष्पा 2 में अल्लू अर्जुन और राम चरण का जबरदस्त किरदार लोगों का कितना मनोरंजन करता है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Pushpa 2, Pushpa, pushpa actress kalpalata, pushpa actress
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. खुशखबरी! PF अकाउंट से पैसे निकालना आसान! EPFO ला रहा UPI ऐप, जानें कैसे करेगा काम
  2. iQOO 15R में होगी 1.5K AMOLED स्क्रीन, 7,600mAh की बैटरी
  3. Tecno Pova Curve 2 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  4. Bharti Airtel, Reliance Jio के मोबाइल सब्सक्राइबर्स में बढ़ोतरी, BSNL को हुआ नुकसान
  5. iQOO Z11 सीरीज के नए मॉडल्स में हो सकती है 9,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. खुशखबरी! PF अकाउंट से पैसे निकालना आसान! EPFO ला रहा UPI ऐप, जानें कैसे करेगा काम
  2. iPhone 16 खरीदें Rs 8000 सस्ता! यहां मिल रहा गजब ऑफर
  3. Bharti Airtel, Reliance Jio के मोबाइल सब्सक्राइबर्स में बढ़ोतरी, BSNL को हुआ नुकसान
  4. iQOO Z11 सीरीज के नए मॉडल्स में हो सकती है 9,000mAh की बैटरी
  5. Honor 600 Lite में मिल सकता है MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. iQOO 15R में होगी 1.5K AMOLED स्क्रीन, 7,600mAh की बैटरी
  7. आगे 100MP, पीछे डुअल 200MP? बदलने वाली है मोबाइल फोटोग्राफी!
  8. Pixel 10a के लॉन्च से पहले लीक हुई कीमत, इस तारीख को दे रहा है भारत में दस्तक
  9. कान में लगेंगे और आसपास देखेंगे? Apple के अपकमिंग AirPods Pro में मिलेगा कैमरा!
  10. Lava Bold N2 में मिलेगी डुअल रियर कैमरा यूनिट, भारत में जल्द होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.