बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल का X (Twitter) अकाउंट हैक, 16 दिनों तक झेली परेशानी, अब खुद दी जानकारी

हैकर्स ने बॉलीवुड की मशहूर प्लेबैक सिंगर श्रेया घोषाल का X (पहले Twitter) अकाउंट हैक कर लिया।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 मार्च 2025 16:44 IST
ख़ास बातें
  • श्रेया घोषाल ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल से इस बात की जानकारी दी।
  • अकाउंट हैक होने की अचानक खबर आने से उनके फैंस भी हैरानी में हैं।
  • 16 दिन बाद भी श्रेया घोषाल का अकाउंट बहाल नहीं हो पाया।

बॉलीवुड की जानी मानी गायिक श्रेया घोषाल का X अकाउंट हैक होने की खबर आने से इंडस्ट्री में हलचल मच गई है।

Photo Credit: shreyaghoshal.com

हैकर्स ने बॉलीवुड की मशहूर प्लेबैक सिंगर श्रेया घोषाल का X (पहले Twitter) अकाउंट हैक कर लिया। श्रेया घोषाल ने खुद अपने एक और सोशल मीडिया हैंडल से इस बात की जानकारी दी। श्रेया घोषाल बॉलीवुड की जानी मानी सिंगर हैं और उनका ट्विटर अकाउंट हैक होने की अचानक खबर आने से उनके फैंस भी हैरानी में हैं। यहां पर चौंकाने वाली बात यह है कि 16 दिन बाद भी श्रेया घोषाल का अकाउंट बहाल नहीं हो पाया। आइए जानते हैं उन्होंने इस बारे में क्या कहा है। 

बॉलीवुड की जानी मानी गायिक श्रेया घोषाल का X अकाउंट हैक होने की खबर आने से इंडस्ट्री में हलचल मच गई है। शनिवार को श्रेया घोषाल ने अपने Instagram हैंडल से जानकारी दी कि उनका ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है और उनके फैंस इसे लेकर काफी सावधान रहें। उनके अकाउंट से आने वाले किसी मैसेज या लिंक पर भरोसा न करें। 

श्रेया ने लिखा, ''हैलो फैंस और फ्रेंड्स. मेरा Twitter/X अकाउंट 13 फरवरी से हैक हो गया है। मैंने X टीम तक पहुंचने के लिए अपनी तरफ से हरसंभव कोशिश की है। लेकिन कुछ ऑटो जनरेटेड रिस्पॉन्स के अलावा कोई रिस्पॉन्स नहीं आया है, मैं अपना अकाउंट डिलीट भी नहीं कर पा रही हूं क्योंकि मैं अब और लॉग इन नहीं कर सकती। प्लीज किसी भी लिंक पर क्लिक न करें या उस अकाउंट से लिखे किसी भी मैसेज पर विश्वास न करें, वे सभी स्पैम और फिशिंग लिंक हैं। अगर अकाउंट रिकवर हो गया है और सेफ है तो मैं एक वीडियो के जरिये पर्सनली अपडेट करूंगी।'

श्रेया घोषाल ने अपने सिंगिंग करियर अब तक कई मशहूर गानों को अपनी आवाज दी है। हाल ही में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ओबेसिटी से निपटने और हेल्दी लाइफ स्टाइल जीने के बारे में बोलने के लिए प्रभावशाली शख्सियतों में से एक के रूप में श्रेया घोषाल को चुना गया था।

श्रेया घोषाल ने हाल ही में एक और बात से सबका ध्यान खींचा था। उन्होंने कहा था कि आने वाले समय में वे अपने गानों का चयन सोच समझकर करेंगी। उन्होंने फेमस सॉन्ग 'चिकनी चमेली' का उदाहरण देते हुए कहा था कि उन्हें इस तरह का गाना नहीं करना चाहिए था। उनका कहना है कि फिल्मों और म्यूजिक लोगों के जीवन पर गहरा असर होता है, इसलिए अब वे अपने गानों का चुनाव बहुत ही जिम्मेदारी के साथ किया करेंगी। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. क्या आपका फोन आपकी बातें सुन रहा है? तुरंत बदल दें ये 5 सेटिंग्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme फोन्स खरीदना अब जेब पर पड़ेगा भारी! फिर बढ़े दाम, ₹7 हजार तक महंगे हुए मॉडल्स
  2. Motorola Edge 70 Pro+ जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  3. 50MP कैमरा के साथ Red Magic 11S Pro, 11S Pro+ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. इलेक्ट्रिक बाइक मार्केट में Oben Rorr Evo का धमाका, 15 दिनों में 25 हजार से ज्यादा बुकिंग!
  5. iQOO Z11 Lite 5G जल्द होगा लॉन्च, MediaTek Dimensity 6300 हो सकता है चिपसेट
  6. Lava Shark 2 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च: बजट में 120Hz डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ!
  7. फ्री X अकाउंट यूज करते हैं? Elon Musk की कंपनी ने बदल दिए कई नियम
  8. क्रिप्टो मार्केट में बिकवाली से दो सप्ताह के निचले लेवल पर Bitcoin  
  9. भारत में AI फोटो का क्रेज बेकाबू! ChatGPT Images 2.0 ने पार किया 1 अरब का आंकड़ा
  10. Vodafone Idea के नए इंटरनेशनल रोमिंग प्लान पेश, अब 30 दिनों की वैधता के साथ मिलेगा 70GB इंटरनेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.