शाहरुख खान को जनता पर पूरा भरोसा: पठान, जवान, डंकी तीनों फिल्मों के हिट होने का दावा!

शारजाह में इंटरनेशनल बुक फेयर 2022 में पहुंचे शाहरुख खान को एक खास सम्मान दिया गया।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 नवंबर 2022 21:41 IST
ख़ास बातें
  • दुबई में इंटरनेशनल बुक फेयर 2022 में पहुंचे थे शाहरुख खान
  • SIBF 2022 में शाहरुख को मिला सिनेमा-कल्चर के लिए ग्लोबल आइकॉन अवॉर्ड
  • शाहरुख ने कहा कि उनको पूरा यकीन है कि आने वाली तीनों फिल्में होंगी हिट

शाहरुख हाल ही में शारजाह इंटरनेशनल बुक फेयर 2022 में पहुंचे थे।

Photo Credit: Twitter/Sharjah Book Authority

शाहरुख खान अपनी तीन फिल्मों के साथ चार साल बाद फिर से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। उनकी पठान, जवान और डंकी एक के बाद एक रिलीज के लिए तैयार हैं। हाल ही में किंग खान ने अपनी फिल्म पठान का टीजर जारी किया था। फिल्म का ये छोटा सा ट्रेलर फैंस के दिल-ओ-दिमाग पर रिलीज होते ही छा गया। वहीं, शाहरुख खान अपनी फिल्मों को लेकर काफी कॉन्फिडेंट हैं। हाल ही में इसके बारे में जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि तीनों ही फिल्में हिट होंगी। ऐसा शाहरुख ने क्यों कहा, इसकी वजह भी उन्होंने बताई। 

शारजाह में इंटरनेशनल बुक फेयर 2022 में पहुंचे शाहरुख खान को एक खास सम्मान दिया गया। शारजाह इंटरनेशन बुक फेयर 2022 (SIBF 2022) में किंग खान को ग्लोबल आइकॉन ऑफ सिनेमा एन्ड कल्चर नेरेटिव अवार्ड से नवाजा गया है। यह अवॉर्ड उनको विश्व स्तर पर सिनेमा और कल्चर को आगे ले जाने के लिए दिया गया है। इस मौके पर उन्होंने अपनी खास स्पीच भी दी। वहां पर मौजूद हजारों की संख्या में लेखकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वह इस सम्मान के लिए तह-ए-दिल से उनके शुक्रगुजार हैं। इसके अलावा शाहरुख ने अपनी आने वाली फिल्मों के बार में भी आत्मविश्वास से भरी एक बात कही। 

इवेंट में शाहरुख खान से जब आने वाली फिल्मों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मुझे इस बारे में बिल्कुल भी चिंता नहीं है, तीनों ही फिल्में हिट होंगी।' फिर शाहरुख ने इसकी वजह भी बताई। उन्होंने कहा कि ऑडियंस के प्यार पर उनको पूरा भरोसा है। शाहरुख आगे बताते हुए कहने लगे कि उन्हें किसी बात का घमंड नहीं है, बस उन्होंने अपना बेस्ट देने की कोशिश की है और फिल्मों के साथ बहुत मेहनत की है। शाहरुख ने कहा कि ये दर्शकों का प्यार ही है जो एक 57 साल के इन्सान को स्टंट करने के लिए प्रेरित करता है। 

SIBF 2022 में शाहरुख खान का एक फैन
Photo Credit: Twitter/Sharjah Book Authority

शाहरुख खान पर उनके फैंस भी जमकर प्यार लुटाते हैं। इसी प्यार पर शाहरुख को भरोसा भी है। हाल ही में फैंस की दीवानगी का एक उदाहरण उनके जन्मदिन पर भी देखने को मिला था। मन्नत के बाहर उनके जन्मदिन पर बधाई देने वाले लोगों का हुजूम उमड़ आया था। इस खास मौके पर शाहरुख ने फैंस के साथ बंगले के ऊपर से ही सेल्फी भी ली थी। साथ ही इस दिन को खास बनाने के लिए उन्होंने फिल्म पठान का टीजर भी रिलीज किया था। फिल्म 25 जनवरी 2023 को रिलीज होगी। इसके अलावा, जवान 2 जून को और डंकी 22 दिसंबर को रिलीज होगी। अब देखना होगा कि सिनेमाघरों में आने के बाद उनकी ये फिल्में कितना कमाल कर पाती हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  2. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  3. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  4. UBON ने भारत में नया ब्लूटूथ स्पीकर SP-50 Sound Pro किया लॉन्च, कीमत ₹4,999
  5. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  6. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  7. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  8. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  9. OnePlus 16 May Get 200 Megapixel Primary Camera, Gaming Features
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  3. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  4. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  5. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  6. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  8. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  9. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  10. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.