डांस में भी ‘किंग’ हैं शाहरुख खान! यकीन नहीं होता, देखें वायरल वीडियो

Shahrukh Khan Viral Dance Video : शाहरुख खान का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो किसी क्लब में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 28 नवंबर 2022 21:34 IST
ख़ास बातें
  • वीडियो में दिखा किंग खान का अलग अंदाज
  • लोगों ने कैप्चर किए खूबसूरत मोमेंट
  • शाहरुख की अपकमिंग फ‍िल्‍म ‘पठान’ एक्शन बेस्ड है

शाहरुख खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वह किसी क्लब में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

Shahrukh Khan Viral Dance Video : शाहरुख खान का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह किसी क्लब में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। क्लब में मौजूद सभी लोग किंग खान के डांस मूव्स को देखते ही रह गए। जाने-माने बॉलीवुड एक्टर इन दिनों अपनी फिल्म ‘डंकी' की शूटिंग में व्यस्त हैं, लेकिन इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर लग रहा है कि वह अभी शूटिंग से दूर पार्टी करने के मूड में हैं। आइए देखें वीडियो में उनका डांस।
 
वीडियो में दिखा किंग खान का अलग अंदाज

ई-टाइम्स के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किंग खान अपने डांस में खोए हुए हैं। वहीं नीले रंग की टी-शर्ट और  जीन्स पहनकर काफी हैंडसम लग रहे हैं। उनके डांसिंग स्टेप्‍स को देखकर लग रहा है कि शाहरुख इसे काफी एन्‍ज्‍वॉय कर रहे हैं। वहीं क्लब में मौजूद सभी लोग उन्हें इस अंदाज में देख खुशी से दंग नजर आ रहे हैं। उनके इस मस्ती भरे रूप को देखकर लोगों ने उनके चारों ओर घेरा बना रखा है और साथ ही वह उनके साथ स्टेप से स्टेप मिलाकर झूमते नजर आ रहे हैं।  
लोगों ने कैप्चर किए खूबसूरत मोमेंट
Advertisement

डॉन एक्टर की हर बात खास होती है। फिर चाहे उनकी एक्टिंग हो, उनका स्टाइल हो या उनका यह डांस। जिस तरह से वह गाने की हर बीट पर थिरक रहे हैं कोई भी उनका दीवाना हो जाएगा। वीडियो के अंत में आप देख सकते हैं कि शाहरुख डांस करते हुए पास में ही खड़ी एक लेडी के पास जाते हैं और डांस करने के लिए आगे हाथ बढ़ाते हैं। उनके आस-पास के सभी लोग उन्हें देख कर मुस्कुरा रहे हैं और अपने फोन में शाहरुख के साथ ये खूबसूरत मोमेंट कैप्चर कर रहे हैं।
 
एक्शन बेस्ड फिल्म है ‘पठान'
Advertisement

शाहरुख जल्दी अपनी फिल्म ‘पठान' से सिनेमाघरों में नजर आने वाले हैं। पठान एक एक्शन बेस्ड फिल्म है और इसमें उनके साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। इस फिल्म में जॉन अब्राहम भी अहम भूमिका में होंगे।
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  2. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  3. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  4. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  5. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  6. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  7. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  8. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  9. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  10. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.