Sam Bahadur Advance Booking : एनिमल से टकराने जा रही ‘सैम बहादुर’ ने Rs 1 करोड़ से ज्‍यादा कमा डाले, जानें डिटेल

Sam Bahadur Advance Booking : फ‍िल्‍म को मेघना गुलजार ने निर्देशित किया है, जो राज़ी जैसी शानदार फ‍िल्‍म बना चुकी हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 29 नवंबर 2023 15:58 IST
ख़ास बातें
  • विकी कौशल की फ‍िल्‍म सैम बहादुर 1 दिसंबर को होगी रिलीज
  • रणबीर कपूर की एनिमल से होना है मुकाबला
  • सैम मानेकशॉ का किरदार निभा रहे हैं विकी कौशल

सैम बहादुर को RSVP मूवीज ने प्रोड्यूस किय है। विकी कौशल के अलावा फ‍िल्‍म में फातिमा सना शेख और सान्या भी अहम रोल अदा कर रही हैं।

Photo Credit: @RSVPMovies

Sam Bahadur Advance Booking : रणबीर कपूर की फ‍िल्‍म ‘एनिमल' (Animal) 1 दिसंबर को बॉक्‍स ऑफ‍िस पर रिलीज हो रही है। इसी दिन विकी कौशल की फ‍िल्‍म सैम बहादुर (Sam Bahadur) भी रिलीज (Sam Bahadur Release date) होने वाली है। आंकड़े बता रहे हैं कि रणबीर की फ‍िल्‍म ने एडवांस बुकिंग के जरिए अबतक 14 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। वहीं विकी कौशल की फ‍िल्‍म भी अच्‍छी एडवांस बुकिंग दर्ज कर रही है। यह फ‍िल्‍म भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन के ऐतिहासिक अध्यायों पर प्रकाश डालती है। फ‍िल्‍म को मेघना गुलजार ने निर्देशित किया है, जो राज़ी जैसी शानदार फ‍िल्‍म बना चुकी हैं। 

इंडस्‍ट्री ट्रैकर Sacnilk की रिपोर्ट में बताया गया है कि सैम बहादुर ने पहले दिन के लिए 1 करोड़ से ज्‍यादा की एडवांस बुकिंग कर ली है। फ‍िल्‍म के 38 हजार 556 टिकट्स पहले दिन के लिए अबतक बेचे गए हैं, जिनसे 1.24 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। 
 
सैम बहादुर को RSVP मूवीज ने प्रोड्यूस किय है। विकी कौशल के अलावा फ‍िल्‍म में फातिमा सना शेख और सान्या भी अहम रोल अदा कर रही हैं। फ‍िल्‍म का बजट 55 करोड़ रुपये है। दर्शकों में जो उत्‍साह इस फ‍िल्‍म के लिए है, उस हिसाब से यह सुपरहिट साबित हो सकती है। 

मेकर्स ने करीब 3 हफ्ते पहले सैम बहादुर के टीजर को रिलीज किया था। इसके करीब 4 करोड़ व्‍यूज यूट्यूब पर मिले हैं। टीजर देखकर पता चलता है कि विकी कौशल ने इस फ‍िल्‍म में काफी मेहनत की है। सैम बहादुर यानी सैम मानेकशॉ, फील्‍ड मार्शल के पद पर प्रमोट होने वाले भारतीय सेना के पहले अधिकारी थे। उन्‍होंने 4 दशकों तक सर्विस की और 5 युद्ध लड़े, जिनमें सेकंड वर्ल्‍ड वॉर भी शामिल है। 

एडवांस बुकिंग के मामले में भले ही एन‍िमल आगे चल रही है, लेकिन सैम बहादुर ने भी दम दिखाया है। अगर यह राजी की तरह ही एक बेहतर फ‍िल्‍म होती है तो माउथ पब्लिसिटी का फायदा फ‍िल्‍म को मिल सकता है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30K में कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. 43, 50, 55 और 65 इंच प्रीमियम डिस्प्ले वाले Vu Glo Mini-LED TV भारत में लॉन्च, Rs 42,500 से कीमत शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. सपनों की उड़ान! उत्तराखंड के रवि टाम्टा ने बनाई उड़ने वाली कार, टेस्ट फ्लाइट का वीडियो वायरल
  3. 43, 50, 55 और 65 इंच प्रीमियम डिस्प्ले वाले Vu Glo Mini-LED TV भारत में लॉन्च, Rs 42,500 से कीमत शुरू
  4. Poco M8 Power 5G सेल भारत में शुरू, खरीदें 3000 रुपये डिस्काउंट के साथ, 8000mAh बैटरी
  5. Amazon Great Freedom Sale: 32 इंच स्मार्ट टीवी पर बंपर डिस्काउंट, ₹10000 से भी कम है कीमत
  6. स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए Huawei ने भारत में लॉन्च किए 2 नए टैबलेट, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  7. Skullcandy के लेटेस्ट वायरलैस हेडफोन Bose साउंड, ANC फीचर के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  8. Vu Glo Mini-LED TV भारत में लॉन्च: 65-इंच तक साइज और गेमिंग फीचर्स, कीमत ₹42 हजार से शुरू
  9. Moto Pad 70 Groove Sale: 9 स्पीकर सिस्टम वाले टैबलेट की सेल शुरू, ऐसे मिलेगा ₹4 हजार का डिस्काउंट
  10. इन चाइनीज ब्रांड्स का Wi-Fi Router यूज करते हो तो सावधान! रिसर्च में हुआ खतरनाक खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.