सलमान खान की फिल्म No Entry 2 ठंडे बस्ते में जा सकती है, जानें क्या है वजह

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान इन दिनों अपने सबसे पॉपुलर शो बिग बॉस से सुर्खियों में बने हुए हैं। साथ ही साल 2023 में उनकी कई फिल्में भी रिलीज पर है, जिसमें ‘टाइगर 3, ‘किसी का भाई किसी की जान’ और ‘नो एंट्री 2’ का नाम शुमार है।

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 दिसंबर 2022 18:34 IST
ख़ास बातें
  • सलमान खान की फिल्म नो एंट्री 2 को लेकर आई अपडेट
  • फिल्म 'नो एंट्री 2' की शूटिंग जनवरी 2023 से शूरू होनी थी
  • सलमान 2023 में दूसरे प्रोजेक्ट्स के लिए डायरेक्टर्स से बात कर रहे हैं

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म नो एंट्री को लेकर एक अपडेट सामने आई है, जिसके मुताबिक इस फिल्म में देरी हो सकती है।

Salman Khan Film No Entry: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान इन दिनों अपने सबसे पॉपुलर शो बिग बॉस से सुर्खियों में बने हुए हैं। साथ ही साल 2023 में उनकी कई फिल्में भी रिलीज पर है, जिसमें ‘टाइगर 3, ‘किसी का भाई किसी की जान' और ‘नो एंट्री 2' का नाम शुमार है। हाल ही में सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान' की शूटिंग पूरी होने की जानकारी भी अपने फैंस के साथ शेयर की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी फिल्म ‘नो एंट्री 2' की शूटिंग भी जल्दी ही शुरू होने वाली थी।

सलमान खान की कॉमेडी फिल्म ‘नो एंट्री' साल 2005 में आई थी। इस फिल्म ने दर्शकों का जमकर मनोरंजन भी किया। फिल्म में सभी को कॉमेडी और सलमान का वही फेवरेट नाम ‘प्रेम' का किरदार 'नो एंट्री' में लोगों को इतना पसंद आया की तब से लोग इसके अगले पार्ट का इंतजार कर हैं। वहीं 'नो एंट्री 2' की शूटिंग जनवरी 2023 से शुरू होने वाली थी। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के डायरेक्टर अनीज बज्मी इसके डायरेक्शन के लिए कबसे तैयार हैं। वहीं फिल्म के प्रोड्यूसर बोनी कपूर भी फिल्म को बनाने के लिए रेडी है। लेकिन इसी बीच एक खबर सामने आई है, जिसने सब को चौंका दिया है।
 
दरअसल, इस फिल्म की शूटिंग जनवरी 2023 में शुरू की जानी थी। लेकिन खबरों कि माने तो सलमान ने साल 2023 के लिए नये प्रोजेक्टस देखने शुरू कर दिए हैं। वो अपने नये प्रोजेक्ट्स के लिए कई डायरेक्टर्स से भी बात कर रहे हैं। जिस वजह से ये माना जा रहा है कि फिल्म ‘नो एंट्री 2'  ठंडे बस्ते में जा सकती है।

सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 की बात करें तो इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ नजर आएंगी। तो वहीं फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान' में शहनाज गिल, भूमिका चावला, पलक तिवारी, राघव जूयाल और जस्सी गिल अहम किरदार में नजर आएंगे।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  2. Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power vs Nothing Phone 3a Lite 5G: खरीदने से पहले देखें कौन सा है बेस्ट?
  3. Realme Narzo 100x 5G की सेल आज से शुरू, ₹2000 सस्ता खरीदने का मौका
  4. ₹17000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का धांसू फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme Narzo 100x 5G की सेल आज से शुरू, ₹2000 सस्ता खरीदने का मौका
  2. Vivo T5 Lite 44W 5G Sale Live: 20 हजार से कम में 6500mAh बैटरी और AI फीचर्स!
  3. नेट नहीं, फिर भी होगी UPI पेमेंट! NPCI कर रहा है तैयारी, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  4. Instagram पर फिशिंग से बचाव कैसे करें, स्कैमर ऐसे करते हैं अटैक
  5. Xiaomi का नया 2-in-1 डिवाइस लॉन्च, सिर्फ 7 मिनट में बदल देगा कमरे की हवा!
  6. Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power vs Nothing Phone 3a Lite 5G: खरीदने से पहले देखें कौन सा है बेस्ट?
  7. Samsung Galaxy Unpacked 2026: ऐसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव, ये फोन होंगे लॉन्च
  8. ₹17000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का धांसू फोन
  9. देश में जल्द शुरू हो सकता है बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट का फीचर
  10. फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.