प्रभास से रौबदार लगे पृथ्वीराज सुकुमारन, Salaar का फर्स्ट लुक आया सामने

सालार फिल्म के निर्माता ने उन्हें सरप्राइज देते हुए उनके फर्स्ट लुक का खुलासा किया और जन्मदिन की बधाई दी गई थी। आपको बता दें कि हाल ही में जारी हुए पोस्टर में पृथ्वीराज रफ एंड टफ लुक में नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 अक्टूबर 2022 10:25 IST
ख़ास बातें
  • सालार फिल्म के निर्माता ने पृथ्वीराज सुकुमारन का फर्स्ट लुक जारी कर दिया।
  • साउथ के अभिनेता और निर्माता पृथ्वीराज सुकुमारन लोकप्रिय स्टार हैं।
  • सालार में पृथ्वीराज सुकुमारन वर्धराजा मन्नार का किरदार निभाने वाले हैं।

Photo Credit: Twitter/@SalaarTheSaga

केजीएफ 2 की सफलता के बाद निर्माता अब एक और धमाकेदार फिल्म सालार (Salaar) लेकर आ रहे हैं। प्रभास के लीड रोल वाली इसि फिल्म को लेकर अभी तक ज्यादा जानकारी नहीं थी, लेकिन अब धीरे-धीरे खुलासा किया जा रहा है। आपको बता दें कि इस फिल्म में प्रभास का लुक कैसा होगा इसका खुलासा पहले ही हो चुका है। इस फिल्म में प्रभास, श्रुति हसन और जगपति बाबू मुख्य किरदार में हैं। अब इस फिल्म के अन्य किरदार पृथ्वीराज सुकुमारन का लुक भी जारी कर दिया गया है। पृथ्वीराज सुकुमारन का दमदार लुक देखे के बाद फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं।

साउथ इंडस्ट्री के अभिनेता और निर्माता पृथ्वीराज सुकुमारन बेहद लोकप्रिय स्टार हैं। कल यानी कि 16 अक्टूबर को पृथ्वीराज का जन्मदिन था। Salaar फिल्म के निर्माता ने उन्हें सरप्राइज देते हुए उनके फर्स्ट लुक का खुलासा किया और जन्मदिन की बधाई दी गई थी। आपको बता दें कि हाल ही में जारी हुए पोस्टर में पृथ्वीराज रफ एंड टफ लुक में नजर आ रहे हैं।
फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन वर्धराजा मन्नार का किरदार निभाने वाले हैं। हालांकि अभी फिल्म के इस किरदार को लेकर कुछ जानकारी सामने नहीं आई है।  अगर यह कहें कि सालार में पृथ्वीराज सुकुमारन का ये लुक प्रभास के लुक से भी दमदार लग रहा है तो यह बिलकुल भी गलत नहीं होगा।

पृथ्वीराज सुकुमारन ने अपने इस लुक की फोटो अपने ट्विटर अकाउंट से साझा की है। पृथ्वीराज सुकुमारन का ये लुक बेहद धमाकेदार लग रहा है। पृथ्वीराज सुकुमारन के इस ट्वीट पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे है। सुकुमारन के इस किरदार को लेकर अगर ज्यादा कुछ जानना चाहते हैं तो उसके लिए आपको लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।
Advertisement

अगर लुक की बात करें तो सुकुमारन के चेहरे पर कई सारे चोट के निशान नजर आ रहे हैं। उनके गले में भारी चोकर और माथे पर काला तिलक काफी रौबदार लग रहा है। फिल्म में वर्धाराज मन्नार के किरदार में नजर आने वाले सुकुमारन प्रभास के विरोध में हैं या उनके साथ इसकी जानकारी नहीं है। सलार का लेखन और निर्देशन प्रशांत नील ने किया है। होम्बले फिल्म्स के तहत विजय किरागंदूर द्वारा निर्मित यह फिल्म तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं में शूट हुई है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  6. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  8. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  9. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  10. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.