‘कांतारा’ के लिए क्‍या बोल गए तुम्‍बाड के मेकर, यूजर्स ने कहा- तुलना करने की वजह…

फिल्ममेकर आनंद गांधी ने एक पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने साल 2018 में आई अपनी फिल्म तुम्बाड की तुलना रिषभ शेट्टी की कांतारा से की है।

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 5 दिसंबर 2022 14:00 IST
ख़ास बातें
  • कांतारा और तुम्बाड की तुलना
  • आनंद गांधी ने किया ट्वीट
  • यूजर्स ने भी दिया रिएक्‍शन

मामूली बजट में बनी कांतारा ने बॉक्‍स ऑफ‍िस पर जमकर कमाई की है।

रिषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा' को दुनिया भर में दर्शकों ने खूब पसंद किया। फिल्म ने कमाई के रिकॉर्ड तोड़ते हुए दुनियाभर में 400 करोड़ से भी ज्यादा का बिजनेस किया। अब इस फिल्म की तुलना कुछ साल पहले आई ‘तुम्बाड' से की जा रही है। तुम्बाड के फिल्ममेकर ने कांतारा के बारे में कुछ ऐसा कहा है जिससे हर कोई हैरान है। यूजर्स भी इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 
 

कांतारा और तुम्बाड की तुलना

रिषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा 30 सितंबर को रिलीज की गई थी। दर्शकों के बीच फिल्म की दीवानगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रिलीज के इतने दिन बाद भी यह फिल्म थिएटर्स में दर्शकों का लगातार मनोरंजन कर रही है। फिल्म को कन्नड़ समेेत हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज किया गया था। फिल्म ने हर भाषा में लोगों का मनोरंजन किया। फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी काफी सराहना मिली। इस फिल्म की बराबरी साल 2018 में आई ‘तुम्बाड' से की जा रही है। 
 
 
 

आनंद गांधी का ट्वीट

डायरेक्टर राही बर्वे की फिल्म ‘तुम्बाड' साल 2018 में आई थी। फिल्म कुछ खास नहीं कर पाई। हालांकि इसे देखने वालों का कहना है कि फिल्म का बहुत-सा हिस्सा कांतारा की तरह ही माइथोलॉजी से जुड़ा है। लोगों ने जब कांतारा देखी तो वह हैरान रह गए। फिल्म तुम्बाड के प्रोड्यूसर आनंद गांधी ने भी कांतारा को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है। इसके बाद से सोशल मीडिया पर दोनों फिल्म की तुलना होने लगी है। आनंद गांधी ने अपने ट्वीट में कहा कि ‘कांतारा बिल्कुल भी तुम्बाड़ जैसी नहीं है।'
 

यूजर्स ने दिया रिएक्‍शन 

आनंद गांधी ने के पोस्‍ट पर लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा, ‘तुलना करने की कोई वजह ही नहीं है। कातांरा कल्चर को स्वीकार करती है और सेलिब्रेट करती है। तुम्बाड ऐसी नहीं है। तुम्बाड में अच्छा सिनेमेटिक एक्सपीरिएंस था, लेकिन तुम्बाड के अंत में अच्छा महसूस करने लायक कुछ नहीं था, जबकि कांतारा आपको खुश करती है।‘ कई यूजर्स ने कांतारा को जंगल और जंगल में रहने वाले लोगों के बीच का रिश्ता बताया। कई लोगों ने आनंद गांधी से सहमति‍ भी जताई। कुछ लोगों ने कहा कि दोनों फिल्मों का अपना-अपना मजा है।
 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  2. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
  3. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  4. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  5. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  6. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  7. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  8. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  10. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.