कांतारा के सिनेमाघर में 100 दिन पूरे, OTT रिलीज के बाद भी सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है फिल्म

कांतारा ने दर्शकों का इस कदर मनोरंजन किया की हर तरफ बस कांतारा के ही चर्चे थे और ये सिलसिला आज तक जारी है।

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 8 जनवरी 2023 15:06 IST
ख़ास बातें
  • कांतारा को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 100 दिन पूरे हो गए हैं
  • फिल्म कांतारा सिनेमाघरों में 20 सितंबर 2022 को रिलीज की गई थी
  • कांतारा 9 दिसंबर को ओटीटी प्लैटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था

ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा को रिलीज हुए शनिवार को पूरे 100 दिन हो गए है। ओटीटी रिलीज के बाद भी फिल्म सिनेमाघरों में अब तक चल रही है।

Kantara 100 Days:  कन्नड़ फिल्म कांतारा ने अपने रिलीज से ही दुनिया भर में तारीफें बटोरी हैं। फिल्म की दर्शकों सहित फिल्म क्रिटिक्स ने जमकर तारीफ की। इस फिल्म ने दर्शकों का इस कदर मनोरंजन किया की हर तरफ बस कांतारा के ही चर्चे थे और ये सिलसिला आज तक जारी है। जी हां, होम्बले फिल्म के बैनर तले बनाई गई इस फिल्म ने बीते शनिवार को एक इतिहास रच दिया। कांतारा फिल्म ने अपने सिनेमाघर में रिलीज के 100 दिन पूरे कर लिए हैं।

कांतारा का ये 100 दिनों का सफर तय करना कोई आम बात नहीं है। लोककथा पर आधारित इस फिल्म की कहानी ने दर्शकों के दिल को छूआ है। ऋषभ शेट्टी द्वारा डायरेक्टेड इस फिल्म ने अपनी शानदार कहानी से बॉक्स ऑफिस पर कमाई के एक के बाद एक कई रिकॉर्ड्स तोड़ते हुए जोरदार बिजनेस किया। वहीं ऋषभ की एक्टिंग ने इसे देखने वालों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ये फिल्म हिंदी सहित कई और भाषाओं में रिलीज की गई।  
ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा सिनेमाघरों में 20 सितंबर 2022 को रिलीज की गई थी, जिसने अब अपने रिलीज के 100 दिन पूरे कर लिए हैं। अपने इस ऐतिहासिक पल का जश्न मनाते हुए आधिकारिक सोशल मीडिया पर इसका एक पोस्टर शेयर किया गया है। पोस्टर को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा गया, ‘अलौकिक ब्लॉकबस्टर फिल्म कांतारा के 100 दिन पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। एक फिल्म जिसे हम हमेशा संजो कर रखेंगे। ये फिल्म हमें हमारे जड़ो और परंपराओं से जोड़ती है।‘

ऋषभ शेट्टी की ये फिल्म कर्नाटक के काल्पनिक तटीय गांव में रहने वाले मूल निवासियों की लोककथा पर बनी है। कांतारा में ऋषभ ने इसमें कंबाला के शिवा का किरदार निभाया है। फिल्म में ऋषभ शेट्टी के अलावा सप्तमी गोड और किशोर कुमार जी ने मुख्य भूमिका अदा की है। कांतारा को सिनेमाघरों में 20 सितंबर 2022 को रिलीज करने के साथ ही इसे 9 दिसंबर को ओटीटी प्लैटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था। फिल्म को सिनेमाघरों के साथ ही ओटीटी प्लैटफॉर्म पर भी खूब पसंद किया गया।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  2. Nothing भारत में पहली बार लॉन्च करने जा रही (b) सीरीज का डिवाइस, टीजर जारी
  3. OTT Releases This Week: 'दृश्यम 3', 'ठुकरा के मेरा प्यार-2', 'आलिया बसु गायब है' जैसी फिल्में देखें यहां
  4. Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. Apple, Samsung वाला फीचर अब OnePlus फोन में भी मिलेगा! शुरू हुआ रोलआउट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  2. Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
  3. OnePlus N6 लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 6GB रैम, 8000mAh बैटरी के साथ 30 जून को देगा दस्तक
  4. OTT Releases This Week: 'दृश्यम 3', 'ठुकरा के मेरा प्यार-2', 'आलिया बसु गायब है' जैसी फिल्में देखें यहां
  5. Ginny Wedss Sunny 2 OTT Release: गिन्नी वेड्स सनी OTT पर हुई रिलीज, कॉमेडी-ड्रामा फिल्म का यहां लें मजा
  6. Nothing भारत में पहली बार लॉन्च करने जा रही (b) सीरीज का डिवाइस, टीजर जारी
  7. Apple, Samsung वाला फीचर अब OnePlus फोन में भी मिलेगा! शुरू हुआ रोलआउट
  8. 7 हजार सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, यहां आया तगड़ा डिस्काउंट ऑफर
  9. क्रिप्टो फर्मों पर ED के छापे, 2,500 करोड़ रुपये के गैर कानूनी मनी ट्रांसफर का है आरोप
  10. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.