रणवीर सिंह की फ‍िल्‍म सर्कस के इस गाने पर लगा 'चोरी' का आरोप

फिल्म सर्कस 23 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है।

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 20 दिसंबर 2022 16:44 IST
ख़ास बातें
  • फिल्म सर्कस 23 दिसंबर को रिलीज होने वाली है
  • 'करंट लगा' गाने को अल्लू अर्जुन की एक फ‍िल्‍म के गीत की कॉपी कहा जा रहा
  • रणवीर इस फिल्म में पहली बार कॉमि‍डी करते नजर आएंगे

रणवीर सिंह की फिल्म सर्कस का गाना करंट लगा, अल्लू अर्जुन के एक पॉपुलर गाने की कॉपी बताया जा रहा है।

अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म ‘सर्कस' इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म के जरिए पहली बार रणवीर कॉमेडी करते हुए नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके नए रूप को देखने के लिए फैंस इंतजार कर रहे हैं। हाल में फिल्म का एक गाना रिलीज किया गया था। खबर सामने आई है कि सर्कस का यह गाना चोरी किया गया है। सोशल मीडिया पर इस गाने को काफी ट्रोल किया जा रहा है।

सर्कस का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। वह फिल्मों में जबरदस्त कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं। उनकी फिल्म 23 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। इसी फिल्म का एक गाना कुछ दिन पहले रिलीज किया गया था। इसका नाम है ‘करंट लगा'। गाने में रणवीर और दीपिका के किलर डांस मूव्स और शानदार म्यूजिक ने अपनी ताल पर दर्शकों को खूब नचाया। अब कहा जा रहा है कि इस फिल्म का गाना अल्लू अर्जून की ब्लॉकबस्टर से चोरी किया गया है।

करंट लगा गाने का सोशल मीडिया पर काफी मजाक बनाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि रणवीर का करंट लगा गाने का बैकग्राउंड म्यूजिक अल्लू अर्जुन की फ‍िल्‍म के गाने से चोरी गिया गया है। सर्कस के इस गाने के लिए फिल्म के मेकर्स और स्टार कास्ट को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

कमेंट कर लोगों ने गाने के कॉपी पर अपनी नाराजगी जताई है। रोहित शेट्टी की यह फिल्म शेक्सपियर के पॉपुलर नाटक ‘द कॉमेडी ऑफ एरर्स' पर आधारित है। फिल्म में रणवीर सिंह, जैकलीन फर्नांडिस, पूजा हेगेड़े अहम किरदार में हैं। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy Book6 Edge लैपटॉप स्नैपड्रैगन X2 एलीट के साथ लॉन्च, जानें खासियतें
  2. Redmi Turbo 5 Launched in India: गेमर्स के लिए 7540mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम वाला मिड-रेंज फोन
  3. CBSE Class 10 Second Board Result का इंतजार खत्म: ऑनलाइन ऐसे चेक करें अपनी मार्कशीट
  4. Tecno Pova 8 vs Realme 16 5G vs Vivo V60e: जानें कौन सा मिड रेंज फोन है बेस्ट?
  5. Vivo X Fold 6 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  6. Samsung Wide Fold में क्रीज घटाने के लिए हो सकता है UTG का इस्तेमाल
  7. मार्कशीट के लिए स्कूल जाने की जरूरत नहीं! सिर्फ 2 मिनट में ऑनलाइन करें डाउनलोड
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो मार्केट को मिला कॉरपोरेट इनवेस्टर्स से सपोर्ट, बिटकॉइन का प्राइस 66,000 डॉलर से ज्यादा
  2. LYNE Startup 87 पावर बैंक लॉन्च, 10 हजार mAh की दमदार बैटरी, मिनटों में चार्ज होंगे मोबाइल फोन
  3. यूथ कर रहे डोपामाइन साइट से खरीदारी, जितनी मर्जी करो शॉपिंग, नहीं आएगा कोई भी खर्च
  4. Telegram Blocked in India: NEET Exam को लेकर सरकार का एक्शन! Message Editing फीचर भी बंद
  5. 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ Tecno Spark 50 Pro पेश, Helio G100 Ultimate के साथ गजब हैं फीचर्स
  6. Samsung Galaxy Book6 Edge लैपटॉप स्नैपड्रैगन X2 एलीट के साथ लॉन्च, जानें खासियतें
  7. Sharp AQUOS R11 लॉन्च: कैमरे में लगी हैं 8 खास लाइट्स, अच्छी नींद लेने में करेंगी मदद
  8. Redmi Turbo 5 Launched in India: गेमर्स के लिए 7540mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम वाला मिड-रेंज फोन
  9. मार्कशीट के लिए स्कूल जाने की जरूरत नहीं! सिर्फ 2 मिनट में ऑनलाइन करें डाउनलोड
  10. आपका पुराना स्मार्टफोन बन जाएगा होम सिक्योरिटी कैमरा, बस अपनाएं ये तरकीब
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.