RRR फिल्म ने जापान में रचा कमाई का इतिहास, आमिर खान की 3 Idiots को छोड़ा पीछे!

राम चरण, जूनियर एनटीआर, आलिया भट्ट की RRR ने दुनियाभर में अभी तक 1200 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 10 नवंबर 2022 09:00 IST
ख़ास बातें
  • RRR ने दुनियाभर में अभी तक 1200 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।
  • अमेरिका में फिल्म ने 110 करोड़ से ज्यादा कमा लिए हैं।
  • UAE में यह 38 करोड़ के लगभग कलेक्शन कर चुकी है।

जापान में रिलीज हुई RRR ने 17 दिनों में 10 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लिए हैं।

Photo Credit: Twitter/RRR Movie

राम चरण, जूनियर एनटीआर, आलिया भट्ट की फिल्म आरआरआर एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। फिल्म ने भारत में जबरदस्त कमाई की थी  और अब यह विदेशों में कलेक्शन के लिए एक बार फिर से सुर्खियों में है। हाल ही में फिल्म जापान में रिलीज हुई थी। 21 अक्टूबर 2022 को जापान के सिनेमाघरों में रिलीज हुई RRR ने 17 दिनों में ही कमाई के झंडे गाड़ दिए। फिल्म को 240 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था और अब तक यह फिल्म भारतीय करेंसी के हिसाब से 10 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। 

फिल्म आरआरआर ने यहां एक और ब्लॉकबस्टर फिल्म को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है। इससे पहले जापान के अंदर कमाई करने वाली टॉप 3 भारतीय फिल्मों में साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की मुथु, एस एस राजामौली की बाहुबली 2 और आमिर खान की 3 इडियट्स थी। लेकिन अब आरआरआर ने 3 इडियट्स को पीछे छोड़ दिया है और जापान में कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में यह तीसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। हालांकि फिल्म के एक्टर्स ने जापान में इसका प्रोमोशन भी जोर शोर से किया था, जिसका नतीजा जापान के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी देखने को मिल रहा है। 
Advertisement
 
कमाई के आंकड़ों की बात करें तो RRR फिल्म ने 17 दिनों में 10 करोड़ से ज्यादा कमा लिए हैं। टॉप पर रजनीकांत की मुथु है, जिसने 22 करोड़ का कलेक्शन किया था। उसके बाद बाहुबली 2 ने 16 करोड़ की कमाई की थी। 3 इडियट्स ने 9 करोड़ कमाए थे। लेकिन अब इस आंकड़े को पार कर आरआरआर ने 3 इडियट्स को तीसरे पायदान से हटा दिया है। फिल्म अभी भी कमाई कर रही है जिससे जाहिर होता है कि यह बाहुबली 2 के रिकॉर्ड को भी तोड़ सकती है। 16 करोड़ के साथ बाहुबली 2 दूसरे नम्बर पर है जिससे आरआरआर बहुत पीछे नहीं रह गई है। 

RRR का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
Advertisement
राम चरण, जूनियर एनटीआर, आलिया भट्ट की RRR ने दुनियाभर में अभी तक 1200 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। अभी भी फिल्म की कमाई लगातार आगे बढ़ रही है। अमेरिका में भी फिल्म हाल ही में रिलीज की गई थी और इसने 110 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। वहीं, यूनाइटेड अरब अमीरात में फिल्म 38 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। भारत में यह फिल्म 25 मार्च 2022 के रिलीज की गई थी। इसमें बॉलीवुड की अदाकारा आलिया भट्ट लीड रोल में हैं और इसके अलावा अजय देवगन का कैमियो भी इसमें देखने को मिला था। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Jio लाया छोटा डिवाइस Pico Small Cell, बिल्डिंग के अंदर भी मिलेगा तेज 5G इंटरनेट, मिलेगी 1Gbps की स्पीड
#ताज़ा ख़बरें
  1. बिना ब्लेड वाला Dyson का नया फैन भारत में लॉन्च, हर सेकंड देगा 500 लीटर हवा, जानें कीमत
  2. ₹10 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन
  3. ₹15 हजार में Poco C85x 5G, Redmi A7 Pro 5G और Lava Virat V1 5G में से कौन सा रहेगा बेस्ट?
  4. Infinix XBook 14 Neo लैपटॉप, 512GB तक SSD, Intel Core प्रोसेसर के साथ कीमत करीब ₹50 हजार से शुरू
  5. सर्दियों में हीटर और गर्मियों में AC जैसा काम करेगा Dyson का नया HF1 फैन, भारत में हुआ लॉन्च
  6. Jio लाया छोटा डिवाइस Pico Small Cell, बिल्डिंग के अंदर भी मिलेगा तेज 5G इंटरनेट, मिलेगी 1Gbps की स्पीड
  7. Redmi खेल रहा है बड़ा खेल! 12,000mAh बैटरी वाला फोन लाने की तैयारी, 14,000mAh पर भी काम
  8. ₹10239 में मिल रहा 6000mAh बैटरी, बड़ी डिस्प्ले वाला 5G मोबाइल, सेल में लिमिटेड ऑफर
  9. भाई दूज पर गिफ्ट करें 5G स्मार्टफोन, कीमत 11 हजार से भी कम से शुरू
  10. Air Purifier कैसे करते हैं हवा को साफ, कभी सोचा है, क्या टेक्नोलॉजी काम करती है?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.