Prasar Bharati OTT सर्विस का लॉन्च आज, Netflix, Prime Video, JioCinema जैसे ऐप्स को देगी टक्कर!

प्रसार भारती इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में आज अपनी OTT सर्विस लॉन्च करेगी।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 20 नवंबर 2024 15:30 IST
ख़ास बातें
  • Eros Now और Lionsgate के साथ कंपनी की भागीदारी।
  • लाइव टीवी देखने की सुविधा भी यूजर्स को दी जाएगी।
  • प्लेटफॉर्म पर दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो का कंटेंट दिखाया जाएगा।

Prasar Bharti का OTT ऐप एंड्रॉयड के लिए Google Play Store पर उपलब्ध होगा।

Photo Credit: iStock/TarikVision

प्रसार भारती इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में आज अपनी OTT सर्विस लॉन्च करेगी। अन्य प्लेटफॉर्म्स जैसे Netflix, Amazon Prime Video, Disney Hotstar की तरह अब भारत की पब्लिक सर्विस ब्रॉडकास्टर कंपनी प्रसार भारती का भी अपना ऑनलाइन कंटेंट स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म होगा। प्लेटफॉर्म पर दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो का कंटेंट स्ट्रीम किया जा सकेगा। प्रसार भारती पर आर्काइव कंटेंट के साथ लाइव टीवी देखने की सुविधा भी यूजर्स को दी जाएगी। 

Prasar Bharti की ओटीटी प्लेटफॉर्म लाने की तैयारी लगभग एक साल से चल रही थी। आखिरकार अब इसका OTT लॉन्च होने जा रहा है। HT की रिपोर्ट के मुताबिक सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्वनी वैष्णव ओटीटी प्लेटफॉर्म का लॉन्च करेंगे। चूंकि इंटरनेट के बढ़ते चलन के चलते अब यूजर्स अधिकतर कंटेंट ओटीटी पर ही देखना पसंद करते हैं इसलिए प्रसार भारती के ओटीटी के आने से उसकी पहुंच और ज्यादा यूजर्स तक बढ़ेगी। 

प्रसार भारती ने Eros Now और Lionsgate जैसे प्रोड्यूसर्स के साथ भी भागीदारी की है ताकि नया और आकर्षक कंटेंट यूजर्स के लिए उपलब्ध करवाया जा सके। हालांकि अभी तक कंपनी ने खुलासा नहीं किया है कि इसके ओटीटी प्लेटफॉर्म का नाम क्या होगा और इसका लोगो कैसा होगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रसार भारती ने अपने ओटीटी के नाम के लिए 5 से 6 डोमेन को सुरक्षित किया था। अब देखना होगा कि कौन सा नाम यहां निकल कर सामने आता है। लोगो के साथ ही एक ऑडियो आईडी भी प्रसार भारती जारी करेगी। 

Prasar Bharti का OTT ऐप एंड्रॉयड के लिए Google Play Store पर उपलब्ध होगा। इसी के साथ iOS के लिए भी यह उपलब्ध होगा जिसे App Store से डाउनलोड किया जा सकेगा। इसके अलावा प्रसार भारती की वेबसाइट से भी इसे डाउनलोड किया जा सकेगा। यह PSU RailTel द्वारा तैयार किया गया है। प्लेटफॉर्म पर कंटेंट स्टैंडर्ड डेफिनिशन, हाइ डेफिनिशन, और 4K तक में देखने की सुविधा होगी। शुरुआती दौर में कंपनी फ्री सर्विस उपलब्ध करवाएगी जिसमें विज्ञापन भी दिखाई देंगे। प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्लान आगे आने वाले समय में लॉन्च किए जाएंगे। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Prasar Bharati OTT service

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  2. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  3. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  4. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  5. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  6. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  7. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  8. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  9. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.