Pathaan Advance booking in India : क्‍या शाहरुख की फ‍िल्‍म देखने के लिए चुकाने होंगे ज्‍यादा पैसे? KRK ने किया दावा

Pathaan Advance booking in India : अपने ट्वीट में उन्‍होंने दावा किया है कि कीमतों में 40 फीसदी तक बढ़ोतरी हो सकती है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 18 जनवरी 2023 19:55 IST
ख़ास बातें
  • केआरके ने इस विषय पर एक ट्वीट किया है
  • कहा, निर्माता चाहते हैं टिकट के दामों में बढ़ोतरी
  • प्रदर्शक सामान्य मूल्य ही रखना चाहते हैं

Pathaan Advance booking in India : भारत में पठान के टिकटों की एडवांस बुकिंग 20 जनवरी यानी शुक्रवार से शुरू होगी। यह फ‍िल्‍म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

शाहरुख खान की फ‍िल्‍म पठान (Pathaan) की रिलीज नजदीक आ रही है। पठान के टिकटों की भारत में एडवांस बुकिंग (Pathaan Advance booking in India) इस शुक्रवार यानी 2 दिन के बाद शुरू होने वाली है। एडवांस टिकट बुकिंग से पहले सामने आए एक ट्वीट ने बड़ा सवाल खड़ा किया है। क्‍या पठान फ‍िल्‍म देखने के लिए लोगों को अपनी जेब ज्‍यादा ढीली करनी होगी? पठान के टिकटों के प्राइस क्‍या बढ़ाए जाने वाले हैं। फ‍िल्‍म पठान को लेकर काफी सक्रिय नजर आ रहे KRK ने अपने हालिया ट्वीट में फिल्म की एडवांस बुकिंग को लेकर एक दावा किया है। 

पठान की एडवांस बुकिंग का क्रेज दुनियाभर में देखा जा रहा है। खबरों पर भरोसा करें तो इस फ‍िल्‍म ने जर्मनी में इतने एडवांस टिकट बुक कर लिए हैं, जो साल 2022 की सुपरहिट फ‍िल्‍म KGF2 के जर्मनी में ऑलटाइम कलेक्‍शन से भी ज्‍यादा कीमत के हैं। 
Advertisement

भारत में पठान के टिकटों की एडवांस बुकिंग 20 जनवरी यानी शुक्रवार से शुरू होगी। यह फ‍िल्‍म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। लेकिन क्‍या इस फ‍िल्‍म को देखने के लिए लोगों को ज्‍यादा प्राइस चुकाने होंगे। खुद को क्रिटिक कहने वाले कमाल राशिद खान यानी केआरके ने अपने हालिया ट्वीट में यह बताने की कोशिश की है। 

अपने ट्वीट में उन्‍होंने दावा किया है कि कीमतों में 40 फीसदी तक बढ़ोतरी हो सकती है। केआरके ने लिखा, ‘पठान की एडवांस बुकिंग शुक्रवार से शुरू होने जा रही है। अब तक प्रदर्शक और निर्माता टिकट की कीमत के लिए लड़ रहे हैं। निर्माता ‘आदि' 5 दिनों के वीकेंड के दौरान अधिकतम कलेक्‍शन करने के लिए कीमत में 40 फीसदी की बढ़ोतरी करना चाहते हैं, जबकि प्रदर्शक सामान्य मूल्य ही रखना चाहते हैं।'
Advertisement
 

उनके ट्वीट पर एक यूजर ने लिखा कि पठान, अजय देवगन की दृश्‍यम 2 की तरह लंबे वक्‍त तक चलने वाली फ‍िल्‍म नहीं है। यह शुरुआती 4 से 5 दिनों में अपने कलेक्‍शन का 80 फीसदी जनरेट करेगी। शुरुआती दिनों में जितना हो जाए, उतनी कमाई जरूरी है। 
Advertisement

पठान फ‍िल्‍म के टिकटों में अगर बढ़ोतरी की जाती है, तो दर्शकों को जाहिर तौर पर झटका लग सकता है। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि वाकई फ‍िल्‍म के टिकट महंगे होंगे या नहीं। इसके लिए हमें बुकिंग शुरू होने तक इंतजार करना होगा। शुक्रवार को स्थिति साफ हो सकती है। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  2. 80s AI Photo Trend: सोशल मीडिया पर छाया 80s वाला बॉलीवुड लुक, आप भी आजमाएं ये 5 Prompts
  3. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.