Panchayat Season 4 होगा 24 जून को रिलीज, यहां देखें ऑनलाइन

पंचायत (Panchayat) का पहला सीजन आज से करीब 5 साल पहले आया था और इसके तीनों सीजन को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 जून 2025 13:47 IST
ख़ास बातें
  • Panchayat Season 4 का प्रीमियर 24 जून, 2025 को होगा।
  • Panchayat Season 4 एक्सक्लूसिव तौर पर Amazon Prime Video पर देखा जाएगा।
  • Panchayat का चौथा सीजन देश में फिर से धूम मचाने जा रहा है।

पंचायत सीजन 4 अगले हफ्ते आने वाला है।

Photo Credit: Prime Video/Youtube

पंचायत (Panchayat) का पहला सीजन आज से करीब 5 साल पहले आया था और इसके तीनों सीजन को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया। अब इसका चौथा सीजन देश में फिर से धूम मचाने जा रहा है। अपनी आसान कहानी, क्लीन कॉमेडी, किरदारों और भावनाओं के साथ यह शो भारत की सबसे पसंदीदा वेब सीरीज में से एक में शामिल है। यह सीरीज फुलेरा नाम के एक काल्पनिक गांव पर बेस्ड है, जिसमें ग्रामीण पंचायत को लेकर एक नया नजरिया पेश किया गया है। अगर आप भी इसके चौथे सीजन का इंतजार कर रहे हैं तो बस यह जल्द ही रिलीज होने वाला है। यहां हम पंचायत के चौथे सीजन के बारे में सब कुछ बता रहे हैं।

Panchayat Season 4 कब और कहा देखें
Advertisement
Panchayat Season 4 का प्रीमियर 24 जून, 2025 को होगा। पिछले तीनों सीजन की तरह ही चौथा सीजन भी एक्सक्लूसिव तौर पर Amazon Prime Video पर देखा जाएगा। इस सीरीज के निर्देशक दीपक कुमार मिश्रा और अक्षत विजयवर्गीय हैं। इसके लेखक चंदन कुमार हैं। इसे दीपक कुमार मिश्रा और चंदर कुमार ने बनाया है। इसका निर्माण द वायरल फीवर (TVF) द्वारा किया गया है।

Panchayat Season 4 के किरदार
पंचायत सीजन 4 में मुख्य किरदार सचिव जी के तौर पर जितेंद्र कुमार अभिषेक त्रिपाठी होंगे, ग्राम प्रधान मंजू देवी के किरदार में नीना गुप्ता और प्रधान पति के तौर पर रघुबीर यादव होंगे। प्रह्लाद के तौर पर फैसल मलिक, विकास के तौर पर चंदन रॉय, रिंकी के तौर पर संविका, भूषण के तौर पर दुर्गेश कुमार, क्रांति देवी के तौर पर सुनीता राजवार, विधायक चंद्र किशोर सिंह के तौर पर पंकज झा देखने को मिलेंगे।
Advertisement

पंचायत सीजन 4 में क्या होगा
Advertisement
पंचायत के सीजन 4 की शुरुआत वहीं से होगी जहां तीसरा सीजन का अंत हुआ था। कहानी में पंचायत चुनाव में मंजू देवी और क्रांति देवी के बीच तनाव दिखाया जाएगा, क्योंकि दोनों गांव का नेतृत्व करना चाहती हैं। नए सीजन में भी राजनीतिक ड्रामा से लेकर कुछ  भावनात्मक पल और कॉमडी देखे को मिलेगी। इस सीजन में सचिव जी और रिंकी के बीच भी केमिस्ट्री देखने को मिल सकती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  6. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  7. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  8. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  9. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  10. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.