OTT Release July 2024 : ‘Mirzapur 3’ से ‘Sprint’ तक…ओटीटी पर क्‍या नया आया? जानें

OTT Release July 2024 : बॉब मार्ले : वन लव की कहानी बेस्‍ड है बॉब मार्ले के जीवन पर। वह एक जाने-माने सिंगल और सॉन्‍ग राइटर थे।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 2 जुलाई 2024 15:54 IST
ख़ास बातें
  • इस हफ्ते कई वेब सीरीज ओटीटी पर आ रहीं
  • मिर्जापुर-3 को 5 जुलाई से स्‍ट्रीम किया जा सकेगा
  • कोरियाई ड्रामा ‘रेड स्वान’ आएगी डिज्‍नी हॉटस्‍टार पर
OTT Release July 2024 : ओटीटी यानी ओवर द टॉप पर नई मूवी और वेब सीरीज का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए यह सप्‍ताह काफी खास होने वाला है। एमेजॉन (Amazon) से लेकर नेटफ्लिक्‍स (Netflix) पर दर्शकों को नया कंटेंट देखने को मिलेगा। इनमें सबसे ज्‍यादा चर्चा मिर्जापुर-3 (Mirzapur 3) की है, जो 5 जुलाई को प्राइम वीडियो पर आ रही है। इसके साथ ही डिज्‍नी प्‍लस हॉटस्‍टार पर साउथ कोरियाई ड्रामा ‘रेड स्वान' (Red Swan) को दिखाया जाएगा। नेटफ्लिक्‍स पर स्‍पोर्ट्स डॉक्‍युमेंट्री- स्प्रिंट (Sprint) देखी जा सकती है। और क्‍या खास आने वाला है, आइए जानते हैं।  
 

मिर्जापुर-3, Mirzapur Season 3

मिर्जापुर का तीसरा सीजन अपनी रिलीज से चंद दिन दूर है। 5 जुलाई से यह वेब सीरीज प्राइम वीडियो पर देखी जा सकेगी। तीसरा सीजन यह कहानी दिखा सकता है कि मिर्जापुर पर गुड्डु भैया का राज चलेगा या फ‍िर कालीन भैया दमदार वापसी करेंगे। सीरीज में पंकज त्रिपाठी, अली फजल जैसे अभिनेता मुख्‍य भूमिकाओं में हैं। 
Advertisement
 

स्प्रिंट, Sprint 

‘फॉर्मूला 1: ड्राइव टू सर्वाइव' के निर्माताओं की बहुप्रतीक्षित स्पोर्ट्स डॉक्यूमेंट्री सीरीज ‘स्प्रिंट' को नेटफ्लिक्‍स पर रिलीज कर दिया गया है। इस दफा इसमें उन कहानियों को दिखाया जाएगा, जो 2023 की वर्ल्‍ड चैंपियनशिप और 2024 की पेरिस ओलंपिक गेम्‍स में पहुंची हैं। सीरीज बताएगी कि कैसे खिलाड़ी सख्‍त ट्रेनिंग से गुजरते हुए मुकाम हासिल करते हैं। 
कहां देखें: 2 जुलाई से Netflix
 

बॉब मार्ले : वन लव (Bob Marley: One Love)  

बॉब मार्ले : वन लव की कहानी बेस्‍ड है बॉब मार्ले के जीवन पर। वह एक जाने-माने सिंगल और सॉन्‍ग राइटर थे। जाहिर तौर पर यह फ‍िल्‍म भी एक म्‍यूजिकल होगी। फ‍िल्‍म में किंग्सले बेन-अदिर ने बॉब मार्ले की भूमिका निभाई है। 
Advertisement
कहां देखें: 3 जुलाई से Prime Video
 

‘रेड स्वान', Red Swan 

साउथ कोरियाई ड्रामा ‘रेड स्वान' को डिज्‍नी प्‍लस हॉटस्‍टार पर स्‍ट्रीम किया जा सकेगा। इसमें ओह वान-सू की कहानी दिखाई गई है। वह दुनिया की जानीमानी गोल्‍फर है और एक दिन पावरफुल फाउंडेशन की प्रेसिडेंट बन जाती है। उसकी जिंदगी में तब हलचल मच जाती है जब वह अपने लिए एक बॉडीगार्ड रखती है। वान-सू को अपने परिवार के बारे में काफी कुछ पता चलता है। 
कहां देखें: 3 जुलाई से Disney+ Hotstar
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.