New OTT Release : पंचायत के बाद जीतू भैया की ‘कोटा फैक्‍ट्री’, ओटीटी पर इस हफ्ते क्‍या नया? जानें

OTT Release This Week June 2024 : हाउस ऑफ द ड्रैगन का सीजन 2 भी आ गया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 18 जून 2024 18:45 IST
ख़ास बातें
  • ओटीटी पर इस हफ्ते रिलीज हो रही नई वेब सीरीज
  • कोटा फैक्‍ट्री का तीसरा सीजन 20 जून से
  • पंचायत 3 के बाद फ‍िर दिखेंगे जितेंद्र कुुमार

हॉरर कॉमिडी देखना चाहते हैं तो 21 जून से डिज्‍नी हॉटस्‍टार पर अरनमनई 4 स्‍ट्रीम कर सकते हैं।

OTT Release This Week June 2024 : भीषण गर्मी ने लोगों को घरों में कैद किया हुआ है। ऐसे में मनोरंजन का अहम जरिया ओटीटी साबित हो रहा है। हर वीक ओटीटी पर नई वेब सीरीज और फ‍िल्‍में रिलीज होती हैं, लेकिन यह हफ्ता और खास होने वाला है। जीतू भैया फ‍िर लौट रहे हैं। जी हां! वेब सीरीज ‘कोटा फैक्‍ट्री' (Kota Factory) के अपने किरदार के लिए मशहूर हुए जितेंद्र कुमार यानी जीतू भैया इसके तीसरे सीजन के साथ आ रहे हैं। और क्‍या कुछ खास होने वाला है इस वीक, आइए जानते हैं।   

भारत में ओटीटी पर इस हफ्ते की सबसे बड़ी रिलीज में से एक है- कोटा फैक्‍ट्री का तीसरा सीजन (Kota Factory 3)। काफी वक्‍त से फैंस इसके नए सीजन का इंतजार कर रहे हैं। सीरीज की कहानी कोटा में NEET / JEE की तैयारी कर रहे स्‍टूडेंट्स और इसके मुख्‍य किरदार जीतू भैया के इर्द-गिर्द घूमती है। 
 

कोटा फैक्‍ट्री (Kota Factory Season 3) को नेटफ्लिक्‍स पर रिलीज (Kota Factory Season 3 release date) किया जा रहा है। इसे 20 जून से स्‍ट्रीम किया जा सकेगा। 
Advertisement

इसके अलावा, हाउस ऑफ द ड्रैगन (House of the Dragon Season 2) का सीजन 2 आ गया है। यह जॉर्ज आरआर मार्टिन के उपन्‍यास फायर एंड ब्‍लड (Fire and Blood) पर बेस्‍ड है। पहला सीजन हिट रहा था, जिसके बाद मेकर्स ने दूसरे सीजन को तैयार किया। यह 17 जून से जियो सिनेमा (Jio Cinema) पर स्‍ट्रीम किया जा सकता है। 

हॉरर कॉमिडी देखना चाहते हैं तो 21 जून से डिज्‍नी हॉटस्‍टार (Disney Plus Hotstar) पर अरनमनई 4 (Aranmanai 4) स्‍ट्रीम कर सकते हैं। फ‍िल्‍म में तमन्‍ना भाटिया और राशी खन्‍ना मुख्‍य भूमिकाओं में नजर आएंगे। साउथ की इस फ‍िल्‍म ने बॉक्‍स ऑफ‍िस पर अच्‍छा कारोबार करके इंडस्‍ट्री को हैरान कर दिया था। 
Advertisement

इसके अलावा, एजेंट्स ऑफ मिस्‍ट्री (Agents of Mystery) नेटफ्लिक्‍स पर और माई नेम इज गैब्र‍ियल (My Name is Gabriel) भी नेटफ्लिक्‍स पर ही स्‍ट्रीम की जा सकती हैं। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.