बड़े पर्दे पर रिलीज होगी ‘मिर्जापुर’, मुन्‍ना भैया, गुड्डु पंडित का टीजर Video आया, देखें

मिर्जापुर को अब एक फ‍िल्म में बदलने की तैयारी है, जिसका ऐलान कर दिया गया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 28 अक्टूबर 2024 14:44 IST
ख़ास बातें
  • मिर्जापुर सीरीज अब फ‍िल्‍म के रूप में होगी रिलीज
  • साल 2026 में आएगी नई फ‍िल्‍म
  • मुन्ना भैया यानी दिव्येंदु भी दिखाई देंगे बड़े पर्दे पर

गुरमीत सिंह के निर्देशन वाली यह फ‍िल्‍म 2026 में रिलीज की जाएगी।

Mirzapur Film : एमेजॉन प्राइम (Prime) की पॉपुलर वेब सीरीज ‘मिर्जापुर' का दायरा बढ़ने वाला है। सीरीज के तीनों सीजन्‍स को दर्शकों ने पसंद किया और ओटीटी पर इसने खूब वॉच टाइम पाया। मिर्जापुर को अब एक फ‍िल्म में बदलने की तैयारी है, जिसका ऐलान कर दिया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, गुरमीत सिंह के निर्देशन वाली यह फ‍िल्‍म 2026 में रिलीज की जाएगी। फ‍िल्‍म का सबसे बड़ा हाइलाइट होंगे मुन्ना भैया यानी दिव्येंदु जिन्‍हें बड़े पर्दे पर देखा जा सकेगा। 

मेकर्स की तरफ से एक टीजर जारी किया गया है, जिसमें मिर्जापुर के पॉपुलर किरदार, कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी), गुड्डू पंडित (अली फजल), मुन्ना त्रिपाठी (दिव्येंदु) और अभिषेक बनर्जी नजर आ रहे हैं। अभिषेक ने सीरीज में कंपाउंडर की भूमिका निभाई थी। 
Advertisement

खबर का ऐलान करते हुए सीरीज के मेकर फरहान अख्तर ने अपने इंस्टाग्राम फीड पर एक पोस्ट शेयर किया है। उसमें लिखा था, ‘अब भौकाल भी बड़ा होगा, और परदा भी। #MirzapurTheFilm, जल्द आ रही है।' 
 

टीजर वीडियो में दिव्येंदु को यह कहते हुए सुना जा सकता है, ‘मैं हिंदी फिल्म का हीरो हूं। हिंदी फिल्म का सबसे अच्छा आनंद थिएटर में लिया जाता है। क्या मुझे आपको याद दिलाना चाहिए, मैं अमर हूं।' वीडियो को एक कैप्शन के साथ शेयर किया गया था- ‘दिवाली पर सबको मिठाई मिलती है, लेकिन ये लो, मिर्जापुर की असली बर्फी।'

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, मिर्जापुर को एक फ‍िल्‍म के रूप में रिलीज करने के बारे में बात करते हुए एक्सेल एंटरटेनमेंट के निर्माता रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने कहा कि हमने हमारे दर्शकों के लिए मिर्जापुर को बड़े पर्दे पर लाने का फैसला किया गया है। 
Advertisement

हालांकि मेकर्स ने यह नहीं बताया है कि मिर्जापुर को बड़े पर्दे पर किस तरह से पेश किया जाएगा। क्‍या अबतक आई तीनों सीरीज को एक फ‍िल्‍म बनाकर ले आया जाएगा या फ‍िर एक नई मिर्जापुर नई कहानी के साथ आएगी। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.