Matka OTT Release Date: वरुण तेज की क्राइम ड्रामा फिल्म Matka इस OTT पर होगी रिलीज, जानें सबकुछ

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 नवंबर 2024 15:52 IST
ख़ास बातें
  • यह फिल्म एक गैंगस्टर पीरियड ड्रामा है
  • मूवी दिसंबर के मध्य में Prime Video पर रिलीज़ होने वाली है
  • फिल्म को क्रिटिक्ट्स और दर्शकों ने मिला जुला सा रिएक्शन दिया है

वरुण तेज की फिल्म 'मटका' थियेटर्स में 14 नवंबर, 2024 को रिलीज हुई है।

वरुण तेज की फिल्म 'मटका' थियेटर्स में 14 नवंबर, 2024 को रिलीज हुई है। यह फिल्म एक गैंगस्टर पीरियड ड्रामा है जो गरीबी से उठकर जुए के सरगना बनने वाले एक व्यक्ति की कहानी को दर्शाती है। वरुण तेज की यह लेटेस्ट मूवी दिसंबर के मध्य में Prime Video पर रिलीज़ होने वाली है। फिल्म को करुणा कुमार ने निर्देशित किया है। फिल्म को क्रिटिक्ट्स और दर्शकों ने मिला जुला सा रिएक्शन दिया है। 

Tej स्टारर Matka के स्ट्रीमिंग अधिकार दरअसल Amazon Prime Video ने पहले ही अपने नाम कर लिए थे। हालांकि फिल्म किस डेट को ओटीटी पर उपलब्ध होगी अभी इसकी पुष्टि होना बाकी है। संभावना है कि अमेजन प्राइम तेज के फैंस को दिसंबर के तीसरे हफ्ते में फिल्म का तोहफा दे सकता है। 
Advertisement

'मटका' फिल्म की कहानी
करुणा कुमार द्वारा निर्देशित मटका, 1958 और 1982 के बीच विशाखापत्तनम में सेट एक पीरियड गैंगस्टर ड्रामा है। कहानी में वरुण तेज वासु के किरदार में हैं और पूरी स्टोरी इनके इर्द-गिर्द घूमती है। वासु जुए के ज़रिए गरीबी से उठकर खूब धन दौलत कमाता है। कहानी बताती है कि कैसे वासु एक शरणार्थी से "मटका के राजा" बनने तक सफर तय करता है। फिल्म को विंटेज रूप में सेट किया गया है। उसी समय के दृश्य और जूलरी और आदि को इस्तेमाल किया गया है जिससे फिल्म एक पुराने दौर में ले जाती है। 
Advertisement

मटका की स्टारकास्ट
मटका में मीनाक्षी चौधरी 'सुजाता' की भूमिका में हैं और नोरा फतेही 'सोफिया' की भूमिका में हैं। अन्य प्रमुख कलाकारों में सलोनी असवानी, पी. रविशंकर, किशोर, नवीन चंद्र और अजय घोष शामिल हैं। पलासा में अपने निर्देशन के लिए मशहूर करुणा कुमार ने इस प्रोजेक्ट का निर्देशन किया है। संगीत जीवी प्रकाश कुमार ने दिया है, जबकि किशोर कुमार ने छायांकन का काम संभाला है। फिल्म का निर्माण विजेंद्र रेड्डी तेगला और रजनी तल्लूरी ने व्यारा एंटरटेनमेंट और एसआरटी एंटरटेनमेंट के तहत किया है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.