400 करोड़ से ज्यादा कमाने वाले Kantara मूवी के एक्टर ने बॉलीवुड में एंट्री को लेकर दिया ये जवाब

Kantara Actor Rishabh Shetty: फिल्म कांतारा में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे ऋषभ शेट्टी ने हाल ही एक इंटरव्यू में कहा कि वो आगे भी कन्नड इंडस्ट्री में ही रहना चाहते हैं।

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 दिसंबर 2022 09:34 IST
ख़ास बातें
  • ऋषभ ने कहा जो भी हूं कन्नड़ इंडस्ट्री की देन है
  • कांतारा की सफलता पर कही ये बात
  • कांतारा ने अबतक की 400 करोड़ की कमाई

Kantara Actor Rishabh Shetty: ऋषभ शेट्टी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि वो आगे भी कन्नड इंडस्ट्री में ही रहना चाहते हैं।

Kantara Actor Rishabh Shetty: एक्टर ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा ने कमाई के सभी रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। इस फिल्म ने अपने ऑडियंस का खूब मनोरंजन किया और यही वजह थी कि रिलीज के काफी समय बाद तक ये फिल्म सिनेमाघरों में राज करती रही। कांतारा को दर्शकों ने खूब सराहा। वहीं इस फिल्म के लीड एक्टर ऋषभ शेट्टी के अभिनय की भी जमकर तारीफ हुई। हाल ही ऋषभ एक इंरटव्यू में नजर आए जिसमें उनसे कई सवाल पूछे गए।
 

ऋषभ ने कहा- जो भी हूं कन्नड इंडस्ट्री की देन है

ऋषभ शेट्टी से पूछे गए सवालों में से एक सवाल था कि क्या वो बॉलीवुड में काम करेंगे? इस सवाल का जवाब देते हुए ऋषभ ने कहा' मैं कन्नड इंडस्ट्री में ही रहना चाहूंगा। क्योंकि आज मैं जिस मुकाम पर हूं वो सिर्फ इसी इंडस्ट्री की देन है।‘ इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर उनकी फिल्में हिंदी में अच्छा काम करती है तो वो अपनी फिल्मों का हिंदी वर्जन जरूर बनाएंगे।

कांतारा की सफलता पर कही ये बात

ऋषभ शेट्टी ने अपनी फिल्मों के बारे में बताते हुए आगे कहा, ‘कन्नड फिल्म इंडस्ट्री ने मुझे राइटर, एक्टर, डायरेक्टर सब बनाया है। आज मैं जिस भी मुकाम पर हूं और मेरी फिल्म कांतारा को जितनी भी कामयाबी मिली है, वो इस कन्नड इंडस्ट्री की ही देन है। आज सिनेमा का कोई लैंग्वेज बैरियर नहीं है। कन्नड सिनेमा मेरी कर्म भूमि है और मैं यहीं काम करता रहूंगा।‘

कांतारा ने अब तक की 400 करोड़ की कमाई

कांतारा को 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। केवल कर्नाटक में इस फिल्म ने 170 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म की कहानी की बात करें तो शिवा को देखकर दर्शकों को पुष्पा की याद आई थी। जमीन के विवादों पर बनी इस फिल्म में शिवा ने एक बस्ती में रहने वाले साधारण लड़के का किरदार निभाया है। फिल्म की कहानी, गीत से लेकर किरदार ने सभी रुप में दर्शकों का खूब मनोरंजन किया और इस फिल्म ने अबतक 400 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.