Gadar 2 के बाद ये होगी Sunny Deol की अगली फिल्म, पॉपुलर नाटककार के प्ले पर होगी आधारित

'जिसने लाहौर नहीं देखा' दीपक शर्मा (PVR के वितरण प्रमुख) और राजीव मल्होत्रा ​​(MuktaA2 के मालिक) का संयुक्त प्रयास है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 21 जनवरी 2023 19:34 IST
ख़ास बातें
  • प्रोड्यूसर और डायरेक्टर राजकुमार संतोषी की फिल्म में दिखाई देंगे सनी देओल
  • यह फिल्म प्रशंसित नाटककार असगर वजाहत के पॉपुलर प्ले पर आधारित होगी
  • पहले इस फिल्म में अनिल कपूर के लीड रोल में होने की बात कही जा रही थी

Gadar 2 में नजर आने वाले हैं Sunny Deol

पिछले कुछ समय से ऐसी अफवाहें थी कि सनी देओल (Sunny Deol) राजकुमार संतोषी की अपकमिंग फिल्म 'जिसने लाहौर नहीं देखा' में मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। अब, इस फिल्म के निर्माता राजकुमार संतोषी (Rajkumar Santoshi) ने फिल्म के नाम और इसकी रिलीज पर मुहर लगाते हुए कई अफवाहों को कंफर्म कर दिया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में अपनी अपकमिंग फिल्मों से जुड़ी कई दिलचस्प बातें भी शेयर की हैं।

ETimes को दिए एक इंटरव्यू में बॉलीवुड फिल्मों के जाने-माने प्रोड्यूसर और डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने कंफर्म किया है कि वह 'जिसने लाहौर नहीं देखा' फिल्म पर काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह फिल्म प्रशंसित नाटककार असगर वजाहत की 'जिस लाहौर नई देख्या ओ जम्याई नई' पर आधारित होगी। इसके लिए संतोषी वजाहत जी से बात भी कर रहे हैं।
Advertisement

ETimes की एक पुरानी रिपोर्ट में दावा किया जा चुका है कि इस फिल्म में पहले अनील कपूर लीड रोल में थे, जिन्हें सनी देओल ने रिप्लेस किया है और यदि यह सच होता है, तो आपको इस अपकमिंग फिल्म में Gadar और Gadar 2 के हीरो सनी देओल मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।

इसके अलावा, यह भी कहा गया है कि 'जिसने लाहौर नहीं देखा' दीपक शर्मा (PVR के वितरण प्रमुख) और राजीव मल्होत्रा ​​(MuktaA2 के मालिक) का संयुक्त प्रयास है। शर्मा और मल्होत्रा ​​दोनों को संतोषी द्वारा लिखी गई स्क्रिप्ट पसंद आई है।
Advertisement

संतोषी ने पब्लिकेशन को बताया कि उनकी वर्तमान फिल्म गांधी गोडसे - एक युद्ध (Gandhi Godse - Ek Yudh) भी वजाहत की कृतियों पर आधारित है। उन्होंने पुष्टि की, "जिस लाहौर नई देख्या की चर्चा के दौरान, असगर जी ने गोडसे @ गांधी डॉट कॉम पर एक और नाटक का सुझाव दिया था। जब मैंने नाटक पढ़ा, तो मैंने तुरंत फैसला किया कि यह कुछ ऐसा है जिसे बड़े पर्दे के लिए बनाया जाना चाहिए।"
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Sunny Deol, Jisne Lahor nahi dekha, Gadar 2
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  2. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डि
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  2. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  4. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  5. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  6. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  7. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  8. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  9. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  10. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.