JioCinema ने की Netflix, Hotstar, Prime Video की छुट्टी! Rs 299 में लॉन्च किया 1 साल का प्लान

वैल्यू फॉर मनी की बात की जाए तो एनुअल प्लान 299 रुपये में कहीं ज्यादा किफायती साबित होता है

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 मई 2024 18:26 IST
ख़ास बातें
  • इंट्रोडक्ट्री ऑफर के तहत 50 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
  • यहां पर एड-फ्री स्ट्रीमिंग है, प्रीमियम कंटेंट है।
  • यूजर कंटेंट को डाउनलोड करके ऑफलाइन भी देख सकते हैं।

JioCinema Premium Annual plan बिल्कुल उसी तरह के बेनिफिट देता है जैसे कि मासिक प्लान में मिलते हैं।

Photo Credit: JioCinema

JioCinema का प्रीमियम एनुअल प्लान (Premium annual plan) भारत में चुपके से लॉन्च कर दिया गया है। इसके लॉन्च को लेकर कोई शोर-शराबा नहीं हुआ है। Viacom18 के स्वामित्व वाले स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने महीने भर पहले इसकी घोषणा की थी। और अब चुपके से प्लान लॉन्च कर दिया गया है। हालांकि, प्लान का प्राइस अन्य प्रतिद्वंदियों की तुलना में कम ही रखा गया है। इंट्रो़डक्टरी ऑफर के तहत प्लान पर 50 प्रतिशत का डिस्काउंट भी पाया जा सकता है। 

JioCinema ने नए प्लान की पुष्टि कर दी है। JioCinema की वेबसाइट पर प्लान लिस्ट हो गया है। वार्षिक प्लान को 599 रुपये में लाया गया है। इस पर इंट्रोडक्ट्री ऑफर के तहत 50 प्रतिशत का डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। जिसके बाद प्लान की कीमत 299 रुपये ही रह जाती है। पहले 12 महीने की साइकल पूरी होने के बाद कंपनी यूजर्स से पूरा चार्ज ही वसूलेगी। 
JioCinema की वेबसाइट के मुताबिक, JioCinema Premium Annual plan बिल्कुल उसी तरह के बेनिफिट देता है जैसे कि मासिक प्लान में मिलते हैं। यहां पर एड-फ्री स्ट्रीमिंग है, प्रीमियम कंटेंट हैं जिसमें HBO, Paramount, Peacock, और Warner Bros कंटेंट को 4K रिजॉल्यूशन में स्ट्रीम किया जा सकता है। यूजर कंटेंट को डाउनलोड करके ऑफलाइन भी देख सकते हैं। यहां पर ध्यान देने की बात यह है कि तीनों ही स्ट्रीमिंग प्लान एड-फ्री स्ट्रीमिंग ऑफर करते हैं, लेकिन वर्तमान के IPL क्रिकेट टूर्नामेंट, और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट में विज्ञापन शामिल होंगे।

वैल्यू फॉर मनी की बात की जाए तो एनुअल प्लान 299 रुपये में कहीं ज्यादा किफायती साबित होता है, क्योंकि मासिक प्लान हर महीने 59 रुपये में रीचार्ज होता है। मार्केट में कंपीटिशन से तुलना की जाए तो जियो सिनेमा का 59 रुपये का प्लान अभी भी बहुत सस्ता है। Netflix, Disney+ Hotstar, और Amazon Prime Video की तुलना में यह काफी कम कीमत में आता है। जबकि Netflix मंथली प्लान के लिए 149 रुपये चार्ज करता है, और Disney+ Hotstar तथा Amazon Prime Video के प्लान 299 रुपये से शुरू होते हैं। जबकि इनके एनुअल प्लान की कीमत 1499 रुपये है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.