Avatar 2 का धमाका जारी, दुनियाभर में 5 हजार करोड़ कमाने के साथ भारत में 200 करोड़ के पार कमाई

अवतार: द वे ऑफ वॉटर दुनिया भर के दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड लेवल पर तकरीबन 5 हजार करोड़ का बिजनेज कर हर तरफ धमाल मचा दिया है। वहीं भारत में भी इस फिल्म को खूब सफलता हासिल हो रही है।

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 25 दिसंबर 2022 22:55 IST
ख़ास बातें
  • रिलीज के दूसरे वीकेंड में भी अवतार 2 का शानदार प्रदर्शन जारी
  • फिल्म ने अबतक 227.45 करोड़ का बिजनेस कर लिया है
  • अवतार: द वे ऑफ वॉटर 16 दिसंबर को सिनेमाघरों मे रिलीज की गई थी

जेम्स कैमरून की फिल्म अवतार 2 दूसरे वीकेंड में भी शानदार कमाई कर रही है।

Avatar 2  Box office Collection: अवतार: द वे ऑफ वॉटर दुनिया भर के दर्शकों को खुब पसंद आ रही है। यहीं कारण है कि फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड लेवल पर तकरीबन 5 हजार करोड़ का बिजनेज कर हर तरफ धमाल मचा दिया है। वहीं भारत में भी इस फिल्म को खूब सफलता हासिल हो रही है। फिल्म अपने रिलीज से ही सिनेमाघरों में दर्शकों का जबरदस्त मनोरंजन करती नजर आ रही है। फिल्म देखने वाले इसके स्पेशल इफेक्ट्स, वीएफएक्स और बैकग्राउंड स्कोर की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। 16 दिसंबर को रिलीज इस फिल्म ने अपने पहले दिन में ही 40.30 करोड़ की शानदार कमाई कर सब को हैरान कर दिया था।
 
जेम्स कैरून की ये हालिया रिलीज फिल्म अब एक के बाद एक फिल्मों को कमाई के मामले में पछाड़ती जा रही है। फिल्म अपने पहले ही हफ्ते में बेहतरीन परफॉर्मेंस के साथ सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी हॉलीवुड फिल्म बन गई है। वहीं अब रिलीज के दूसरे हफ्ते में भी फिल्म की कमाई के आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं।
 
अवतार: द वे ऑफ वॉटर ने रिलीज से अब तक 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई भारत में कर ली है। वहीं इसके अब तक की कमाई की बात करें तो इसने पहले वीकेंड में 193.6 करोड़ की शानदार कमाई की थी। फिल्म ने अपने अंग्रेजी भाषा में 101.4 करोड़,  हिंदी में 60.8, तेलुगु में 18.95 करोड़, तमिल में 10 करोड़ और मलयालम में 2 करोड़ का बिजनेस किया था। वहीं दूसरे वीकेंड मेंल भी इस फिल्म के शानदार कलेक्शन की रिपोर्टस है।
 
रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने अपने दूसरे हफ्ते में यानी शुक्रवार को 12.85 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं शनिवार को इसकी कमाई में पहले की मुताबिक बढ़ोतरी हुई और इसने अपने रिलीज के नौवें दिन 21 करोड़ का बिजनेस किया। जिसके मुताबिक इस फिल्म ने भारत में अब तक कुल 227.45 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

जेम्स कैमरून बेहतरीन फिल्मों के लिए मशहूर हैं। उन्होंने 13 साल पहले फिल्म अवतार रिलीज किया था। जिसे दुनिया भर के लोगों ने खूब पसंद किया। फिल्म अवतार 2 इसी का सीक्वल है। अवतार से पहले टाइटैनिक दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। टाइटैनिक ने लगभग 18 हजार करोड़ की कमाई की थी। जिसके बाद अवतार ने 24 हजार करोड़ का बिजनेस कर इसका रिकॉर्ड तोड़ा था।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Avatar 2, James Cameron Avatar
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Moto G Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग 
  3. Redmi K100 Pro में मिलेगा कस्टम Snapdragon 8 Elite Gen 5 V सीरीज चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra XEV 9S बनी बेस्ट-सेलिंग EV, MG Windsor EV को पीछे छोड़ा
  2. Redmi K100 Pro में मिलेगा कस्टम Snapdragon 8 Elite Gen 5 V सीरीज चिपसेट
  3. Honor Robot Phone में हो सकती है 7,060mAh बैटरी, 6.3 इंच डिस्प्ले
  4. Moto G Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. LG 2026 AI TV सीरीज भारत में लॉन्च: 115-इंच तक डिस्प्ले और AI प्रोसेसर, कीमत ₹20 हजार से शुरू
  6. भारत में लॉन्च हुआ Asus Chromebook CX15, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Vi यूजर्स की हुई मौज! 3 नए प्लान हुए लॉन्च, फ्री Spotify Premium और अनलिमिटेड डेटा का फायदा
  8. Airtel मात्र ₹200 में दे रहा 30GB डाटा और Amazon Prime, Zee5, JioHotstar जैसे 19 ओटीटी का एक्सेस
  9. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग 
  10. आपकी कार कहां गई है या नहीं, FASTag स्टेटमेंट से करें पता, ऐसे करें डाउनलोड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.