Avatar 2 ने वर्ल्डवाइड लेवल पर कमाए 7 हजार करोड़, भारत में फिल्म का बिजनेस 300 करोड़ के पार

अवतार: द वे ऑफ वॉटर ने अपने रिलीज के पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है। वहीं अब तक फिल्म ने वर्ल्डवाइड लेवल पर 7 हजार करोड़ का बिजनेस कर लिया है। भारत में फिल्म ने 10वें दिन तक 300 करोड़ की शानदार कमाई कर ली है।

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 26 दिसंबर 2022 16:16 IST
ख़ास बातें
  • 16 दिसंबर को रिलीज अवतार 2 ने भारत में 300 करोड़ की कमाई कर ली है
  • फिल्म अवतार 2 ने वर्ल्डवाइड लेवल पर 7 हजार करोड़ का बिजनेस कर लिया है
  • भारत में अवतार 2 को पांच अलग-अलग भाषाओं में रिलीज किया गया है

अवतार 2 ने रिलीज के 10वें दिन में भारत में कमाए 300 करोड़ रुपए। फिल्म ने वर्ल्डवाइड लेवल पर किया 7 हजार करोड़ का बिजनेस

Avatar 2 Box Office Collection Day 10: अवतार: द वे ऑफ वॉटर ने अपने रिलीज के पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है। फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 40.30 करोड़ की कमाई कर डाली थी। वहीं अब तक फिल्म ने वर्ल्डवाइड लेवल पर 7 हजार करोड़ का बिजनेस कर लिया है। भारत में इसके कुल कलेक्शन की बात की जाए तो फिल्म ने अपने रिलीज के 10वें दिन तक 300 करोड़ की शानदार कमाई कर ली है। अनुमानो की मानें तो फिल्म आने वाले दिनों में तकरीबन 500 करोड़ कमाई करने वाली है।
 
अब देखना होगा कि अवतार: द वे ऑफ वॉटर 2 बिलियन डॉलर तक की कमाई कब तक कर पाती है। जैसा की जेम्स कैमरून का कहना है कि फिल्म अपने 2 बिलियन डॉलर का बिजनेस करने के बाद ही मुनाफा कमा पाएगी। फिल्म को 16 दिसंबर को रिलीज किया गया है। फिल्म को दुनिया भर के लोगों और फिल्म क्रिटिक्स के द्वारा खूब सराहा जा रहा है। वहीं फिल्म देखने वाले इसके स्पेशल इफेक्ट्स, वीएफएक्स और बैकग्राउंड स्कोर की खूब तारीफ कर रहे हैं।
 
रिपोर्ट्स की माने तो अवतार: द वे ऑफ वॉटर ने दूसरे रविवार को काफी शानदार प्रदर्शन किया। फिल्म ने जहां शनिवार 24 दिसंबर को 21 करोड़ का बिजनेस किया वहीं इसकी कमाई में रविवार को काफी बढ़ोतरी देखी गई। फिल्म ने अपने दूसरे रविवार 25 दिसंबर को लगभग 24-26 करोड़ का दमदार कलेक्शन किया है। जिसके साथ ही भारत में इस फिल्म की कुल कमाई 300 करोड़ तक पहुंच गई है। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के अनुसार अवतार: द वे ऑफ वॉटर ने अब तक  850 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया है।
   

डायरेक्टर जेम्स कैमरून की फिल्म अवातर जब 13 साल पहले रिलीज की गई थी तो इसने अपनी कमाई से सबको हैरान कर दिया था। अब अवतार: द वे ऑफ वॉटर इसी का सीक्वल है। और इस फिल्म को भी दुनिया भर के लोग खूब पसंद कर रहे हैं। भारत में इस फिल्म को पांच अलग-अलग भाषाओं में रिलीज किया गया है। अवतार 2 में सैम वशिंगटम, सिगोर्नी वीवर, जोइ सल्डाला औऱ केट विंसलेट मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में जेक, नेयतीरी और उनके बच्चों की जीवन को दिखाया गया है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  3. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  5. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.