Hanuman फ‍िल्‍म कब होगी OTT पर रिलीज? जानें

Hanuman OTT Release date : हनुमान को अब ओटीटी पर इसकी रिलीज डेट के 55 दिनों बाद लाया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 31 जनवरी 2024 18:03 IST
ख़ास बातें
  • हनुमान फ‍िल्‍म की ओटीटी रिलीज का करना होगा इंंतजार
  • बॉक्‍स ऑफ‍िस पर बंपर कमाई ने आगे बढ़ाई डेट
  • जी5 पर रिलीज किया जा सकता है इस फ‍िल्‍म को

भारत में फ‍िल्‍म हनुमान ने अबतक 176.85 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

Hanuman OTT Release date : फ‍िल्‍म ‘हनुमान' की बॉक्‍स ऑफ‍िस कमाई जारी है। भारत में यह फ‍िल्‍म 200 करोड़ रुपये कमाने के करीब पहुंच गई है। साउथ से लेकर उत्तर भारत तक लोग फ‍िल्‍म को देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। हाल में रिलीज हुई रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्‍टारर ‘फाइटर' भी हनुमान को नहीं डिगा पाई है। माउथ पब्लिसिटी और इंटरनेट बज ने हनुमान को 2024 की पहली ब्‍लॉकबस्‍टर बना दिया है। बड़ी संख्‍या में लोग इस फ‍िल्‍म की ओटीटी रिलीज का भी इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में हमारे पास एक अपडेट है।  

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पहले ऐसा कहा जा रहा था कि हनुमान को जनवरी के आखिरी सप्‍ताह में ओटीटी पर रिलीज कर दिया जाएगा, लेकिन फ‍िल्‍म ने बॉक्‍स ऑफ‍िस पर जो दम दिखाया है, उसने मेकर्स को अपना फैसला बदलने पर मजबूर किया है। 

koimoi ने सोशल मीडिया पर चल रही रिपोर्ट्स के हवाले से लिखा है कि हनुमान को Zee5 पर रिलीज किया जाएगा। कहा यह भी जा रहा है कि मेकर्स को फ‍िल्‍म के ओटीटी रिलीज के लिए बड़ी रकम मिल रही है। इससे फ‍िल्‍म के कलेक्‍शन में और इजाफा होना तय है। 

रिपोर्ट के अनुसार, हनुमान को अब ओटीटी पर इसकी रिलीज डेट के 55 दिनों बाद लाया जा सकता है। यानी यह फ‍िल्‍म 8 मार्च को जी5 पर आ सकती है। इंस्‍डट्री ट्रैकर Sacnilk के आंकड़े बताते हैं कि भारत में फ‍िल्‍म हनुमान ने अबतक 176.85 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फ‍िल्‍म ने तेलेगु में 128.91 करोड़ रुपये कमाए हैं। हिंदी में इसका कलेक्‍शन 45 करोड़ रुपये के करीब है। 

फ‍िल्‍म की कहानी भगवान हनुमान की जन्मभूमि अंजनाद्रि गांव पर बेस्‍ड है। वहां रहने वाला हनुमंत यानी फ‍िल्‍म का लीड कलाकार गांव की मीनाक्षी से प्‍यार करता है। उसकी मदद करता है। हालांकि हनुमंत का प्‍यार एकतरफा है। पढ़ लिखकर डॉक्‍टर बन चुकी मीनाक्षी एक दिन मुसीबत में फंसती है तो हनुमंत उसे बचाता है। तभी उसे अजेय होने की ताकत मिलती है। हनुमंत की इस ताकत का पता फ‍िल्‍म के विलेन को चलता है तो कहानी नया मोड़ लेती है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11 में मिलेगा MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Redmi K100 Pro Max लॉन्च होगा 200MP तीन कैमरा, Bose साउंड के साथ! 9070mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Freedom Sale: ₹50000 में आने वाले मोबाइल पर मिल रही जबरदस्त छूट, ये हैं टॉप 5 फोन
  2. Redmi K100 Pro Max लॉन्च होगा 200MP तीन कैमरा, Bose साउंड के साथ! 9070mAh बैटरी
  3. Flipkart Freedom Sale में ₹16 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro
  4. Amazon Great Freedom Sale: सस्ते मिल रहे ₹50 हजार में आने वाले ये टॉप 5 लैपटॉप
  5. Amazon Great Freedom Sale में ₹5000 सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus 13s
  6. HMD Touch AI बजट फोन के ग्लोबल लॉन्च की तैयारी, Nokia Lumia जैसा डिजाइन, 1950mAh होगी बैटरी!
  7. Amazon Great Freedom Sale: गर्मी में बंपर डिस्काउंट के साथ मिल रहे 1.5 Ton Split AC
  8. Flipkart Freedom Sale: ₹30000 वाले स्मार्टफोन पर बंपर डिस्काउंट, मिल रहे सस्ते
  9. Flipkart Freedom Sale में बंपर डिस्काउंट के साथ मिल रहे ₹25000 में आने वाले बेस्ट 43 इंच स्मार्ट टीवी
  10. Flipkart Freedom Sale: ₹399 से खरीदें 10,000mAh बैटरी वाले धांसू पावरबैंक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.