Fighter Box office Collection Day 11: 200 करोड़ से इतनी दूर है 'फाइटर'! 10वें दिन कमाए इतने

Sacnilk के अनुसार, दस दिनों के कुल कलेक्शन को देखें तो इसने 162 करोड़ रुपये के लगभग जुटाए।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 4 फरवरी 2024 15:16 IST
ख़ास बातें
  • 10 दिनों में फिल्म का कलेक्शन 162 करोड़ रुपये को पार कर गया।
  • मूवी अबतक दुनियाभर में 260 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है।
  • फिल्म का म्‍यूजिक विशाल-शेखर ने दिया है।

फाइटर में ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर और करण सिंह ग्रोवर मुख्य किरदारों में नजर आ रहे हैं।

Fighter Box office Collection Day 11: ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण की फिल्म फाइटर (Fighter) नए साल में सबसे बड़ी ओपनर होने के साथ-साथ बॉक्स ऑफिस पर अबतक सबसे ज्यादा कमाई कर चुकी है। फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने निर्देशित किया है। 10 दिनों में फिल्म का कलेक्शन 162 करोड़ रुपये को पार कर गया। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 22.5 करोड़ रुपये कमाए थे। पहले हफ्ते में इसने 146 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया। आज फिल्म की रिलीज का 11वां दिन है। आइए जानते हैं फिल्म का कलेक्शन अब कहां तक पहुंच चुका है। 

Fighter Box office Collection Day 10: फाइटर की रिलीज के 10 दिन पूरे हो चुके हैं। फिल्म ने दसवें दिन यानी रिलीज के दूसरे शनिवार को 10.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। Sacnilk के अनुसार, दस दिनों के कुल कलेक्शन को देखें तो इसने 162 करोड़ रुपये के लगभग जुटाए। फिल्म में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया जा रहा है। हवाई एक्शन के साथ ये बॉलीवुड की पहली फिल्म कही जा रही है। इसलिए फिल्म को अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है। इसके 11वें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी जारी कर दिए गए हैं। 

Fighter Box office Collection Day 11: फाइटर का 11वें दिन का अबतक का कलेक्शन, Sacnilk के अनुसार 167 करोड़ को पार कर चुका है। संभावना है कि फिल्म आज 170 करोड़ के पार जा सकती है। फाइटर के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड के अनुसार, मूवी अबतक दुनियाभर में 260 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। 

फाइटर में ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर और करण सिंह ग्रोवर मुख्य किरदारों में नजर आ रहे हैं। फ‍िल्‍म का निर्माण वायकॉम18 स्टूडियोज और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स ने किया है। सिद्धार्थ आनंद, जो 'वॉर' और 'पठान' जैसी फ‍िल्‍में बना चुके हैं, ने फिल्म को निर्देशित किया है। फिल्म का म्‍यूजिक विशाल-शेखर ने दिया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  2. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  3. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  4. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  5. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  6. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  7. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  8. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  9. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  10. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.