Dunki vs Salaar Collection : 255 करोड़ कमाकर प्रभास की सालार ने शाहरुख की डंकी को पछाड़ दिया!

Dunki vs Salaar Collection : सालार ने 163.1 करोड़ रुपये तेलेगु वर्जन ने कमाए हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 26 दिसंबर 2023 18:19 IST
ख़ास बातें
  • डंकी और सालार बॉक्‍स ऑफ‍िस पर कर रहीं कमाई
  • प्रभास की सालार का कलेक्‍शन 250 करोड़ के पार
  • शाहरुख खान की डंकी बहुत पीछे रह गई है

सालार ने अबतक 255.4 करोड़ रुपये कमा लिए हैं, जोकि सिर्फ 4 दिनों की कमाई है।

Dunki vs Salaar Collection : भारतीय बॉक्‍स ऑफ‍िस के लिए साल 2023 ‘छप्‍परफाड़' साबित हो रहा है। एक के बाद एक तमाम फ‍िल्‍में ब्‍लॉकबस्‍टर हुई हैं। इन दिनों शाहरुख खान की फ‍िल्‍म डंकी (Dunki) और प्रभास की सालार (Salaar) दर्शकों को एंटरटेन कर रही हैं। फैंस दोनों फ‍िल्‍मों को देखने के लिए पहुंच रहे हैं। शाहरुख की फ‍िल्‍म हिंदी पट्टी के दर्शकों को आकर्षित कर रही है, जबकि सालार का डंका साउथ के साथ-साथ नॉर्थ इंडिया में भी बज रहा है। आइए जानते हैं किस फ‍िल्‍म ने कितना कारोबार किया है और कौन आगे हैं। 

Dunki Collection in India : इंडस्‍ट्री ट्रैकर Sacnilk के आंकड़ों से पता चलता है कि शाहरुख खान की डंकी अबतक भारत में 129.95 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। यह 5 दिनों का कलेक्‍शन है। सोमवार को इस फ‍िल्‍म ने 24.32 करोड़ रुपये का कारोबार किया। क्रिसमस होने की वजह से बड़ी संख्‍या में लोग फ‍िल्‍म देखने पहुंचे। रिलीज डे के बाद से अभी तक डंकी ने भारत में डेली डबल डिजिट में कलेक्‍शन किया है। 
Advertisement

Salaar Collection in India : Sacnilk का डेटा बताता है कि प्रभास की फ‍िल्‍म भारत में शानदार कमाई कर रही है। फ‍िल्‍म ने अबतक 255.4 करोड़ रुपये कमा लिए हैं, जोकि सिर्फ 4 दिनों की कमाई है। कमाई का बड़ा हिस्‍सा तेलेगु वर्जन से आया है। 163.1 करोड़ रुपये तेलेगु वर्जन ने कमाए हैं। हिंदी वर्जन में इस फ‍िल्‍म ने करीब 68 करोड़ रुपये की कमाई की है। 

मलयालम और तमिल भाषाओं में सालार का कलेक्‍शन 20 करोड़ रुपये के करीब है। आंकड़ों साफतौर पर बता रहे हैं कि डंकी और सालार में सालार का पलड़ा भारी है यानी प्रभास की फ‍िल्‍म शाहरुख की फ‍िल्‍म से कमाई में बहुत आगे निकल गई है। यही ट्रेंड जारी रहता है तो सालार इस वीकेंड तक भारत में 300 करोड़ और डंकी 200 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती हैं। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  6. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  7. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  8. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  9. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.