SRK की 'Dunki' ने रिलीज से पहले ही बना डाला रिकॉर्ड, कमा लिए 155 करोड़ रुपये!

Dunki में तापसी पन्नू और विक्की कौशल भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह 22 दिसंबर, 2023 को रिलीज होने वाली है। 

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 11 जुलाई 2023 20:11 IST
ख़ास बातें
  • 'Dunki' ने रिलीज से पहले ही 150 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है
  • ये डील SRK की अपकमिंग फिल्म 'Jawan' और Netflix के बीच हुई डील से बड़ी है
  • फिल्म में तापसी पन्नू और विक्की कौशल भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं

Dunki फिल्म 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में आ रही है

इस साल के आखिर में शाहरुख खान (SRK) स्टारर और राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित सबसे बड़ी और चर्चित फिल्मों में से Dunki रिलीज होने वाली है। हिरानी को सामाजिक कॉमेडी फिल्मों के लिए जाना जाता है और 'डंकी' भी इसी तरह की फिल्म बताई जा रही है। कुछ महीनों पहले SRK ने Pathaan के साथ बॉलीवुड सहित विदेशों में भी तहलका मचाया था और हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म 'Jawan' के प्रिव्यू से फैंस का दिल जीता कि अब, लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, बॉलीवुड के बादशाह ने 'Dunki' के रिलीज से पहले ही 150 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। जी हां, आपने सही पढ़ा।

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, राजकुमार हिरानी और शाहरुख खान ने JioCinema के साथ सबसे बड़ी पोस्ट-थिएट्रिकल डिजिटल डील की है। एंटरटेनमेंट वेबसाइट को एक सूत्र से पता चला है कि Dunki के डिजिटल राइट्स JioCinema को 155 करोड़ रुपये में बेचे गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में किसी एक भाषा में रिलीज हुई फिल्म के लिए सबसे बड़ी डील है। 

सूत्र ने वेबसाइट को यह भी बताया है कि भारत के दो सबसे बड़े ग्लोबल आइकन एक ऐसी फिल्म बनाने के लिए एक साथ आ रहे हैं, जिससे ग्लोबल प्रभाव पैदा करने की उम्मीद है, जिसके कारण अब तक की सबसे बड़ी पोस्ट-थियेट्रिकल डील हुई है।

Dunki की 155 करोड़ रुपये की यह डील कथित तौर पर SRK की सितंबर में रिलीज होने वाली 'Jawan' और Netflix की डील से भी ज्यादा है।
Advertisement

फिल्म में तापसी पन्नू और विक्की कौशल भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह 22 दिसंबर, 2023 को रिलीज होने वाली है। 
Advertisement

फिलहाल फिल्म के स्टोरी प्लॉट को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि Dunki उन लोगों के ऊपर आधारित है, जो कनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका जैसे देशों में प्रवास के लिए 'Donkey Flight' नामक अवैध तरीका अपनाते हैं और गैर-कानूनी तरह से बॉर्डर क्रॉस करते हैं। पिछले कुछ वर्षों में इस तरीका का बड़े पैमाने पर उपयोग किया जा रहा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  3. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  4. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  5. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  7. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  9. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  10. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  11. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  12. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  13. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  2. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  3. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  4. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  5. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  8. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  9. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.