Dunki Box Office Collection Day 3: डंकी ने ली छलांग! तीसरे दिन कमाए 25 करोड़, अब 100 करोड़ से इतनी दूर

डंकी फिल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी हैं। फिल्म को जियो स्टूडियोज ने प्रड्यूस किया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 24 दिसंबर 2023 15:41 IST
ख़ास बातें
  • डंकी का तीसरे दिन का कलेक्शन 25.5 करोड़ रुपये बताया गया है।
  • तीन दिनों में फिल्म 74.82 करोड़ रुपये कमाने में कामयाब रही।
  • ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 100 करोड़ पार कर लिए हैं।

डंकी फिल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी हैं।

बॉलीवुड बादशाह यानी किंग खान शाहरुख खान की 'डंकी' सिनेमाघरों में पहले दो दिनों में खास जादू नहीं दिखा पाई थी। लेकिन अब यह रफ्तार पकड़ रही है। फिल्म ने पहले दो दिनों में 49.32 करोड़ का कारोबार किया। इसकी रिलीज का आज चौथा दिन है। पहले दिन फिल्म ने 29 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया था जबकि दूसरे दिन यह 20 करोड़ कमाने में कामयाब रही। यहां दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन कम हो गया। आइए जानते हैं शाहरुख खान की फिल्म डंकी ने बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन कितने करोड़ रुपये कमाए। 

डंकी ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में थोड़ा उछाल दिखाया। फिल्म दूसरे दिन के मुकाबले 5 करोड़ के लगभग ज्यादा कमाने में सफल रही। Sacnilk के अनुसार, इसका तीसरे दिन का कलेक्शन 25.5 करोड़ रुपये बताया गया है। इस तरह से तीन दिनों में फिल्म 74.82 करोड़ रुपये कमाने में कामयाब रही। अब 100 करोड़ क्लब में शामिल होने के यह काफी करीब है। अगर रविवार को फिल्म का कलेक्शन शनिवार जितना भी हो जाता है तो यह भारत में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी। साथ ही चौथे दिन के शुरुआती रुझान भी हम आपको यहां बताने जा रहे हैं। 

Dunki Box Office Collection Day 4: शाहरुख की डंकी की रिलीज का आज चौथा दिन है। इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk ने फिल्म के चौथे दिन के कलेक्शन के बारे में शुरुआती डेटा रिलीज किया है। जिसके मुताबिक खबर लिखे जाने तक फिल्म का चौथे दिन का कलेक्शन 11.32 करोड़ रुपये हो चुका था। वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के मुताबिक, डंकी की अब तक की कमाई 103.4 करोड़ पहुंच चुकी है। यानी कि ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 100 करोड़ पार कर लिए हैं। 

डंकी फिल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी हैं। फिल्म को जियो स्टूडियोज ने प्रड्यूस किया है। साथ ही प्रोडक्शन में हिरानी फिल्म्स और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट भी शामिल है। फ‍िल्‍म डंकी में शाहरुख खान लीड रोल में हैं। उनके साथ मुख्य भूमिकाओं में तापसी पन्नू, विकी कौशल, विक्रम कोचर और अनिल ग्रोवर जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। डंकी की कहानी साल 1995 से शुरू होती है। शाहरुख और उनके दोस्‍त जो लंदन जाना चाहते हैं तमाम जुगत भिड़ाते हैं, लेकिन लंदन जाने का सही रास्‍ता नहीं मिलता। फ‍िर वो चुनते हैं गलत रास्‍ता यानी अवैध तरीके से विदेश जाने का। शाहरुख और उनके दोस्त कैसे अपना सपना पूरा करते हैं, यही फिल्म की कहानी है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  2. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  3. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  4. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  5. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
  6. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nothing का चार 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन मिल रहा ₹29,000 से ज्यादा सस्ता, जानें कहां
  2. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. MIVI One 5G: लॉन्च से पहले कंपनी ने MIVI Care+ किया जारी, बिक्री के बाद कैसे मिलेगी वारंटी
  4. आपकी UPI पेमेंट रहेगी बिल्कुल फ्री! P2P ट्रांजैक्शन पर नहीं है कोई चार्ज, सरकार ने किया साफ
  5. Redmi Note 17 Pro 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार के बजट में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  7. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  8. Lava ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला बजट स्मार्टफोन, कीमत ₹15 हजार से कम!
  9. iPhone Duo से मालामाल होगा Samsung! सैमसंग की जेब में क्यों जा रहे ₹20,000 प्रति फोन?
  10. UBON ने भारत में नया ब्लूटूथ स्पीकर SP-50 Sound Pro किया लॉन्च, कीमत ₹4,999
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.