Deepika Padukone और Ranveer Singh जल्द ही अपने नए घर में करेंगे शिफ्ट! देखें वीडियो

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का घर बनना शुरू हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर और दीपिका जल्दी ही अपने नए घर में शिफ्ट करेंगे। बताया जा रहा है कि उनका नया घर सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के पास ही है।

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 26 नवंबर 2022 15:11 IST
ख़ास बातें
  • दीपिका और रणवीर जल्द करेंगे नये घर में प्रवेश
  • शाहरुख के मन्नत और सलमान के गैलेक्सी के पास है इनके सपनों का महल
  • रणवीर जल्द नजर आएंगे रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस में

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जल्द ही अपने नए घर में शिफ्ट होने की तैयारी में हैं।

बॉलीवुड के मशहूर कपल रणवीर सिंह  ( Ranveer Singh )और दीपिका पादुकोण ( Deepika Padukone) हमेशा किसी न किसी बात के लिए खबरों में बने ही रहते हैं। खबर है कि अब दोनों जल्दी ही अपने नए घर में शिफ्ट करने वाले हैं। सोशल मीडिया पर रणवीर और दीपिका का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में दीपिका और रणवीर का अंडरकंस्ट्रक्शन घर दिखाई दे रहा है। गौरतलब है कंस्ट्रक्शन खत्म होते ही दोनों इस नए घर में शिफ्ट करेंगे।
 

कपल करेंगे नए घर में शिफ्ट

सोशल मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इनका ये घर नागपाल डेवलपर्स को बनाने के लिए दिया गया है। नागपाल डेवलपर्स दोनों के इस घर को तैयार कर रहे हैं। कपल का ये घर शाहरुख खान के मन्नत और सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के पास ही बनाया जा रहा है। कुछ समय पहले ही कपल ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें दोनों अपने घर में पूजा करते हुए दिखाई दे रहे थे। अब इस घर के बनने के बाद कपल के यहां शिफ्ट होने की खबरें जोरों पर है।  


दीपवीर के सपनों का महल

खबरों की मानें तो रणवीर-दीपिका का ये घर चार फ्लोर का है। मुंबई स्थित उनका ये घर सी- फेसिंग है। दोनों ने अपने सपनों के महल को सजाने के लिए बैंगलोर के इंटीरियर डिजाइनर को हायर किया है। एक बार बातचीत के दौरान रणवीर ने कहा था- ‘मैं और दीपिक 10 साल से साथ में हैं, और 12 सालों से मैं अपना घर खरीदने का सपना देख रहा था। कब से हम दोनों अपने सपनों का महल बनाने की सोच रहे थे और अब जाकर ये सपना पूरा हुआ है।‘
 

कपल की आगामी फिल्में

वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर जल्दी ही इस साल रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सर्कस' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनका कॉमेडी अंदाज लोगों को देखने को मिलेगा। दूसरी ओर, वो करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में भी दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। उनकी पहले रिलीज फिल्म 83 और जयेशभाई जोरदार कुछ कास कमाल नहीं दिखा पाई थी। मगर उनकी आने वाली फिल्म ‘सर्कस' और ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दीपिका इन दिनों अपनी आगामी फिल्म फाइटर की शूटिंग में व्यस्त हैं।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Rs 2 हजार सस्ता मिल रहा है Nothing Phone 3a, इसके बैक पैनल की टिमटिमाती लाइटें हैं खास
  2. 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Infinix Note 60 Ultra, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. IND vs ENG T20 World Cup 2026 सेमीफाइनल आज, जानिए कब और कहां देखें LIVE
  4. Nothing Phone 4a और Nothing Phone 4a Pro हुए भारत में लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Nothing Headphone (a) का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, एडैप्टिव ANC, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Realme Narzo Power 5G भारत में लॉन्च: 10,001mAh बैटरी वाले फोन की सेल शुरू, जानें कीमत और ऑफर्स
  7. Vivo T5x 5G को AnTuTu बेंचमार्क में मिला 10 लाख प्वाइंट्स से ज्यादा का स्कोर, भारत में जल्द होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Rs 2 हजार सस्ता मिल रहा है Nothing Phone 3a, इसके बैक पैनल की टिमटिमाती लाइटें हैं खास
  2. Lava Bold 2 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  3. Nothing Headphone (a) का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, एडैप्टिव ANC, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Vivo T5x 5G को AnTuTu बेंचमार्क में मिला 10 लाख प्वाइंट्स से ज्यादा का स्कोर, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. WhatsApp में थीम, नए आइकन और एक्सक्लूसिव स्टिकर्स के लिए देने होंगे पैसे? जल्द आएगा Plus सब्सक्रिप्शन!
  6. Nothing Phone 4a और Nothing Phone 4a Pro हुए भारत में लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Honor 600 Lite का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 6,520mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. IND vs ENG T20 World Cup 2026 सेमीफाइनल आज, जानिए कब और कहां देखें LIVE
  9. Google पर डॉक्टर का नंबर खोजने से उड़ गए 18 लाख! साइबर फ्रॉड का नया तरीका
  10. 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Infinix Note 60 Ultra, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.