Pathan Boycott Trend: सुनील शेट्टी की अपील के बाद भी, ट्विटर पर जारी है #BoycottPathan का ट्रेंड

Pathan Boycott Trend: शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म पठान को लेकर बायकॉट ट्रेंड चलाया जा रहा है। सुनील शेट्टी ने इस बढ़ते ट्रेंड को देखते हुए इसे रुकवाने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से खास अपील की थी।

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 8 जनवरी 2023 21:26 IST
ख़ास बातें
  • ट्विटर पर #BoycottPathan लगातार ट्रेंड कर रहा है
  • ट्विटर पर बायकॉट ट्रेंड अब दूसरे नंबर ट्रेंड कर रहा है
  • सुनील शेट्टी ने सीएम योगी आदित्यनाथ से इस ट्रेंड को बंद करने की अपील की

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की फिल्म पठान को लेकर सोशल मीडिया पर #BoycottPathan दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है।

Pathan Boycott Trend: बॉलीवुड फिल्मों के बायकॉट करने का एक ट्रेंड इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी तेजी से चल रहा है। एक्टर शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म पठान को लेकर भी ये बायकॉट ट्रेंड चलाया जा रहा है। सुनील शेट्टी ने इस बढ़ते ट्रेंड को देखते हुए इसे रुकवाने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से खास अपील की थी। लेकिन इसके बाद भी ट्विटर पर फिल्म को लेकर चल रहा बायकॉट ट्रेंड थमने का नाम ही नहीं ले रहा और ये अब दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है।
 
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ हाल ही मुंबई दौरे पर गए थे। जिस दौरान सुनील शेट्टी ने उनसे कहा था की बॉलीवुड फिल्मों को लेकर सोशल मीडिया पर जो ये बायकॉट ट्रेंड चल रहा है उसे बंद कराने के लिए आप हम सब की मदद करें। उन्होंने ये भी कहा था की आप पीएम नरेंद्र मोदी से भी बात कर इसे रुकवाने की कोशिश करें।
Advertisement
इस बात के कुछ ही समय बाद फिल्म को लेकर चल रहा ये बायकॉट लगातार ट्विटर पर दूसरे नंबर पर ट्रेंड करने लगा। इससे पहले फिल्म लाल सिंह चड्ढा जैसी कई फिल्में भी बायकॉट का शिकार हो चुकी हैं।  
किंग खान की फिल्म पठान का सोशल मीडिया पर कई कारणों से बायकॉट किया जा रहा है। एक तरफ लोगों का मानना है कि इसका टाइटल ठीक नहीं है। जो धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचाता है। दूसरी वजह है की इस फिल्म के एक गाना, जिसमें दीपिका ने भगवे रंग की बिकिनी पहनी थी। उनके इस ड्रेस को आपत्तिजनक कहा जा रहा है। वहीं पठान के इस गाने पर अश्लीलता फैलाने के भी आरोप लगाए गए हैं।
   
आपको बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म पठान 25 जनवरी को रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी है। किंग खान इस फिल्म से सालों बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  5. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  3. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  4. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  5. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  6. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  7. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  8. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  9. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  10. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.