Pathan Song: वायरल हुआ शाहरुख की फिल्म पठान का ‘बेशर्म रंग’, 7 घंटे में मिले 50 लाख से ज्यादा व्यूज

Pathan Song: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की मच अवेटेड फिल्म ‘पठान’ का पहला गाना रिलीज हो गया है। गाने का नाम है ‘बेशर्म रंग’। इस गाने को आज यानी की 12 दिसंबर को यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। गाने के रिलीज होते ही हर तरफ इसने तहलका मच गया है। सोशल मीडिया पर ये गाना ट्रेंड हो रहा है।

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 दिसंबर 2022 18:10 IST
ख़ास बातें
  • शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण ‘बेशर्म रंग' गाना रिलीज हो गया है
  • फिल्म पठान का ये पहला गाना ‘बेशर्म रंग' रिलीज होते ही वायरल हो रहा है
  • ‘बेशर्म रंग' के रिलीज के कुछ घंटे में ही इसे मिलियन व्यूज मिल चुके है

Pathan Song: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान का पहला गाना बेशर्म रंग रिलीज हो गया है।

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की मच अवेटेड फिल्म ‘पठान' का पहला गाना रिलीज हो गया है। गाने का नाम है ‘बेशर्म रंग'। इस गाने को आज यानी की 12 दिसंबर को यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। गाने के रिलीज होते ही हर तरफ इसने तहलका मच दिया है। सोशल मीडिया पर ये गाना ट्रेंड हो रहा है। लोग इसे एक बार सुनने के बाद बार-बार रिपीट मोड पर चला रहे हैं। लोगों में इस गाने का क्रेज देखकर लग रहा है कि किंग खान की ये फिल्म ‘पठान' सिनेमाघरों में धमाल मचाने वाली है।

गाने में दीपिका का ग्लैमरस लुक उनके फैंस को दीवाना बना रहा है। साथ ही उनका वो स्टाइलिश अंदाज और सिजलिंग डांस मूव्स को देख फैंस बस इस गाने को कई बार देखे ही जा रहे हैं। वहीं शाहरुख खान इस गाने में अब तक के सबसे अलग अंदाज में नजर आ रहे है। गाने में शाहरुख का किलर लुक और कातिलाना एक्सप्रेशन देख फैंस मर मिटने वाले हैं। गाने में उनके लंबे बाल, उनका एटीट्यूड और उनकी वो हल्की जानलेवा मुस्कान उनके फैंस को घायल कर रही है। वहीं गाने के एक सीन में किंग खान शर्टलेस नजर आते हैं, जिसमें उनकी मस्कुलर बॉडी और उनके एब्स देख फैंस पर उनका जादू सिर चढ़ कर बोल रहा है। गाने के इस सीन को उनके फैंस कई बार देख रहे हैं।
Advertisement



‘बेशर्म रंग' गाने में शाहरुख और दीपिका की कैमेस्ट्री भी काफी पसंद की जा रही है। वहीं गाने में जो सीन फिलमाये गए हैं वो दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा होगा। समंदर किनारे, नेचर के बीच, नाव पर दोनों का ये रोमांटिक गाना सभी के होश उड़ाने वाला है। वहीं गाने के बोल इतने सरल और खूबसूरत हैं कि लोगों के जुबां पर चढ़ गए हैं।
Advertisement

गाना रिलीज होते ही तेजी से वायरल हो गया है। शाहरुख के इस बेशर्म गाने को रिलीज होती ही 6 घंटे में 5.7 मिलियन व्यूज यानी 57 लाख व्यूज मिल चुके हैं। किंग खान के फैंस इस गाने को देखने के बाद बेहद खुश लग रहे हैं। सभी को गाने के लिरिक्स, बीट्स, म्यूजिक और वीडियोग्राफी जबरदस्त लगे हैं। इस गाने को विशाल और शेखर ने म्यूजिक दिया है। गाने के लिरिक्स कुमार ने लिखे हैं। गाने को शिल्पा राव, कैरालिसा मोंटेरियो और विशाल शेखर ने गाया है। वहीं वैभवी मर्चेंट ने इसे कोरियोग्राफ किया है
Advertisement

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म पठान 25 जनवरी 2023 को रिलीज होने वाली है। फिल्म में उनके साथ जॉन अब्राहम भी हैं। कुछ दिनों पहले ही शाहरुख ने पठान का नया पोस्टर शेयर कर अपने फैंस को फिल्म रिलीज की जानकारी दी थी। अब ‘बेशर्म रंग' गाना सुनने के बाद लोगों में फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट पहले से ज्यादा बढ़ गई है।
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  2. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
  3. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  4. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  5. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  2. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  3. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
  4. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
  5. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
  6. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  7. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  8. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  9. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  10. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.